सबक: सोशल मीडिया पर डाला तमंचा अपलोड करने का वीडियो, पुलिस ने पकड़ कर पहुंचा दिया हवालात

सबक: सोशल मीडिया पर डाला तमंचा अपलोड करने का वीडियो, पुलिस ने पकड़ कर पहुंचा दिया हवालात
Spread the love

 

रुद्रपुर। तमंचा अपलोड करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर डालना एक युवक को भारी पड़ा। पुलिस ने जसपुर से अपनी ससुराल आए युवक को धर दबोचा। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया गया है। मजरा मंडवाखेडा, जसपुर निवासी रितिक पुत्र ओमप्रकाश ने तमंचे में कारतूस अपलोड करते हुए अपना वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। गत दिवस रितिक यहां नीलकण्ठ कलोनी स्थित अपनी ससुराल में आया हुआ था। मुखबिर की सूचना पर एसआई अर्जुन सिंह व दीपक चौहान ने नीलकण्ठ कलोनी के पास आम के बाग के पास खड़े रितिक को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है।

10.62 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
नानकमत्ता पुलिस ने संदिग्ध दिख रहे युवक की तलाशी में 10.62 ग्राम स्मैक बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि एसआई शंकर सिंह बिष्ट, एएसआई कृपाल सिंह, धनराज, बबीता ने गश्त के दौरान सिद्धा नवदिया वाले चौराहे से सिद्धा नवदिया की ओर एक युवक को बाइक में आते देखा। पुलिस को देखकर युवक बाइक मोड़ने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। उसके पास से 10.62 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी युवक ने अपना नाम सुखविन्दर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बलखेड़ा बताया। सुखविंदर ने पुलिस को बताया कि वह राजू सिंह निवासी गिधौर से खरीदा है। स्मैक को राजू से लेकर पुड़िया बनाकर बेचता है। पुलिस ने बाइक सीज कर आरोपी सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

Parvatanchal