शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: मंगलवार, 25 नवंबर 2025

मेष : आज काम धीमी गति से चलेंगे, लेकिन उन्नति की ओर ले जाएंगे। घर में शांति है, लेकिन छोटी-छोटी बातों में धैर्य रखना पड़ेगा। बच्चों से जुड़ी नई जिम्मेदारी मिल सकती है। महिलाओं को घरेलू प्लानिंग बनानी पड़ेगी। पैसों में स्थिरता रहेगी। किसी मित्र से व्यवहारिक सहयोग मिलेगा। अपने काम की नींव मजबूत करने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में हर कदम पर सावधानी रखनी होगी। किसी सहकर्मी के साथ कागजी जांच या विवरण सुधार का दौर रहेगा। काम में पूर्णता की आवश्यकता है, इसलिए जल्दबाजी से दूरी रहें। फील्ड वर्क करने वालों को कार्य में थोड़ा बदलाव मिलेगा। व्यापारियों के लिए रिकॉर्ड, हिसाब या लंबित कार्य पूरा होने की संभावना है। वरिष्ठ लोग आपकी मेहनत पहचानेंगे। जीवन साथी आपकी स्थिरता से प्रभावित होगा। अविवाहित लोगों को किसी मेहनती व्यक्ति से जुड़ाव महसूस हो सकता है। साथी आपके शांत स्वभाव को महत्व देगा। भावनात्मक उलझनों में पेशेंस बड़ा सहायक बनेगा। शरीर में हल्की जकड़न हो सकती है, व्यायाम से आराम मिलेगा। पुराने इलाज की कोई रिपोर्ट राहत दे सकती है। पूरे दिन नींद, भोजन और गतिविधियों में नियमितता बनाए रखने से शरीर बेहतर प्रतिक्रिया देगा।
वृष : आज का दिन बीती यादों का हो सकता है। घर में रिश्तों में प्रेम बना रहेगा। बच्चों की वजह से मन हल्का महसूस करेगा। महिलाओं को घर की सजावट या स्टोरेज बदलने का मन होगा। सिबलिंग से कोई उपहार मिल सकता है, आर्थिक मामलों में सामान्य स्थिति रहेगी। किसी पुराने मित्र का संदेश खुशी देगा। भावनात्मक रूप से शांत और दयालु रहेंगे। काम में पुराने अनुभव उपयोगी होंगे। किसी पहले सीखें कौशल से आज महत्वपूर्ण काम पूरा होगा। सहकर्मी आपसे मार्गदर्शन मांग सकते हैं। ऑफिस में वातावरण थोड़ा हल्का रहेगा, लेकिन जिम्मेदारी कम नहीं होगी। किसी पुराने प्रोजेक्ट से जुड़ा डेटा फिर काम आएगा। व्यापार करने वालों को किसी पुराने ग्राहक से दोबारा लाभ मिलेगा। टीम में धैर्य और विनम्रता रहेगी।रिश्ते में कोई बात दो लोगों के बीच निकटता बढ़ाएगी। किसी पुराने वादे पर हल्की बातचीत हो सकती है। अविवाहित लोगों को किसी पुराने परिचय से सकारात्मक संकेत मिलेंगे। डिस्टेंस रिलेशनशिप में पुराने मनमुटावों पर शांत तरीके से समाधान हो सकता है। पाचन का ध्यान रखें, हल्का भोजन लाभ देगा। थोड़ी देर तक टहलना मन को स्थिर करेगा। पानी और नींद दोनों में नियमितता जरूरी है। किसी आयुर्वेदिक उपाय से फायदा हो सकता है।
