शु़भ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शु़भ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 25 फरवरी 2024

मेष:
 कुछ समय से चल रही कोई समस्या निकट संबंधियों तथा पारिवारिक लोगों के सहयोग से हल होगी और आप तनाव मुक्त होकर अपने निजी कामों पर ध्यान दे पाएंगे। धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनेगा। आय की अपेक्षा व्यय की स्थिति भी बनी रहेगी। बेहतर होगा कि फालतू गतिविधियों में अपना ध्यान ना लगाएं। पड़ोसियों तथा दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं। शांति और संयम से परिस्थितियां सुलझाएं। बिजनेस की समस्याओं को शांति से सुलझाना आपकी परेशानी को कम करेगा। विस्तार संबंधी योजनाओं पर पुनर्विचार अवश्य करें। संगीत, कला, साहित्य के कामों में बेहतरीन सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारियों के साथ संबंधों में मधुरता बनेगी। पारिवारिक व्यवस्था बेहतर होगी। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल में जाने का भी प्रोग्राम बन सकता है। तनाव और असंतुलित खानपान की वजह से गैस, एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें तथा योगा, मेडिटेशन अवश्य करें।

वृष:
 आपकी मुख्य कोशिश सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने की रहेगी और सफल भी रहेगी। कहीं निवेश करने के लिए अनुकूल समय है, सिर्फ कोई भी कार्य करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य कर ले। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। लापरवाही और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना ले। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा लगाना नुकसान देगा। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी का मार्गदर्शन अवश्य लें। बिजनेस में आपके बेहतरीन प्रयासों से जल्दी ही परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। सहयोगियों तथा स्टाफ का भी उचित सहयोग बना रहेगा। किसी को उधार माल देते समय पेमेंट की वापसी जरूर सुनिश्चित कर लें। नौकरी में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। पारिवारिक समस्याओं का समाधान आपसी वार्तालाप से निकालें। इससे निश्चित ही कोई हल मिलेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी। खांसी, जुकाम और बुखार जैसी दिक्कतों से बचने के लिए दिनचर्या सुव्यवस्थित रखें। योगा, मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।

मिथुन:
 एक नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति का सकारात्मक सोच और संतुलित व्यवहार द्वारा समाधान मिल जाएगा और आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। काल्पनिक बातों पर ध्यान ना देकर यथार्थ पर विश्वास रखें। व्यर्थ के खर्चे बने रहने की वजह से कुछ चिंता रहेगी। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। इसलिए आप से सामंजस्य बनाकर रखने में ध्यान दें। व्यवसाय के विस्तार संबंधी जो आपने योजनाएं बनाई हैं, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। इस समय कार्यक्षेत्र में लिया गया कोई भी निर्णय उचित साबित होगा। कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन व करियर के साथ कोई समझौता ना करें।अत्यधिक थकान और बदन दर्द जैसी समस्या रहेगी। काम के साथ-साथ उचित आराम और आहार भी लेना जरूरी है।

कर्क:
समय की गति आपके पक्ष में रहेगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। कोई बड़ा निवेश करने के लिए समय उत्तम है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मसला रुका हुआ है, तो आज हल होने की बेहतर संभावना है। ध्यान रखें कि इन सब क्रियाकलापों के बीच आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य छूट सकता है। जिसकी वजह से भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। सभी गतिविधियों में ध्यान केंद्रित रखना अति आवश्यक है। बिजनेस के कॉम्पिटिटर आपके सामने बड़ी चुनौती रख सकते हैं। अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता से किसी प्रकार की भी लापरवाही ना करें। नौकरी में बॉस व अधिकारी आज भी आपको अतिरिक्त कार्यभार दे सकते हैं। परंतु साथ ही पदोन्नति की भी संभावना है। पति-पत्नी के बीच कुछ नोक-झोंक संभव है। प्रेम प्रसंग बदनामी व अपयश का कारण बन सकते हैं इसलिए सावधान रहें। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

