सख़्ती: शराब पीकर वालन चलाने वाले व नाबालिग चालकों के खिलाफ कार्रवाई

सख़्ती: शराब पीकर वालन चलाने वाले व नाबालिग चालकों के खिलाफ कार्रवाई
Spread the love

पौड़ी। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालकों और 3 नाबालिगों पर कार्रवाई की है। एसएसपी के निर्देश पर जिलेभर में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बीते बुधवार की देर शाम को चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 2 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वाहनों को सीज कर डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई। साथ ही 3 नाबालिगों के वाहन चलाते समय पकड़े जाने पर उनके परिजनों के विरुद्ध 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा बीते 15 दिन में जिलेभर में शराब पीकर वाहन चला रहे 78 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर चालकों की गिरफ्तारी के साथ-साथ वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। साथ ही 26 नाबालिगों के वाहन चलाते समय पकड़े जाने पर उनके परिजनों के विरुद्ध 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

Parvatanchal