शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 17 जनवरी 2025

मेष:
कोई सरकारी काम अधूरा है, तो किसी की मदद से पूरा होने की संभावना है। घर में प्रिय लोगों के आने से खुशी मिलेगी। आपसी विचारों के आदान-प्रदान से व्यवहार में सकारात्मक बदलाव होगा। मीडिया या मार्केटिंग से संबंधित गतिविधियां भी होंगी। घर में इलेक्ट्रॉनिक आइटम खराब होने से बड़ा खर्चा हो सकता है। इस समय गुस्से और जिद्दी स्वभाव पर कंट्रोल रखें। किसी भी तरह की यात्रा को टालना उचित रहेगा। बिजनेस में बहुत मेहनत होगी। दूर स्थान की पार्टियों से संबंधों में सुधार लाने की कोशिश करें। आने वाले दिन आपके लिए फायदेमंद होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले और अधिकारियों से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करें। विपरीत परिस्थिति में हिम्मत हारने के बजाय सामना करें। तनाव में न आएं। थोड़ा समय प्रकृति में जरूर बीताएं। मेडिटेशन करें।
वृष:
सफलताएं हासिल करने का दिन है। राजनीतिक या सामाजिक कामों में प्रभुत्व स्थापित करने के लिए की गई कोशिशों में सफलता मिल सकती है। घर में करीबी रिश्तेदारों के आने से सुखद माहौल रहेगा। आपकी काबिलियत की तारीफ रहेगी। विपरीत परिस्थिति आने पर धैर्य और संयम से काम लें। इस समय फायदे और खर्चे को लेकर कुछ कशमकश बनी रहेगी। किसी तरह की आवाजाही न करें। संतान के भविष्य को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। बिजनेस के रुके काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। तरक्की होने की भी उम्मीद है। मेहनत ज्यादा करनी होगी। फैशन इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी में काम ज्यादा होने से राहत मिलेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। सर्वाइकल और कंधों के दर्द से परेशान हो सकते हैं। कसरत इसका अच्छा इलाज है।
मिथुन:
आज घर में सुधार या सजावट करने की प्लानिंग हो सकती है। कहीं रुका हुआ पैसा मिलने की उम्मीद है, इसलिए अपना ध्यान उस पर केंद्रित रखें। नजदीकी संबंधियों के साथ मिलकर महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श हो सकता है। सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान मिलेगी। फालतू विवाद और नकारात्मक परिस्थितियों से खुद को दूर रखें। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है, कि आपकी गतिविधियों और योजनाओं की कोई कॉपी कर सकता है। नजदीकी व्यक्ति से किसी मुद्दे पर विवाद होने पर शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाएं। नौकरी में तरक्की मिलने की उम्मीद है। नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग करने से गतिविधियों में सुधार होगा। बिजनेस के मामलों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। असावधानी या गलती का बड़ा नुकसान हो सकता है। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। घर की व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंग मजबूत होंगे। अस्वस्थता के कारण चिड़चिड़ापन और गुस्सा आ सकता है। सहज और संयमित व्यवहार रखें।
कर्क:
आपको विशेष जिम्मेदारी मिल सकती है। आप उसे आसानी से निभा लेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। दिन का कुछ समय धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में बीतेगा। इससे आपको शांति महसूस होगी। दिखावे से दूर रहें। अपने गुस्से और इगो की वजह से बनते काम बिगाड़ सकते हैं। अपने व्यवहार को सहज रखें। प्रॉपर्टी या वाहन से संबंधित लोन लेने से पहले दोबारा विचार करना जरूरी है। बिजनेस संबंधी गतिविधियों में बहुत सूझबूझ और सावधानी से फैसले लें। इस समय परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती है। सरकारी कामों में रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी से जुड़ी महत्वपूर्ण ऑफिशियल यात्रा रद्द हो सकती है। इससे निराशा होगी। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ बीताने से चल रहे तनाव में राहत मिलेगी। युवा वर्ग अपनी मित्रता के प्रति ईमानदार रहेंगे। अनियमित दिनचर्या से कब्ज और गैस की समस्या हो सकती है। हल्का और सुपाच्य खानपान लें और योगा करें।