मिथुन : आज आपकी ऊर्जा बहुआयामी बनेगी और हर स्थिति में नया उपाय दिखेगा। लोग आपकी सूझबूझ पर निर्भर दिखेंगे। किसी की सलाह से कोई उलझन सुलझेगी। बच्चे किसी रचनात्मक काम में आपकी सहायता मांग सकते हैं। महिलाओं को घरेलू व्यवस्था में नई ट्रिक सूझेगी। पैसों से जुड़े काम तेजी से पूरे होंगे। किसी पुराने दोस्त से अचानक संदेश मिल सकता है। मन में नई योजनाएं बनेंगी। किसी जटिल दस्तावेज या रिपोर्ट को आप सरल बना पाएंगे। टीम आपकी सलाह मानेगी। ऑफिस में कोई नया टास्क अचानक मिल सकता है, व्यापारियों को किसी नई तरकीब से लाभ मिलेगा। बॉस आपकी बहुमुखी क्षमता पहचानेंगे। इंटरव्यू, प्रेज़ेन्टेशन या बातचीत वाले काम आज मजबूत परिणाम देंगे। दिन आपकी चतुराई का होगा, जिससे कार्य-स्थल पर प्रभाव बढ़ेगा। जीवन साथी आपकी बातों से तुरंत इंटीमेसी महसूस करेगा, अविवाहित लोगों को बातचीत के माध्यम से नया जुड़ाव हो सकता है। रिश्तों में सहजता बढ़ेगी और गलतफहमियां कम होंगी। किसी छोटी योजना जैसे चाय, टहलना या शांत जगह पर मिलना रिश्ते में प्रेम बढ़ाएगी। भावनाएं खुलकर व्यक्त करेंगे। ओवरलोड महसूस हो सकता है, इसलिए बीच-बीच में आराम जरूरी है। मेडिटेशन मन शांत करेगा। जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं, उन्हें आज शरीर अच्छा रेस्पॉन्स देगा।
कर्क : आज आप चीजों को अलग दृष्टि से देखेंगे। परिवार में किसी बात पर अचानक चुप्पी सा माहौल बन सकता है, लेकिन ये मौन समाधान की राह खोलेगा। महिलाओं को घरेलू कार्यों का रूटीन बदलने की प्रेरणा मिलेगी। आर्थिक योजना थोड़ी धीमी चलेगी। किसी दोस्त से बातचीत टल सकती है। कोई फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। काम में कुछ रुकावटें आएंगी। किसी प्रोजेक्ट की दिशा बदलने का विचार बन सकता है। इम्पोर्टेन्ट मीटिंग आगे बढ़ सकती है। कानून, कला या प्रबंधन से जुड़े लोग किसी अनोखी रणनीति पर विचार करेंगे। व्यापारियों को किसी पुराने ग्राहक के व्यवहार का नया अर्थ समझ आएगा। फ्रीलांसर को प्रोजेक्ट के स्टाइल बदलने का सुझाव मिलेगा। रिश्तों में प्रेम रहेगा। साथी थोड़ी स्पेस मांग सकता है, लेकिन ये दूरी गलत नहीं, बल्कि भावों को समझने का समय है। किसी पुराने मुद्दे को नई दृष्टि से देखने पर क्लेयरिटी आएगी। अविवाहित लोगों को किसी अनछुए आकर्षण का एहसास होगा, लेकिन तुरंत आगे बढ़ने की इच्छा नहीं बनेगी। थोड़ा सुस्त महसूस हो सकता है, इसलिए स्ट्रेचिंग मदद करेगी। पानी कम न होने दें। जिन लोगों को ब्लड-प्रेशर में उतार-चढ़ाव रहता है, उन्हें आज अतिरिक्त ध्यान देना होगा। पाचन थोड़ा धीमा चलेगा, इसलिए हल्का भोजन उचित रहेगा।
सिंह : दिन स्थिरता, व्यवस्था और आत्मविश्वास का होगा। परिवार आपसे सलाह लेने आएगा और आपकी शांत सोच माहौल को स्थिर करेगी। बुजुर्ग किसी आर्थिक बात पर आपकी समझ को सराहेंगे। महिलाएं किसी काम की योजना को बेहद व्यवस्थित तरीके से पूरा कर पाएंगी। धन संबंधी निर्णय सही साबित होंगे। घर में किसी छोटी खरीदारी पर चर्चा बनेगी। कोई महत्वपूर्ण योजना आपके भरोसे बनेगी। मैनेजमेंट वाले लोगों को किसी बड़े व्यक्ति की स्वीकृति मिलेगी। व्यापार में स्थायी लाभ का योग बनेगा। वित्तीय क्षेत्र में छोटी गलती भी तुरंत पकड़ में आएगी। कानून, लेखा या कंसल्टेंसी से जुड़े लोग आज मजबूत