संदेहास्पद: चीनी मिल के कर्मचारी आवास में महिला ने फंदे से लटक कर दे दी जान, मचा कोहराम

संदेहास्पद: चीनी मिल के कर्मचारी आवास में महिला ने फंदे से लटक कर दे दी जान, मचा कोहराम
Spread the love

काशीपुर। चीनी मिल क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में रविवार दोपहर एक अधेड़ महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय वह घर में अकेली थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, बाजपुर चीनी मिल कॉलोनी निवासी सीजनल मिल कर्मी सुरेंद्र सिंह की 52 वर्षीय पत्नी इंद्रावती लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। रविवार दोपहर करीब दो बजे, जब परिवार का कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था, उन्होंने कमरे के भीतर कुंडे से साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। घटना का खुलासा तब हुआ जब करीब तीन बजे उनके पति घर लौटे। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर इंद्रावती का शव फंदे से लटका मिला। परिजन उन्हें तुरंत सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बच्चे हैं। बेटी लखनऊ में नौकरी करती है, जबकि बेटा दिल्ली में पढ़ाई कर रहा है। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Parvatanchal