शिकंजा: वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य सहित 3 गिरफ्तार, तीन दोपहिया वाहन बरामद
देहरादून। ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक के तहत कार्यवाही के दौरान पुलिस को खासी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अर्तराज्यीय वाहन के दो सदस्यों सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनके पास से चोरी के तीन दुपहिया वाहन बरामद किये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बीती रात कोतवाली ऋषिकेश तथा कोतवाली विकासनगर में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान दोनों स्थानों पर पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 आरोपियों सहित कुल 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया तथा वाहन चोरी की घटना में शामिल एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 दोपहिया वाहन बरामद हुए, जिनमें से एक वाहन उनके द्वारा हिमाचल प्रदेश से चोरी किया गया था। गिरफ्तार बदमाशों के नाम फरदीन पुत्र मौ. कासिम निवासी ग्राम जगतपुर थाना माजरा हिमाचल प्रदेश, अमन पुत्र मौ रफीक निवासी देवीनगर पोंटा साहिब हिमाचल प्रदेश बताये जा रहे हैं। बहरहाल पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
