पाबंदी: बिकोल और मंजखेत गांव में मांगलिक कार्यक्रमों में शराब प्रतिबंधित, खुली बैठक में लिया गया निर्णय

पाबंदी: बिकोल और मंजखेत गांव में मांगलिक कार्यक्रमों में शराब प्रतिबंधित, खुली बैठक में लिया गया निर्णय
Spread the love

नई टिहरी। थौलधार के बिकोल और मंजखेत ग्राम पंचायत की खुली बैठक में मांगलिक कार्यक्रमों में शराब को पूर्ण तय बंद किए जाने का निर्णय लिया गया। शराब पिलाने पर परिवार का सामाजिक बहिष्कार, जुर्माना वसूलने के साथ पुलिस को जानकारी दी जाएगी। बिकोल ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान दिलीप सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शादी-समारोह में शराब पिलाने वाले परिवार पर 51 हजार रुपये का जुर्माना लगाने और परिवारों के किसी भी कार्य में गांव का कोई व्यक्ति शामिल नहीं होगा। ग्राम प्रधान दिलीप और पूर्व कनिष्ठ प्रमुख गुलाब सिंह ने कहा कि शराब के कारण कई घर बर्बाद हो गए है। शादी-समारोह में 50 हजार से लेकर एक लाख तक शराब पिलाई जा रही है। इस मौके पर विजय लक्ष्मी, जसाेदा देवी, पुष्पा देवी, रीना देवी, कौशल्या देवी, दीपा देवी आदि मौजूद थे। उधर, मंजखेत की ग्राम प्रधान मनीषा राणा ने बताया कि गांव में हुई बैठक में शादी-समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में शराब पर प्रतिबंध लगाया है। शादी में डीजे का संचालन रात 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। फेरीवाले तथा बाहरी व्यक्तियों के लिए गांव में आना प्रतिबंधित कर दिया गया है। बैठक में पारित नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति और परिवार का सामाजिक बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, मीनाक्षी देवी, रीना देवी, मंगला देवी, भारती देवी, पवना देवी, पिंगला देवी मौजूद थे।

Parvatanchal