शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: रविवार, 29 दिसंबर 2024

मेष:
पुरानी गलतियों से सीखेंगे। वर्तमान को बेहतर बनाने की कोशिश होगी। दिल की बजाय दिमाग की सुनें। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात और मनोरंजन में समय बीतेगा। मेहनत के मनचाहे नतीजे नहीं मिलने से उदास होंगे। मनोबल न गिरने दें। दोबारा कोशिश करें। आध्यात्मिक कामों में समय बिताने से सुकून मिलेगा। शादी को लेकर कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। फायदेमंद कॉन्टैक्ट बनेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित बिजनेस में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। ऑफिस में कॉम्पिटिशन की स्थिति रहेगी। विवाद भी बढ़ सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी बढ़ने का असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है। ज्यादा तनाव और मेहनत का नकारात्मक असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। योगा और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।

 

वृष:
अनुकूल समय है। अपनी प्रतिभा निखारने का और अधिक मौका मिलेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन में कोई फैसला लेने में आसानी होगी। किसी खास योजना पर काम शुरू हो सकता है। अपने नजदीकी संबंधी के मुश्किल समय में काम आना आपको आत्मिक खुशी देगा। सोच-विचार में ज्यादा समय न लगाएं। कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहे लोगों को बहुत मेहनत करने की जरूरत है। घर के बड़े लोगों की सेहत को लेकर चिंता होगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। आर्थिक नजरिये से समय अनुकूल है। स्टाफ की मदद से कामों में प्रगति होगी। महिलाओं से जुड़े कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। प्रभावशाली इंसान की मदद से आपको उपलब्धि मिल सकती है। ऑफिस का माहौल अनुशासित रहेगा। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर होगा। मानसिक सुकून मिलेगा। सिर दर्द की शिकायत लंबे समय तक रहे, तो इलाज लें। प्राकृतिक तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

 

मिथुन:
सफलता हासिल करनी है, तो स्वभाव में समझदारी लानी होगी। नई जानकारियां और उपलब्धि मिल सकती है। परिवार के मनोरंजन का प्रोग्राम बनेगा। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। अपने गैर जरूरी खर्चों पर कंट्रोल करें। मनचाहे काम न बनने से आप असहज हो सकते हैं। गुस्से के कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। समय अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव और समझदारी लाएं। कारोबार में नए काम शुरू करने की योजनाएं बनेंगी। जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। पूरी शिद्दत से कोशिश करते रहें। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी बिजनेस में नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल ट्यूर पर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपका उचित योगदान रहेगा। तनाव से थकान हो सकती है। अपनी क्षमता से ज्यादा काम न करें। उचित आराम भी करें।

 

कर्क:
दिन की शुरुआत में ही दिन की प्लानिंग कर लें, तो सभी गतिविधियां बेहतर हो जाएंगी। किसी खास इंसान की मदद से आपके रुके काम पूरे हो सकते हैं। मन मुताबिक सफलता मिलने से आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी बाहरी इंसान की वजह से आपको पैसों का नुकसान हो सकता है। दोस्तों या रिश्तेदार के साथ विवाद हो सकता है। अपने कामों में व्यस्त रहें। प्राकृतिक माहौल में रहने से सुकून मिलेगा। बिजनेस में मेहनत और प्लानिंग से सभी काम पूरे होंगे। स्टाफ से संबंधित दिक्कत रहेगी। सारे फैसले खुद लें। मीडिया और कॉन्टैक्ट सोर्स के जरिए कुछ खास व्यवसायिक जानकारियां मिलेंगी। जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगी। मैरिड लाइफ में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा। बहुत थकान से कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है। मौजूदा मौसम से शारीरिक परेशानी हो सकती है। उचित आराम भी करें।

 