सिंह:
आज भरपूर आत्मविश्वास और मनोबल महसूस करेंगे। कठिन काम भी अपने दृढ़ निश्चय से पूरे करने की क्षमता रखेंगे। परिवार के रखरखाव में कुछ गतिविधियां चलती रहेंगी। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए विवाह की बातचीत हो सकती है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के समय सारे पहलुओं पर गंभीरता से विचार करें। कोई भी काम अच्छे मन से करें। आपकी एकाग्रता में कमी से बनते काम बिगड़ सकते हैं। नकारात्मक लोगों के साथ ज्यादा न रहें। कार्यस्थल पर लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। किसी मामले में समझौता करने में सफलता मिलेगी। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोग आज कोई विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी कार्य स्थगित रखें। परिवार में सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात का मौका मिलेगा। थकान और सुस्ती हावी रहेंगे। सुकून पाने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए तनाव जैसी स्थिति से बचें।
कन्या:
आप जिस काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, आपको उसके सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी के लेनदेन में फायदेमंद डील हो सकती है। इन कामों में अपना ध्यान रखें। स्टूडेंट्स को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान देने की बजाय अपने कामों में ही व्यस्त रहें। किसी रिश्तेदार का दखल होने से परिवार में तनाव हो सकता है। बच्चों की परेशानियों का समाधान होगा। उनकी मदद करना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। बिजनेस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। हर काम में पक्के बिल से लेनदेन करें। धोखा मिलने की आशंका है। पब्लिक डीलिंग संबंधी काम में सकारात्मक नतीजे हासिल होंगे। ऑफिस में किसी क्लाइंट के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी और परिवार वालों की मदद से आपका मनोबल बढ़ेगा। लव पार्टनर से लंबी ड्राइव पर जरूर जाएं। व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखें। मौसम में बदलाव से शारीरिक ऊर्जा में कमी और थकान महसूस होगी।
तुला:
आज का दिन मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को काफी हद तक अनुकूल बना लेंगे। नई योजनाएं शुरू करने के लिए अनुकूल दिन है। आर्थिक गतिविधियों से संबंधित फायदेमंद योजनाएं बनेंगी। उन पर काम शुरू हो सकता है। करियर संबंधी परेशानी आने पर घर के बड़े लोगों से मार्गदर्शन लें। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। व्यस्तता भरा दिन रहेगा। बिजनेस में पहले से प्लान किए काम निपटाने की कोशिश करें। नए व्यवसायिक प्रस्ताव मिलेंगे। बहुत मेहनत करनी होगी। बिजनेस के काम पूरे करने में समस्याएं आ सकती हैं। काम करने के तरीको में सुधार होगा। घर परिवार के साथ समय बीताने से खुशी और सुकून मिलेगा। दोस्तों के साथ गेट-टूगेदर का प्रोग्राम बन सकता है। खानपान व्यवस्थित नहीं रखेंगे, तो तबीयत खराब हो सकती है। तनाव और चिंता का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है।
वृश्चिक:
अपने कॉन्टैक्ट वाले लोगों की मदद से महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। नई तकनीक और जानकारियां हासिल करने से आपकी लाइफ स्टाइल में सुधार होगा। घर के अनुभवी और बड़े लोगों का आशीर्वाद बना रहेगा। स्टूडेंट्स अपनी उम्मीदों को पूरा करने के लिए मेहनत और कोशिश करें। समय अनुकूल है, तो इसका सही उपयोग करना भी जरूरी है। काम का एक्स्ट्रा दबाव होने से अपने निजी काम अधूरे छोड़ने पड़ेंगा। इस समय धैर्य और शांति रखना जरूरी है। बिजनेस में फिलहाल नई योजना या प्लानिंग पर काम करना नुकसानदायक होगा। इनकम बढ़ने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। सरकारी नौकरीपेशा लोगों पर एक्स्ट्रा काम का दबाव रहेगा। घर में रिश्तेदारों के आने जाने से मस्ती भरा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी लाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। सिर्फ दिनचर्या संतुलित रखें।
धनु:
