उड़ान: स्पाइसजेट ने ढाई साल बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फिर शुरू की उड़ानें

उड़ान: स्पाइसजेट ने ढाई साल बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर फिर शुरू की उड़ानें
Spread the love

देहरादून। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर रविवार को करीब ढाई साल बाद विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने वापसी करते हुए अपनी फ्लाइट को उतारा। पहली फ्लाइट बंगलूरू से हवाई यात्रियों को लेकर सुबह 7.53 पर देहरादून एयरपोर्ट पर उतरी। स्पाइसजेट ने रविवार से देहरादून एयरपोर्ट पर देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए अपनी उड़ानों को शुरू कर दिया है। जिस कारण पहली फ्लाइट बेंगलुरु से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची।
ज्वहीं एयर इंडिया ने भी अपनी एक सुबह की फ्लाइट को मुंबई के लिए शुरू कर दिया है। यह उड़ान रविवार सुबह सात बजे मुंबई से देहरादून पहुंची। समर सीजन को देखते हुए कई दूसरी कंपनियों ने भी अपनी फ्लाइट की संख्या में इजाफा किया है।

Parvatanchal