सिंह:
निजी और व्यावसायिक जीवन के बीच बहुत अच्छा संतुलन रहेगा। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाएंगे तो आप गलती से बच जाएंगे। किसी दोस्त के साथ मुलाकात में अपनेपन का एहसास होगा। घर में धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। दूसरों के विवादित मुद्दे में दखल न दें, इससे संबंध बिगड़ने या मान-हानि की आशंका है। अपने विरोधियों की गतिविधियों से अनभिज्ञ न रहें। सावधान रहें। रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी कामों में सावधानी रखें। व्यवसाय कार्यक्षेत्र की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने के लिए योजनाएं बनेंगी। कामकाज की दक्षता आपको सफलता देगी। कर्मचारियों का भी भरपूर सहयोग रहेगा। ऑफिस की व्यवस्था गड़बड़ हो सकती है। अधिकारी से न उलझें। घर में तालमेल और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी। एक्स्ट्रा कामों से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। काम के साथ अपना ध्यान भी रखें।

 

कन्या:
विपरीत परिस्थितियों से बचने का एक ही तरीका है, अपने पसंदीदा कामों में व्यस्त रहें। सकारात्मक बने रहें। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदने-बेचने में फायदा होगा। अध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों में भी आपका रुझान बढ़ेगा। किसी खास मतलब से कोई वस्तु खरीदने में जल्दबाजी करने से नुकसान होगा। दूसरों के साथ बहुत अधिकार पूर्ण व्यवहार करना आपको नजदीकी लोगों से दूर कर सकता है। बिजनेस में इनकम बेहतर होगी। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। दिन का ज्यादातर समय मार्केटिंग और बाहर के कामों में ही बीतेगा। ऑफिस में बॉस के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है। परिवार के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन में सुखद समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी आएंगी। एक्स्ट्रा काम से तनाव बढ़ सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

 

तुला:
किसी योजना को साकार करने की कोशिश कामयाब रहेगी। इससे आप बहुत सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। ज्यादा फायदे की संभावना तो नहीं है, लेकिन फिर भी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक या व्यक्तिगत व्यवस्था में बदलाव करने से बचाना होगा। नजदीकी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर अनबन होगी। इसका नकारात्मक असर परिवार की सुख-शांति पर पड़ेगा। संतान से संबंधित चिंता रह सकती है। आर्थिक मामलों में तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। आपको मेहनत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रॉपर्टी के कामों में ज्यादा फायदे की उम्मीद न करें। कारोबार को लेकर यात्रा का भी प्लान बन सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधो में मधुरता रहेगी शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। मौजूदा परिस्थितियों की वजह से मस्तिष्क में तनाव हावी रह सकता है।

 

वृश्चिक:
कई तरह की गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रहेगी। कुछ नए फायदेमंद संपर्क भी बनेंगे। पूरे आत्मविश्वास के साथ आर्थिक नीतियों पर ध्यान देंगे। इस समय बेहतरीन धन दायक परिस्थितियां बन रही हैं। कोई भी कानूनी काम करते समय सरकारी नियमों का ईमानदारी से पालन करें। दिक्कत आ सकती है। जल्दबाजी में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। अन्य कामों में व्यस्तता के कारण आप निजी कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बिजनेस में बदलाव करने या नया काम शुरू करने के लिए थोड़ा रुकना पड़ेगा। प्रॉपर्टी और व्हीकल के बिजनेस में कामों में सुधार होगा। ऑफिस में बॉस अथवा सह कर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी व्यक्तिगत बात को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। लव पार्टनर को कुछ उपहार अवश्य दें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के सेहत को लेकर चिंता रहेगी। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।

 

