सुविधा: स्पाइसजेट विमान सेवा ढाई साल बाद फिर होगी शुरू, 30 मार्च से दून एयरपोर्ट से भरेगी उड़ान

सुविधा: स्पाइसजेट विमान सेवा ढाई साल बाद फिर होगी शुरू, 30 मार्च से दून एयरपोर्ट से भरेगी उड़ान
Spread the love

 

देहरादून। विमानन कंपनी स्पाइसजेट करीब ढाई साल बाद देहरादून एयरपोर्ट पर फिर से वापसी करने जा रहा है। कंपनी 30 मार्च से देहरादून से कुल चार शहरों के लिए सीधी उड़ानें संचालित करेगी। स्पाइसजेट ने टिकटों की बिक्री भी शुरू कर दी है।
देहरादून एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट ने 19 जुलाई से अपनी दिल्ली की उड़ानें शुरू की थी। बाद में 29 अक्तूबर 2022 से स्पाइसजेट ने अपनी सभी उड़ानों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया था। अब करीब ढाई साल बाद दोबारा वापसी करते हुए स्पाइसजेट दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और बंगलूरू के लिए फ्लाइट शुरू करने जा रही है।

 

Parvatanchal