निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे शख्स पर जानलेवा हमला,पड़ताल में जुटी पुलिस

निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे शख्स पर जानलेवा हमला,पड़ताल में जुटी पुलिस
Spread the love

रामनगर। निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतरे समाजसेवी नरेंद्र पर मंगलवार की सुबह जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने इस हमले के पीछे गहरी साजिश का आरोप लगाया है और सीधे तौर पर अपने विरोधियों को जिम्मेदार ठहराया है। घटना के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।
पीड़ित नरेंद्र  ने बताया कि मंगलवार सुबह वो रोजाना की तरह अपनी पत्नी को रामनगर के टेढ़ा गांव स्थित स्कूल छोड़ने के बाद वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में एक युवक ने उसकी गाड़ी को जबरन रोक लिया। युवक की पहचान बबलू सैनी के रूप में हुई है। नरेंद्र का का आरोप है कि बबलू ने पहले तो गाली-गलौज की फिर अचानक मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने कहा कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। नरेंद्र ने आगे कहा कि आरोपी से मारपीट का कारण पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। कहा कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार के बाद से ही उसे धमकियां मिल रही हैं। पीड़ित और उसकेपरिवार को जान का खतरा है। पीड़ित  ने रामनगर कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पीड़ित ने कहा कि जब तक बबलू सैनी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वह कोतवाली से नहीं जाएगा। साथ ही  यह भी दावा किया कि यह हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया है। हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव में नरेंद्र ने भाजपा से बगावत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय रूप से चुनाव लड़ा था। उसका दावा है कि हमलावर ने किसी के इशारे पर हमला किया है और इसके पीछे राजनीतिक रंजिश है। वहीं मामले में कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज नयाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि आरोप सही पाए गए तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Parvatanchal