फिल्हाल उत्तराखण्ड में सूखी ठंड से राहत के आसार नही
देहरादून। उत्तराखंड में सूखी ठंड से राहत मिलने के आसार फिलहाल कम दिखाई दे रहे है।। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा न सिर्फ ठंड बढ़ा रहा है। बल्कि परेशानी भी बन रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार फिल्हाल पर्वतीय इलाकों में पाला पड़ने के साथ मैदानी इलाकों में सुबह-शाम कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि दिन भर प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा।आने वाले दिनों की बात करें तो 30 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर सोमवार के तापमान की बात करें तो दिन के समय मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। जिसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 25.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि रात का न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कमी के साथ 8.4 डिग्री रहा। उधर पर्वतीय इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से एक-दो डिग्री गिरावट के साथ दर्ज किया गया।