सिंह:
 आज व्यस्तता पूर्ण दिनचर्या रहेगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी तथा चल रही समस्याओं का भी समाधान निकलेगा। जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे तथा अपने कार्यों को पूरा करने का उत्साह बना रहेगा। टाइम का उचित मैनेजमेंट करें। निर्णय लेने में इतना अधिक समय ना लगाएं कि उपलब्धि आपके हाथ से निकल जाए। मामा पक्ष के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। अपने स्वभाव में भी समय अनुसार बदलाव लाए। कार्यक्षेत्र में सभी फैसले खुद लें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यवसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की भी जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों का अतिरिक्त कार्य भार कम होगा। वैवाहिक संबंधों में प्रेम माधुर्य रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मनोरंजन आदि पर समय खराब ना करें। अपनी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को भी गंभीरता से लें। जोड़ों में दर्द और ब्लड प्रेशर जैसी समस्या बढ़ सकती है।

कन्या: 
अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक विस्तृत करें। इस समय नई-नई जानकारियां मिलेंगी, जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होंगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी परीक्षा से संबंधित दिक्कतों का समाधान मिलेगा तथा आत्मसम्मान बना रहेगा। कुछ विरोधी जलन की भावना से आप के खिलाफ नकारात्मक अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु निश्चिंत रहें, आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में सुधार आएगा। किसी बड़े अनुबंध के मिलने की भी संभावना है। अपनी गतिविधियों को किसी भी अनजान व्यक्ति से शेयर ना करें। वरना कोई प्रतिद्वंद्वी इनका फायदा उठा सकता है। पुलिस सेवा में कार्यरत लोगों के ऊपर कोई विशेष कार्य पर रहेगा। विवाहित संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें।

तुला:
 आज दोपहर बाद परिस्थितियां सकारात्मक रहेंगी। समय का उचित सदुपयोग करें। युवा वर्ग व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था को बेहतर बनाने जैसे कार्यों में भी रुचि लेंगे। साथ ही अपनी योग्यता और कार्य क्षमता से कोई मुकाम भी हासिल कर लेंगे। आलस और सुस्ती की वजह से आप काम को टालने का प्रयास भी करेंगे। दोस्तों के साथ गपशप करने तथा चैटिंग करने में अपना समय नष्ट ना करें। विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा ध्यान दें। वर्तमान व्यवसायिक कार्यों में आ रहे व्यवधान का निवारण करने में सक्षम रहेंगे तथा सहयोगियों और कर्मचारियों का भी उचित सहयोग मिलेगा। ऑर्डर से संबंधित अपने टारगेट को हासिल करने में पूरी क्षमता लगा दें। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपको ऊर्जावान बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनेंगी। अत्यधिक मेहनत तथा तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा व्यायाम और योगा अवश्य करें।

वृश्चिक:
 आज कई तरह की गतिविधियों को व्यवस्थित करने में आपका फोकस रहेगा। थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। घर में मांगलिक कार्य को संपन्न करने की योजनाएं बनेंगी। अपनी प्रतिभा और क्षमता को निखारने का बेहतर समय है। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी। बनते कार्यों में बाधाएं भी आने की आशंका है। अनजान लोगों से संपर्क ना रखें तथा उधारी संबंधी लेनदेन भी ना ही करें तो उचित है क्योंकि वापिस मिलना मुश्किल है। किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत अमल करें। यह पार्टनरशिप फायदेमंद साबित होगी। शेयर्स तथा स्टॉक मार्केट से जुड़े लोग मुनाफे की स्थिति में रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों पर आज कार्यभार हल्का ही रहेगा। परिवारजनों के आपसी सामंजस्य घर के वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बनाकर रखेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा। जोखिम पूर्ण कार्य में रुचि ना लें। वाहन भी सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है।

