संदिग्ध: जंगल में टहनी पर लटका मिला वन कर्मी का शव, विभागीय स्टाफ में फैल गई सनसनी

संदिग्ध: जंगल में टहनी पर लटका मिला वन कर्मी का शव, विभागीय स्टाफ में फैल गई सनसनी
Spread the love

 

हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज में काम करने वाले वनकर्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल से बरामद किया गया है। जिसके बाद वन विभाग में सनसनी फैली गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गौला रेंज के अंतर्गत कार्यरत 43 वर्षीय वनकर्मी मोहन सिंह संभल अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर परिसर में रहता था, जो अपनी पत्नी से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक जब वो वापस नहीं आया तो परिजनों ने गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी को सूचित किया।
इसके बाद वन विभाग ने मोहन सिंह की तलाश के लिए एक सर्च अभियान शुरू किया। वन विभाग की टीम जब जंगल में पहुंची तो मोहन सिंह का शव एक पेड़ की मोटी टहनी से लटका मिला। यह घटना पूरे वन विभाग के साथ मोहन सिंह के परिवार के लिए भी एक गहरी शोक की लहर लेकर आई। फिलहाल, हत्या या आत्महत्या के एंगल से पुलिस जांच में जुट गई है।

Parvatanchal