राज-काज: उत्तराखण्ड पहुंचने पर राज्यपाल व सीएम ने किया उपराष्ट्रपति का  स्वागत

राज-काज: उत्तराखण्ड पहुंचने पर राज्यपाल व सीएम ने किया उपराष्ट्रपति का  स्वागत
Spread the love

 

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे में उनका स्वागत किया।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट हवाई अड्डे में स्वागत किया। देहरादून एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले खूब पसीना बहाया।
उपराष्ट्रपति आज शनिवार सुबह विशेष विमान से दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की ओर से उनका पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से देहरादून रवाना हो गए।

Parvatanchal