हादसा: शिखर फॉल में घूमने गए दो युवक गहरी खाई में जा गिरे, यूपी के एक युवक की मौत

हादसा: शिखर फॉल में घूमने गए दो युवक गहरी खाई में जा गिरे, यूपी के एक युवक की मौत
Spread the love

 

देहरादून। ओल्ड मसूरी रोड स्थित शिखर फाल में दो युवक गहरी खाई में गिर गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, फायर स्टेशन को तड़के करीब तीन बजे सूचना मिली कि शिखर फाल ओल्ड मसूरी रोड क्षेत्र में दो युवक खाई में गिर गए हैं, जिस पर फायर सर्विस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। वाहन से क्लाइबिंग रोप को बांधकर जवान नीचे गए और विनीत चौधरी व कपिल चौधरी निवासी शामली खाई से ऊपर सड़क में पहुंचाया गया। गंभीर चोट लगने के कारण विनीत चौधरी की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम में फायर यूनिट से देवेंद्र चौधरी, सुनील रावत, आदर्श व अरविंद रावत आदि शामिल थे।

Parvatanchal