15 लाख रुपये की 49.89 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। लाखों रुपये कीमत के अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर अभियुक्ता सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्तों के कब्जे से 15 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 49.89 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई हैं। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुके है। अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामलों के दर्जनो अभियोग पंजीकृत है। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को पुलिस ने सीज कर दिया हैं।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि के विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त नशा तस्करो को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्गत निर्देशो के अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक डोईवाला द्वारा थाना डोईवाला पर पूर्व से गठित टीम को उक्त सन्दर्भ मे आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर कार्यवाही करते हुए आज डोईवाला पुलिस द्वारा चौकी लालतप्पड के पास आकस्मिक चैकिंग के दौरान 03 नशा तस्करों सोनी पत्नी स्व. प्रदीप कुमार निवासी- ग्राम-कुड्कावाला थाना डोईवाला देहरादून उम्र 40 वर्ष को 19.68 ग्राम अवैध स्मैक, नेहा पुत्री राजपाल निवासी हंसुवाला कुडकावाला नियर खेडा मन्दिर डोईवाला जनपद देहरादून उम्र 23 वर्ष को 14.66 ग्राम स्मैक तथा अनूप कुमार उर्फ आशू पुत्र स्व0 गोविन्द राम निवासी राजीव नगर गैस गोदाम के सामने डोईवाला उम्र-35 वर्ष हाल पता कुड़कावाला नियर खेडा मन्दिर डोईवाला जनपद देहरादून को 15.55 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनो नशा तस्करों के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु.अ.सं.- 02/26 धारा- 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता सोनी कोतवाली डोईवाला की हिस्ट्रीशीटर है, अभियुक्त अनूप तथा सोनी पर पूर्व मे गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट, मादक पदार्थ की तस्करी सहित अन्य आपराधिक मामलों के कई अभियोग पंजीकृत है, जो पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जेल जा चुके है।

