एक्शन: सड़क हादसे में हो गई शिक्षिका की मौत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज़

एक्शन: सड़क हादसे में हो गई शिक्षिका की मौत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज़
Spread the love

काशीपुर।  ट्रक की टक्कर से कार सवार शिक्षिका की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय, कालेवाला में शिक्षक पद पर कार्यरत नरेश कुमार ने कुंडा थाना पुलिस को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मंजू लता शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका के पद पर कंपोजिट विद्यालय बांकेवाला, पंडितपुर में तैनात थीं। 25 नवंबर की रात वे अपनी पत्नी, बेटे कुशाग्र सिंह और बेटी कृतिका के साथ गांधी आश्रम, फतेहपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। वे हल्द्वानी से बाजपुर होते हुए नेशनल हाईवे के रास्ते आ रहे थे। रात लगभग एक बजे जब उनकी कार मुरादाबाद रोड स्थित फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी, तभी एक ट्रक चालक ने बिना किसी संकेत के अंधेरे में तेज गति से ट्रक को पीछे की ओर मोड़ दिया, जिससे ट्रक उनकी कार से जा टकराया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस टक्कर में मंजू लता और उनके बेटे को गंभीर चोटें आईं। घायलों को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंजू लता ने दम तोड़ दिया, जबकि बेटे का उपचार जारी है। कुंडा थाना पुलिस ने बताया मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें:   शातिर: महिलाओं को सम्मोहित कर सोने के जेवरात उतरवाकर ले गए ठग, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

Parvatanchal

error: कॉपी नहीं शेयर कीजिए!