निर्णय लेंगे। फ्रीलांसर को किसी पुराने क्लाइंट से भरोसेमंद अवसर मिलेगा। रिश्तों में भरोसा और सुरक्षा का गहरा अहसास बनेगा। साथी आपके व्यवहार में स्थिरता देखकर सहज महसूस करेगा। कोई समस्या आप शांत तरीके से हल कर पाएंगे। अविवाहित लोगों को किसी शांत और व्यवहारिक व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस होगा। मित्र से बातचीत रिश्ते में बदल सकती है। पैरों में भारीपन की अनुभूति हो सकती है। हल्की मालिश से राहत मिलेगी। खाने में संतुलन जरूरी है, खासकर नमक से सावधानी रखें। मन शांत रहेगा। त्वचा पर रुखापन उभर सकता है।
कन्या : आज मन किसी बदलाव की बढ़ेगा। घर में माहौल शांत रहेगा। बच्चे किसी नए सवाल से आपका ध्यान मोड़ेंगे। महिलाओं को घरेलू कामों में थोड़ी ऊब महसूस होगी, जिससे रूटीन बदलने की इच्छा बनेगी। कोई छोटा निर्णय मन में बार-बार घूमेगा। पैसों को लेकर मूल्यांकन करना होगा। तकनीक से जुड़े लोगों को पुरानी फॉर्मेट बदलने का संकेत मिलेगा। कला या कंटेंट क्षेत्र में नया स्टाइल अपनाने की इच्छा होगी। कानून, शिक्षा या सेवा से जुड़े लोग किसी पुराने मामले से हटकर नई रणनीति बनाएंगे। फ्रीलांसर को किसी कम रुचि वाले प्रोजेक्ट से पीछे हटने का मौका मिलेगा। रिश्तों में आज भावनाएं शांत रहेंगी। साथी आपकी चुप्पी को महसूस करेगा, लेकिन दबाव नहीं रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी भावनात्मक उलझन से निकलने का मौका मिलेगा। रिश्ते में आज आपको भावनात्मक स्पेस मिलेगी। भावनात्मक थकान हल्की शारीरिक सुस्ती में बदल सकती है। नींद थोड़ी अनियमित लग सकती है, इसलिए शांत वातावरण जरूरी रहेगा। पानी और सादा भोजन मदद करेंगे।
तुला : आज मन तेजी से काम करेगा और घर में छोटी-छोटी बातों पर तुरंत प्रतिक्रिया आएगी। परिवार किसी नए विचार पर आपकी राय जानना चाहेगा। बुजुर्ग किसी खबर पर उत्सुकता दिखाएंगे। बच्चे किसी अनोखे प्रश्न से आपका ध्यान खींचेंगे। महिलाओं को घर में किसी नई व्यवस्था का ख्याल आएगा। किसी छोटे काम को लेकर अचानक निर्णय लेना पड़ सकता है। धन को लेकर त्वरित सोच चलेगी। किसी मीटिंग में अचानक सवाल पूछे जा सकते हैं, आप तुरंत उत्तर दे पाएंगे। कला, मीडिया या लेखन से जुड़े लोग आज एक फ्रेश-लाइन सोच पाएंगे। व्यापार में किसी नए ग्राहक के बारे में सूचना मिलेगी, जिससे विचार बदल सकते हैं। कानून या रिसर्च क्षेत्र में छोटी जानकारी बड़ा महत्व दिखाएगी। फ्रीलांसर को अचानक एक छोटा, लेकिन उपयोगी प्रोजेक्ट मिल सकता है। कोई छोटी बात बड़ा अर्थ बनाएगी। साथी आपके शब्दों की गति देखकर थोड़ा चौंक सकता है, लेकिन संवाद स्पष्ट रहेगा। अविवाहित लोगों को किसी संदेश से उत्सुकता जागेगी। किसी पुराने दोस्त की बात दिल में नया सवाल खड़ा करेगी। आंखों में ड्राइनेस हो सकती है, स्क्रीन टाइम कम करें, सर्दी-जुकाम की प्रॉब्लम हो सकती है, हर्बल टी से आराम मिलेगा।