अपनी योजनाओं और इच्छाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। समय का सही उपयोग करेंगे। आप में हर काम को लगन से करने की ललक होगी। अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने व्यक्तित्व को निखारने में स्त्री वर्ग का साथ मिलेगा। अनजान लोगों के साथ संपर्क में रहना और अपनी गतिविधियां शेयर करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ चुनौतियां भी रहेंगी। सूझबूझ और सावधानी से आप इससे उबर जाएंगे। कोई भी निर्णय जल्दबाजी की बजाय सोच-समझकर लेने की कोशिश करें। बिजनेस में काम की क्वालिटी में सुधार होने से आपको अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। कला, ग्लैमर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा के कारण आपके निजी काम अधूरे रह सकते हैं। परिवार के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा। प्रेम प्रसंग में नजदीकी बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। किसी तरह की चिंता न करें। मौसम के हिसाब से अपना रूटीन सेट करें।
मकर:
संयमित व्यवहार और विनम्रता से अपना काम कर लेंगे। खुद को अपडेट करने का समय है। नया कोर्स शुरू कर सकते हैं। रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। संबंधियों की मदद से कई समस्याओं का हल मिलेगा। बच्चों की गतिविधियों और संगति पर पैनी नजर रखना जरूरी है। महत्वपूर्ण चीजों को संभालकर रखें। नुकसान होने की आशंका है। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखने से आर्थिक समस्या से बच जाएंगे। बिजनेस बढ़ाने की योजनाएं बनेंगी। काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। अपने काम किसी से शेयर न करें। साथ काम करने वालों से दोस्ती रखें। कपड़े के व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ है। घर का माहौल सुखद और खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी से दूरी आ सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। पुरानी समस्या दोबारा हो सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।
कुंभ:
कुंभ राशि के लोग अपने किसी खास काम में मनचाही सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई उपलब्धियां पाने का रास्ता मिलेगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। अपनी सामर्थ्य से ज्यादा उधार देने से परहेज करें। कुछ ऐसे खर्चे सामने आ सकते हैं जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। नकारात्मक लोग आपकी परेशानियां बढ़ा सकते हैं। भूमि, वाहन खरीदने-बेचने के मामलों में सावधानी रखें। बिजनेस के नजरिये से समय सामान्य रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत से पहले सोच-विचार करें। यह समय मार्केटिंग और अपने संपर्कों को बढ़ाने के लिए बहुत उत्तम है। ऑफिस में किसी साथी की गतिविधि आपके लिए परेशानी की वजह बन सकती है। पति-पत्नी आपसी तालमेल से किसी समस्या को सुलझा लेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। बदलते मौसम का बुरा असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस समय सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
मीन:
थोड़ा समय अपने दिलचस्पी वाले कामों में बीताने से आपको रोजमर्रा के तनाव से राहत मिलेगी आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामले में सफलता मिल सकती है। आज की परिस्थितियों को देखते हुए भावुकता की बजाय व्यावहारिक रहना जरूरी है। जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाएं। नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान लोगों से कॉन्टैक्ट न करें। न ही खुद से संबंधित कोई जानकारी किसी से शेयर करें। बिजनेस के नजरिये से समय बहुत अनुकूल है। भरपूर आत्मविश्वास के साथ अपने कामों के लिए समर्पित रहें। साझेदारी से जुड़े बिजनेस में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। आपसी संबंधों में गलतफहमियां न होने दें। थोड़ा समय परिवार के साथ बीताने से आपको खुशी मिलेगी। पारिवारिक माहौल भी खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बीतेगा। बिजी रूटीन और खानपान से आप सेहतमंद और ऊर्जावान रखेंगे। नियमित व्यायाम, मेडिटेशन करने से मानसिक सुकून और शांति भी रहेगी।

