शिकंजा: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

शिकंजा: स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Spread the love

हल्द्वानी। पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। बनभूलपुरा पुलिस बरेली रोड में दानिश केे बगीचे के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को ओएसिस बार के पास स्कूटी में सवार युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखा दिया। पुलिस को देखकर वह सकपका उठा और स्कूटी मोड़ने का प्रयास करने लगा, जिस पर पुलिस ने उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम दानिश अंसारी उर्फ बिल्ला निवासी मलिक का बगीचा पानी की टंकी के पास वनभूलपुरा बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया।

Parvatanchal