वृश्चिक : घर में आपकी स्पष्ट सोच माहौल को नई दिशा देगी। परिवार किसी निर्णय के लिए आपसे राय मांगेगा। बुजुर्ग आपकी तर्कशक्ति देखकर आश्वस्त होंगे। बच्चे आपकी गंभीरता पर ध्यान देंगे। महिलाओं को किसी नियम या व्यवस्था में बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी। किसी पुराने मामले पर आपको अंतिम निर्णय लेना पड़ सकता है। धन को लेकर एक सटीक मूल्यांकन करेंगे। रिश्तों में भावनाओं से अधिक समझ काम करेगी। काम में एनालिटिकल विजन प्रमुख भूमिका निभाएगा। किसी जटिल केस को सुलझाने की जिम्मेदारी मिल सकती है। कानून, प्रशासन या नीति निर्माण से जुड़े लोगों को निर्णायक भूमिका निभानी पड़ेगी। व्यापार में किसी दस्तावेज पर सख्त फैसले लेने पड़ सकते हैं। प्रबंधन में आपकी रीजनिंग पावर सबको प्रभावित करेगी। साथी के साथ सीधी बातचीत होगी। भावनाएं शांत रहेंगी, लेकिन सच्ची रहेंगी। अविवाहित लोगों को किसी बुद्धिमान व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस होगा। कोई पुरानी उलझन स्पष्ट शब्दों में हल हो सकती है। दोस्तों के साथ सीधी बात होगी, जहां गलतफहमी तुरंत दूर हो सकती है। लंबे समय तक बैठने से गर्दन में स्टिफनेस बन सकती है। जिन लोगों को श्वसन संबंधी संवेदनशीलता हो सकती है, उन्हें हवा बदलने पर सावधान रहना होगा।
धनु : आज पुरानी थकान दूर होगी। घर का माहौल बदला हुआ महसूस हो सकता है। लोग रिश्तों को नए नजरिए से देखेंगे। किसी पुराने वादे के खत्म होने से मन में हल्का आ सकता है। बच्चों के व्यवहार में चंचलता और बड़ों में गंभीरता दिखेगी। दिन में मूड उतार–चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी भूमिका समाप्त हो सकती है। अचानक बदलाव होने से राहत मिलेगी। सहकर्मी बातचीत में सीधे शब्दों का प्रयोग करेंगे। लोग नए कौशल सीखने का मन बनाएंगे। कार्यस्थल पर नियमों में हल्का परिवर्तन आ सकता है। बॉस किसी निर्णय को अपडेट कर सकते हैं। रिश्तों में कोई पुरानी परेशानी आज खत्म हो सकती है। साथी के साथ बातचीत शांत और समझदारी भरी हो सकती है। नए तरीके से जुड़ाव महसूस होगा। कुछ लोग अतीत की दर्दभरी याद को भूलकर आगे बढ़ेंगे। अविवाहित लोग किसी पुराने आकर्षण से दूर होंगे। रिश्ते में नीरसता खत्म होगी। पीठ में दर्द हो सकता है। खाने की आदत में सुधार का मन बनेगा। किसी पुरानी आदत को छोड़ने का संकल्प करेंगे। लोग हल्कापन महसूस करेंगे। नींद बेहतर हो सकती है।
मकर : आज का दिन संतोष भरा रहेगा। घर में सकारात्मकता रहेगी। लोग अपने आसपास की ऊर्जा को संतुलित महसूस करेंगे। किसी छोटे घरेलू परिवर्तन से मन प्रसन्न होगा। अधूरे कामों को समेटने की इच्छा जागेगी। आस-पास के माहौल में हल्की चहल-पहल रहेगी। कोई पुरानी उलझन आज स्वयं शांत हो सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में मजबूत पकड़ महसूस करेंगे। कोई अधूरा प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब दिखेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल सहज रहेगा। किसी वरिष्ठ से संतोषजनक प्रतिक्रिया मिल सकती है। लोग अपनी क्षमता को नए तरीके से पहचानेंगे। निर्णय स्पष्ट होंगे। किसी नए अवसर का संकेत मिल सकता है।