हादसा: ऋषिकेश- फूलचट्टी के पास गंगा के तेज बहाव में बहा किशोर
ऋषिकेश। आज फूलचट्टी आश्रम के पास नहाते समय एक गंगा में डूब गया। जिसकी तलाश में sdrf सर्च अभियान चला रही है।
जानकारी के अनुसार थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में फूलचट्टी में गंगा नदी में डूबा छात्र उत्तर प्रदेश से एक स्कूल से 60 बच्चों के ग्रुप में भ्रमण के लिए आया हुआ था।

इनमे से कुछ छात्र गंगा में नहाने गए थे। 8नमे से एक छात्र साकिब (15) पुत्र इसरार अहमद, निवासी- ग्राम- हलौरा, तहसील- तुलसीपुर, उत्तरप्रदेश। नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। साकिब कक्षा सात का छात्र बताया जा रहा है।
सूचना मिलने पर SDRF टीम द्वारा HC किशोर कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक सभी संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

