अनदेखी: इस गांव के लिए बनी पंपिंग योजना ग्यारह साल बाद भी नहीं हो पाई शुरू

विकासनगर। कालसी ब्लॉक अंतर्गत खत अठगांव के चंदोऊ गांव के लिए लगभग डेढ़ करोड़ की लागत से बनी पंपिंग योजना आज तक शुरू नहीं हो पाई। योजना के तहत बनाए गए टैंक क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिछाए गए नल भी जंक खा रहे हैं। विभाग इसकी वजह टेक्निकल फॉल्ट बता रहा है, लेकिन करोड़ रुपये बनी इस योजना के टेक्निकल फाल्ट को ग्यारह साल बाद भी ठीक नहीं जा सकता है। जिससे चंदोऊ गांव के किसानों को योजना का आज तक लाभ नहीं मिल पया है। दरअसल, वर्ष 2014 में नलकूप खंड देहरादून की ओर से चंदोऊ गांव में सिचाई के लिए एक पंपिप योजना बनाई थी। लेकिन गडियारा खड्ड बनी बनी लगभग दो किमी लंबी पंपिंप योजना में आज तक पानी नहीं चढ़ पाया है। विभाग इसे अभी तक शुरू ही नहीं कर पाया है। योजना को बने हुए ग्यारह साल हो चुके हैं, लेकिन चंदोऊ के किसान आज भी योजना से पानी मिलने की राह ताक रहे हैं। ग्रामीण अमर सिंह तोमर, नरेंद्र सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह तोमर, पप्पू तोमर, सूरत सिंह तोमर आदि ने कहा कि पंपिंग योजना शुरू न होने की शिकायत क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह से भी की जा चुकी है। क्षेत्रीय विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से फटकार लगाई, लेकिन अभी तक योजना को शुरू करने में विभाग दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। वहीं जिला पंचायत आरा दिवान सिंह तोमर ने बताया कि चंदोऊ गांव के ग्रामीण किसानों के लिए सिंचाई के लिए बनाई गई पंपिंग योजना पिछले 11 वर्षों से बंद पड़ी हुई है। उन्होंने इस समस्या को जिला पंचायत सदन देहरादून में भी उठाया है। विभाग का कहना है कि योजना में कुछ टेक्निकल फॉल्ट आने से योजना शुरू नहीं हो पाई है। हैरत की बात यह है कि ग्यारह वर्षों में भी विभाग टेक्निकल फॉल्टा को दूर नहीं हो पाया। जबकि अब योजना के तहत बने टैंक क्षतिग्रस्त होने लगे हैं। पाइप भी जंक खाने लगे हैं।