रिश्तों में परिपक्वता और नम्रता का सुंदर मिश्रण दिखेगा। लोग अपने दिल की बात सहजता से रख पाएंगे। जीवन साथी के साथ किसी पुराने विषय पर बात होगी। अविवाहित लोगों को किसी नई दिशा में उम्मीद मिलेगी। संबंधों में खुलापन बढ़ेगा। मन भावनाओं को स्थिरता से व्यक्त करेगा। शरीर में संतुलन और मन में शांति रहेगी। दिनचर्या में छोटा परिवर्तन स्वास्थ्य को सहजता देगा। कुछ लोग किसी बुरी आदत में स्थायी सुधार का संकल्प ले सकते हैं।
कुंभ : किसी नकारात्मक विचार को विराम देकर सकारात्मकता की ओर बढ़ेंगे। घर में सन्नाटा सुकून देगा। किसी पुराने अनुभव पर मन थोड़ी देर ठहरकर अर्थ निकालने की कोशिश करेगा। भावनाएं स्थिर रहेंगी। आसपास के माहौल में कम बोलना, ज्यादा महसूस करना जैसी सोच रहेगी। लोग अपनी गति खुद तय करना चाहेंगे। काम में धीमी लेकिन सटीक प्रक्रियाएं उभरेंगी। किसी योजनात्मक कार्य में स्पष्टता बढ़ेगी। सहकर्मियों के बीच कम बातचीत, लेकिन बेहतर समझ रहेगी। किसी नए मुद्दे पर बात हो सकती है। लोग कार्यभार से खुद को थोड़ी देर अलग कर संतुलन बनाएंगे। किसी दस्तावेज या विचार को पुनः जांचने का समय मिलेगा। रिश्तों में मौन आज स्नेह का रूप ले सकता है। लोग शब्दों के बजाय उपस्थिति को महत्व देंगे। साथी के साथ एक शांत क्षण आज गहरी समझ की तरह काम करेगा। अविवाहित लोग भावनाओं को जल्द प्रकट करने से बचेंगे और धीरे-धीरे साथी को समझने की इच्छा रखेंगे। मन किसी शांत गतिविधि की ओर झुक सकता है। थकान कम होने लगेगी। लोग अपनी दिनचर्या को थोड़ी देर धीमा रखकर आराम करेंगे। नींद में सुधार होगा। पानी या सांस से जुड़ी गतिविधियां आराम देंगी।
मीन : दिन में नई जिज्ञासा किसी छोटी-सी बात से जन्म लेगी। लोग किसी विचार को बीज की तरह थामकर उसे समझने की कोशिश करेंगे। घर में हल्की हलचल के बीच मन किसी नए सीख की ओर झुकेगा। कोई पुरानी बात अचानक नए अर्थों में बदल सकती है। आज लोग सरल गतिविधियों में छिपे संकेत पहचानेंगे। किसी मामूली घटना में छिपी प्रेरणा दिल को छू सकती है।काम में लोग किसी नए कौशल या छोटी जिम्मेदारी को अपनाने का साहस दिखाएंगे। किसी फाइल, विचार या योजना को नए ढंग से परखने का अवसर मिलेगा। सहकर्मी आपकी स्थिर, लेकिन सतर्क मानसिकता को समझेंगे। कोई छोटा-सा प्रयास आगे बड़ी सफलता बन सकता है। रिश्तों में नई उम्मीदें जन्म लेंगी। जीवन साथी की किसी नई आदत को समझने की कोशिश करेंगे। अविवाहित लोग किसी नए परिचय को शांत मन से परखेंगे। दिल में नई जिज्ञासा रहेगी। कोई संदेश, छोटी बात मन को आकर्षित करेगी। ऊर्जा में सुधार महसूस करेंगे। सांस से जुड़ी बेचैनी में कम होगी। मन शांत, लेकिन सजग रहेगा। दिनचर्या में छोटे सुधार बड़ा आराम दे सकते हैं। थकान कम होगी और शरीर हल्का महसूस करेगा।