धनु:
 अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे, परंतु पने बहुत ही महत्वपूर्ण कार्यो को निपटाने से प्रसन्नता और सुकून रहेगा। इस समय निवेश करना भविष्य में लाभदायक साबित होगा। घर में किसी संबंधी का आगमन भी होगा। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। गुस्सा और आक्रोश जैसे नकारात्मक स्वभाव पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग करियर संबंधी कार्यों में रुकावट आने से कुछ निराश रहेंगे । परंतु समय रहते समस्या का हल भी हो जाएगा। कारोबारी मामलों में कुछ ना कुछ चुनौतियां आएंगी, इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना स्थगित ही रखें। बाकी कामों में व्यस्तता के चलते आप अपने काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। हालांकि स्टाफ और कर्मचारियों का उचित सहयोग बना रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल का अभाव रहेगा। परंतु आपसी सामंजस्य द्वारा आप उन्हें सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी खटास ना आने दें। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानियों में लापरवाही ना करें। समय रहते उचित इलाज लेने से समस्या भी जल्दी हल हो जाएगी।

मकर:
 दूसरों से अपेक्षा रखने की बजाय खुद की योग्यता पर विश्वास रखें। इससे आप सफलता पाएंगे और आपको मानसिक सुकून और खुशी मिलेगी तथा अपने कार्यों को योजनाबद्ध और डिसिप्लिन तरीके से अंजाम भी दे पाएंगे। अपने कार्यभार को अन्य लोगों के साथ बांट लेने से आप अपने लिए समय निकाल पाएंगे। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर अधिक ध्यान दें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना स्थगित ही रखें। बिजनेस के नजरिये से समय अनुकूल है। फोन तथा संपर्क सूत्रों के माध्यम से लाभदायक स्थिति बनेगी। मैन्युफैक्चरिंग संबंधी व्यवसाय फायदेमंद स्थिति में रहेंगे। कारोबारी महिलाओं की काम की अधिकता की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार जनों के बीच कुछ मनमुटाव रहेगा। संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जाएं तथा एक-दूसरे को उपहार देना भी उचित रहेगा। मौसम की वजह से खांसी, जुखाम तथा वायरल बुखार की समस्या रहेगी। लापरवाही ना करें और तुरंत इलाज लें।

कुंभ:
 आज परिवारजनों के साथ घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में मधुर समय व्यतीत होगा। युवाओं को करियर संबंधी कोई नया अवसर मिल सकता है। उपलब्धि मिलने से उमंग और जोश बना रहेगा। आध्यात्मिक कार्यों में भी रुझान रहेगा। रुपए-पैसे संबंधी किसी भी तरह की उधारी ना करें। वरना इससे आपकी खुद की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ सकती है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से मन कुछ व्यथित रहेगा। परंतु शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। कार्यस्थल पर उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। अपने कुछ महत्वपूर्ण फैसले बदलने भी पड़ सकते हैं। आलस और लापरवाही ना करें। नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन अवश्य लें। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, शांति से समाधान निकालें। घर-परिवार में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। अत्यधिक कार्यभार और तनाव का असर ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है। अपनी नियमित जांच भी करते रहें।

मीन:
 किसी खास प्रोजेक्ट पर निवेश करना बहुत ही लाभदायक रहेगा। भविष्य में भी इसके उचित परिणाम बने रहेंगे। इसलिए मौके को हाथ से जाने ना दें। असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी सदस्य की सलाह लेना भी उचित रहेगा। कुछ लाभदायक मौके लापरवाही की वजह से हाथ से निकल सकते हैं। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष शेयर ना करें। आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। सेविंग संबंधी योजना पर पुनर्विचार करें। कानूनी नियमों का उल्लंघन करना आपको मुश्किल में डाल सकता है। बिजनेस में समस्याएं आने के बावजूद कामकाज चलते रहेंगे। बदलाव संबंधित कार्यों के उचित परिणाम हासिल होंगे। कारोबारी पड़ोसियों की गतिविधियों से सचेत रहें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज भी कार्यभार की अधिकता रह सकती है। पारिवारिक सदस्य एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे घर में शांति और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनी रहेगी। किसी समय नकारात्मक विचार उत्पन्न होने से तनाव और थकान महसूस होंगे। अपनी हॉबी को भी निखारने में समय लगाएं।

Parvatanchal