शोक: भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर उत्तराखण्ड में शोक

Spread the love

देहरादून। भारत के सबसे सम्मानित उद्योगपति, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से सम्मानित रतन जी टाटा के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। रतन टाटा के निधन पर उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह और सीएम पुष्कर धामी ने दुख व्यक्त किया है। उनका कहना है कि रतन टाटा ने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र अमूल्य योगदान दिया। साथ ही उनके परोपकारी भावना ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई।

बीती 9 अक्टूबर की देर रात टाटा संस के मालिक, टाटा ट्रस्ट के अध्यक्ष और प्रसिद्ध उद्योगपति रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। रतन टाटा भारत के सबसे सम्मानित और बड़े उद्योगपतियों में से एक थे। वे जीवन भर अविवाहित रहे। उन्होंने उद्योग के क्षेत्र में नए आयाम गढ़े। उन्होंने उद्योग के साथ परोपकार के जरिए भी देश को काफी कुछ दिया। जिस वजह से उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई।

 

Parvatanchal