सनसनीख़ेज़: महिला ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर थाने में कर दिया आत्मसमर्पण
माल्दा । कभी कभी रिश्ते इस कदर बिगड़ जाते है कि इन जिन्दगी बदत्तर हो जाती है कि हाथ खून से रंग जाते है। जी हां, माल्दा जिले के इंग्लिशबाजार थाना इलाके में रविवार देर रात घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपित आज सुबह थाने पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान यदुभूषण दास के रूप में हुई है। आरोप है कि रविवार आधी रात को उसकी पत्नी दया दास और बेटे विक्रम मंडल ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शव को घर के आंगन से घसीटकर भीतर लाया गया। आज सुबह दोनों आरोपित थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए माल्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। फिलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक यदुभूषण दास का यह दूसरा विवाह था और परिवार में लंबे समय से कलह चल रही थी। हालांकि हत्या के पीछे की सटीक वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