धनु:
हर परिस्थिति में शांत और संयमित रहें। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। आप अपने कामों पर फोकस कर पाएंगे। आपके लिए गए फैसले सही साबित होंगे। कोई विवादित मामला आप सुलझा सकते हैं। पुराने अटके हुए काम निपटाने की कोशिश करें। घर में आए करीबी रिश्तेदार के साथ विवाद की आशंका है। इससे माहौल नकारात्मक हो जाएगा। अपने व्यवहार में भी बदलाव करना होगा। बच्चों के साथ थोड़ा वक्त जरूर बीताएं। बिजनेस के काम व्यवस्थित रहेंगे। रुका हुआ पैसा और उचित ऑर्डर मिलने की संभावना है। अपनी योजनाओं को किसी के समक्ष उजागर न करें। ऑफिशियल फाइलें व्यवस्थित रखें। सरकारी नौकरी में लापरवाही ना करें। विवाहित जीवन सुखद रहेगा। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नकारात्मक बात की वजह से अलगाव हो सकता है। माइग्रेन और सर्वाइकल समस्या उठने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। नियमित व्यायाम और ठीक से आराम करें।

 

मकर :
ग्रह स्थिति अनुकूल है। कहीं उधार दिया हुआ पैसा फंसा है, तो वापस मिलने की संभावना है। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। आपका व्यक्तित्व और प्रभावशाली आवाज दूसरों पर अच्छा असर छोड़ेगी। आज कहीं भी आने-जाने से बचें, क्योंकि धन और समय का नुकसान होगा। पैसों का लेनदेन न करें। इसकी वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। थोड़ा समय एकांत या किसी धार्मिक स्थल पर जरूर बीताएं। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। उसकी सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। कार्यक्षेत्र में आज किए गए बदलाव के नतीजे आने वाले दिनों में मिलेंगे, इसलिए धैर्य रखें। विदेशी कंपनियों में काम करने वाले लोगों को प्रमोशन की खबर मिल सकती है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। घर का माहौल भी सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में समय खराब न करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, फिर भी ब्लड प्रेशर, डायबिटीज संबंधी नियमित जांच करवाएं। सेहत की सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना जरूरी है।

 

कुंभ:
ग्रहों की स्थिति आपके आत्मबल को मजबूत करेगी। व्यस्तता के बावजूद थोड़ा समय अपने मन मुताबिक कामों के लिए जरूर निकालें। इससे अपने कामों पर अच्छी तरह फोकस कर पाएंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों के लिए समय बहुत महत्वपूर्ण है। तनाव पूर्ण स्थिति बन सकती है। धैर्य रखें। दूसरों के मामले में ज्यादा दखल न दें। बच्चों की संगति और गतिविधियों को नजर अंदाज न करें। उनका मार्गदर्शन करते रहें। फाइनेंस संबंधी मामलों को स्थगित रखें। बिजनेस में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। नया काम शुरू करने के लिए स्थिति आपके पक्ष में है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोग अच्छा मुनाफा कमाएंगे। नौकरी पेशा लोग अपने कामों में गलती होने से परेशानी में पड़ सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। किसी व्यक्ति का हस्तक्षेप न होने दें। गैस और कब्ज के कारण दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। अपना खानपान मौसम के अनुकूल ही रखें।

 

मीन:
व्यस्तता भरा दिन रहेगा, लेकिन काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आपकी मेहनत बढ़ेगी। मेहनत की तारीफ होगी। काम ज्यादा होने के बावजूद थकान नहीं होगी। घर की व्यवस्था को अनुशासित रखने में आप कामयाब होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल न दें। किसी नकारात्मक परिस्थिति से परेशान हो सकते हैं। ससुराल के साथ संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इस कारण आपका दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। फायदेमंद डील होने की संभावना है। बिना रुकावट आपके काम पूरे नहीं हो पाएंगे। धैर्य रखे। मार्केटिंग संबंधी काम टाल दें, क्योंकि इनसे कोई फायदा नहीं होने वाला है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। इनकी वजह से परिवार में तनाव हो सकता है। आर्थराइटिस से परेशान लोग थेरेपी लें और नियमित कसरत करें। गैस्ट्रीक चीजें खाने से बचें। बहुत काम होने से शारीरिक और मानसिक थकान हो सकती है।

Parvatanchal