दहशत: ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान पर झपटा गुलदार, जबड़ों में फंसने से बचा बाल-बाल

दहशत: ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान पर झपटा गुलदार, जबड़ों में फंसने से बचा बाल-बाल
Spread the love

रुड़की। खेत में ट्रैक्टर चला रहे किसान पर सोमवार सुबह गुलदार ने हमला कर दिया। किसान ट्रैक्टर पर सवार था। इसके चलते किसान की जान बच गई लेकिन गुलदार के पंजे लगने से वह घायल हो गया। किसान का सिविल अस्पताल में उपचार कराया गया। कलियर थाना क्षेत्र के रांघड़वाला गांव निवासी किसान सन्नी सोमवार सुबह ट्रैक्टर से खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक बराबर के एक खेत से गुलदार निकलकर आया। इससे पहले किसान कुछ समझ पाता, गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में किसान गुलदार के चंगुल में नहीं आया लेकिन उसकी गर्दन पर गुलदार के पंजे लगे। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में ख़ौफ़ फैल गया है।

महिला की गुमशुदगी अपहरण में तब्दील
दूसरी ओर, लंबे समय से लापता 55 वर्षीय महिला की गुमशुदगी के मामले को पुलिस ने अपहरण की धाराओं में तब्दील कर दिया है। पुलिस ने मामले की नए सिरे से जांच शुरू कर दी है। ग्राम गदरजुड्डा निवासी 55 वर्षीय मेमो देवी कुछ समय से लापता थी। उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उनके भाई सुभाष चंद निवासी रामनगर ने 15 नवंबर को दर्ज कराई थी। सुभाष चंद ने बताया था कि उन्हें रिश्तेदारों से फोन पर बहन के गायब होने की सूचना मिली थी। इसके बाद उन्होंने गांव जाकर तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Parvatanchal