शाबाश: भारतीय सीनियर और जूनियर हॉकी टीम ने की गोलों की बौछार, एक ने दागे 14 तो ने दूसरे ने दाग दिए 17 गोल

शाबाश: भारतीय सीनियर और जूनियर हॉकी टीम ने की गोलों की बौछार, एक ने दागे 14 तो ने दूसरे ने दाग दिए 17 गोल
Spread the love

नईदिल्ली। भारत की सीनियर और जूनियर हॉकी टीम इस समय शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है. सीनियर पुरुष टीम मलेशिया में सुल्तान अजलान शाह कप में अपने जौहर दिखा रही है तो जूनियर पुरुष टीम वर्ल्ड कप में अपना दबदबा बनाए हुए हैं.
दोनों टीमों ने 29 नवंबर को शानदार खेल का प्रदर्शन किया और अपने अपने विरोधियों को बड़े मार्जिन से मात दी. जहां सीनियर खिलाड़ियों ने कनाडा को 3 के मुकाबले 14 गोल दाग कर मात दी और टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया तो वहीं जूनियरों ने ओमान के खिलाफ 17 गोल दाग कर मैच अपने नाम कर लिया.
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम की चेन्नई में जारी जूनियर वर्ल्ड कप 2025 में ये दूसरी जीत है. इससे पहले उन्होंने चिली को 7-0 से हराया था. लेकिन ओमान के खिलाफ उनका प्रदर्शन अद्भुत था, क्योंकि मैच में तीन तीन खिलाड़ियों ने गोल की हैट्रिक बनाई जबकि तीन खिलाड़ियों ने दो – दो गोल किए.
हैट्रिक करने वाले में मनमीत सिंह, अर्शदीप सिंह और दिलराज सिंह का नाम शामिल है जबकि दो-दो गोल करने वालों में अजीत यादव, गुरजोत सिंह और इंगालेम्बा थौनाओजम लुवांग का नाम शामिल है. ओमान के खिलाफ 17-0 से जीत दर्ज करने के बाद भारत पॉइंट्स टेबल में स्विट्जरलैंड से 24 गोल आगे टॉप पर पहुंच गया है. अब भारतीय जूनियर टीम का अगला मैच दो दिसंबर को स्विट्जरलैंड के खिलाफ होगा.
वहीं दूसरी ओर भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम ने सुल्तान अजलान शाह कप में 5 मैचों में 4 जीत और एक हार के साथ कुल 12 पॉइंट्स अर्जित किए, जिससे वो तालिका में दूसरे नंबर पर है और अब उसका फाइनल टॉप बैठी बेल्जियम की टीम से होगा, जिसने 5 मैचों में एक भी मैच हारे बिना 13 अंक हासिल किए हैं.

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!