सनसनी: कमरे में फंदे पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार

सनसनी: कमरे में फंदे पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव, पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार
Spread the love

रुड़की। कस्बे में शुक्रवार की देर रात 19 वर्षीय युवक ने अपने घर में ही फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार देर रात को कस्बे के मौहल्ला पठानपुरा निवासी 19 वर्षीय युवक सलमान का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा खोलकर फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सलमान घर पर अकेला था। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। पड़ोसियों के अनुसार सलमान शांत स्वभाव का था। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
युवती की गुमशुदगी अपहरण की धाराओं में तरमीम
दूसरी ओर, क्षेत्र से 16 अक्तूबर को लापता हुई युवती के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच नए सिरे से शुरू कर दी गई है। क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी 16 अक्तूबर को रात करीब 2 बजे अपनी मौसी के घर से लापता हो गई थी। उन्होंने परिवार के साथ मिलकर अपनी बेटी की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। काफी प्रयासों के बावजूद कोई जानकारी न मिलने से मामला संदिग्ध लग रहा था। पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में परिवर्तित कर मामले की नई सिरे से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की सरगर्मी से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Parvatanchal