सियासी हमला: ‘कांग्रेस से डरी हुईं हैं केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें,बोले- पूर्व सीएम हरीश रावत

सियासी हमला: ‘कांग्रेस से डरी हुईं हैं केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें,बोले- पूर्व सीएम हरीश रावत
Spread the love

रुड़की(आरएनएस)।  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार कांग्रेस से घबराई हुई हैं। ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों के माध्यम से कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी के जरिये जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। रविवार को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक से उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण पर निकले हरीश रावत मंगलौर पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उन्होंने कहा कि देश का राजनीतिक माहौल बदल रहा है और जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। कांग्रेस लंबे समय से जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। हरीश रावत ने कहा कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और चार दशक से अधिक समय से जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करते आ रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में जनता भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरने का काम करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन रहा है और जनता बदलाव की ओर देख रही है।
स्वागत समारोह:
मंगलौर गुड़मंडी पहुंचने पर पूर्व राज्यमंत्री आदित्य राणा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हरीश रावत का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत के बाद हरीश रावत ने गुड़मंडी गेट स्थित शिव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। इसके बाद वह मंगलौर बस स्टैंड पहुंचे, जहां कांग्रेस नेता मरगूब कुरैशी, परवेज मुंडियाकी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में परवेज मुंडियाकी, डॉ. एसपी बावरा, गुलशाद कुरैशी, सुभान इलाही, उज्जवल राणा, सतपाल सिंह और दीपक कुमार समेत पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Parvatanchal