शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: रविवार, 15 दिसंबर 2024

मेष:
नई कार्यप्रणाली पर कार्य होगा. भविष्य में लाभ होगा. मान-सम्मान मिलेगा. रुके कार्यों में गति आएगी. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. नए काम मिलेंगे. कोई व्यापारिक समस्या उठ सकती है. धन प्राप्ति सुगम होगी. आर्थिक नीति में सुधार होगा. दिन अच्छा रहेगा नोकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी सभी प्रकार के कार्य पूर्ण होंगे आप को धनार्जन होगा. आज के दिन पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. सावधानी बरतें और माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. यह दिन मिले-जुले फल देने वाला है. प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपके प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की बात हो सकती है.

वृष:
पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जवाबदारी में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. अपेक्षाकृत सभी कार्य समय पर होने से प्रसन्नता रहेगी. भाग्य का साथ रहेगा. धर्म-कर्म व पूजा-पाठ में रुचि बनी रहेगी. आप एक अच्छे सलाहकार या अध्यापक भी हो सकते हैं. आप लेखन व संपादन के क्षेत्र से जु़ड़ सकते हैं. इसके अलावा फिल्म, मनोरंजन अथवा जासूसी के आदि क्षेत्र में भी काम कर सकते हैं. आप मेडिकल फील्ड को भी अपने प्रोफेशन के लिए चुन सकते हैं. प्रॉपर्टी से रिलेटेड बिज़नेस में लोग आज के दिन खूब प्राफिट कमाएंगे. यह दिन मिलजुला ही रहेगा. साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. यदि आप सांस के मरीज़ है तो आज चेकअप करा लें. आपके द्वारा बनाए गए प्रेम संबंध और भी मज़बूत होंगे. अपनी पढ़ाई में मन लगाना आरंभ करेंगे और सभी के लिए आइडियल साबित हो सकते हैं. पढ़ाई के अलावा आप अन्य प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. इस समय आपका भाग्य आपके साथ हर क्षेत्र में बना रह सकता है. जिन छात्रों का कैम्पस इन्टरव्यू चल रहे हैं वे सफल होंगे और उनका चयन आज के दिन नौकरी के लिए किया जा सकता है.

मिथुन:
कार्य करते हुए कोई लापरवाही न करें. आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा. विवाद को बढ़ावा न दें. अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे. धनार्जन होगा. चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है. आप सेना, पुलिस, सुरक्षाबल, खेल, सर्जरी और धातु आदि से संबंधित काम कर सकते हैं. आपको अपने संबंधियों से आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे. अचानक कुछ धन की प्राप्ति भी हो सकती है. अपने वर्कप्लेस पर कलीग्स से आगे बढ़ेंगे. नौकरी में प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं इसके साथ ही अगर आप नौकरी की तलाश में हैं या नई नौकरी के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं. अच्छा दिन है. आज हैल्थ सही नही रहेगी, इसके अलावा कुछ स्थितियां ऐसी होंगी जिसके कारण आपके गुस्से में वृद्धि हो सकती है इसलिए अपना ध्यान और गुस्से पर काबू रखें. आपके प्रेम संबंध विवाह का रूप ले सकते हैं. इस समय आपके प्रेम संबंध आपके लिए भाग्यदायक हो सकते हैं. वहीं विवाहित जोड़ों के बारे में जीवनसाथी उपयुक्त सहारा बनेगा. आपको उससे सुख की अनुभूति प्राप्त होगी और वह आपके प्रेम को समझेगा.

 

कर्क:
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. वाणी में हल्के शब्दों प्रयोग से बचें. कारोबार में वृद्धि होगी. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. जीवनसाथी के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा. आप पर्यटन संबंधी काम भी कर सकते हैं. आप फिल्म, फैशनवर्ल्ड, ग्राफिक्स व वेब डिजायनिंग जैसे क्षेत्रों में भी हाथ आज़मा सकते हैं. इसके अलावा आप होटल व्यवसाय, फोटोग्राफी, टीचिंग सेक्टर में भी जा सकते हैं. आर्थिक दृष्टिकोण से यह दिन अच्छा रहेगा. आप मन में काम में कुछ परिवर्तन करने का भी विचार बना सकते हैं. कुछ समस्या रह सकती है. चिंता न करें बस अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. इसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल है. स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचने के लिए अगर हो सके तो सुबह या शाम के समय में शुक्र स्रोत का पाठ करें. प्रेम संबंधों में कुछ अड़चनें पैदा करेंगे मगर आप उनको अपने शांत स्वभाव और प्यार से मना लेंगे. कहने का मतलब है कि आपका रिश्ता और भी मज़बूत होगा.

 

सिंह:
रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी. आय बढ़ेगी. विवाद से बचें. उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे. पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे. प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ेंगे. भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी. आप को अपने  लिए मीडिया लाइन परफेक्ट है. इसके अलावा आप ज्योतिष, कंसल्टेंसी और एकाउंट्स के काम भी आप कर सकते हैं. आप गवर्नमेंट ऑफिशियल, पब्लिशर, कमीशन एजेंट आदि के रूप में भी काम कर सकते हैं. और आप दूरसंचार आदि को भी कैरियर के रूप में चुन सकते हैं. आपकी लापरवाही के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है. इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है. खासकर दिल की बीमारी या ब्लडप्रेशर से ग्रसित लोग अपना विशेष ध्यान रखें. अपने प्रेम का इज़हार करना चाहते हैं. अगर आज के दिन करेगे, सफलता प्राप्त ज़रूर हासिल होगी.

 

कन्या:
स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग अपना कार्य उत्साह व लगन से कर पाएंगे. संगीत में रुचि जागृत हो सकती है. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रसन्नता बनी रहेगी. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. इस राशि के लोग नेवी, मिल्क प्रोडक्ट्स, मछली उत्पादन, होटल व्यवसाय आदि क्षेत्रों में जुड़ सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से ज्यादा अच्छा नहीं है परंतु फिर भी आप चिंता न करें प्रभु और माता-पिता के आशीर्वाद से आप आज के दिन इस समस्या से उभर जाएंगे. अगर आप इस समय किसी नए रिश्ते में बंधते हैं तो जल्दबाज़ी न करें. ऐसा कहा जा सकता है कि कोई आपके प्रेम संबंधों में दखलंदाजी की कोशिश कर सकता है.

 

तुला:
पुराना रोग उभर सकता है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. भागदौड़ रहेगी. अपेक्षित कार्यों में विलंब से तनाव रहेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. व्यवसाय अच्छा चलेगा. जोखिम न लें. दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है, धैर्य रखें. किसी व्यक्ति से विवाद की आशंका है. शारीरिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, मानसिक चिन्ताएं बनी रहेंगी. व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी, जिस भी कार्य में आपके पराक्रम के बल पर सफलता मिलनी होगी, वह अवश्य मिलेगी. पढ़ाई करते समय मन को शांत रखने की कोशिश करें क्योंकि तनाव, क्लेश एवं अशांति के योग हैं.

 

वृश्चिक:
उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे. प्रयास सफल रहेंगे. कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही प्राप्त होगा. शत्रु पस्त होंगे. सामाजिक प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी. आय में वृद्धि होगी. नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे. प्रमाद से बचें. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यवसाय उत्तम मगर परिश्रम अधिक करना होगा. धनआगमन अथवा धन आने के मार्ग की रुकावटों को दूर करने से होगी. विद्यार्थियों को एकाग्रता की कमी एवं मन के भटकाव के कारण तनाव रहेगा.

 

धनु:
उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आत्मसम्मान बना रहेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में चैन रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. समय की अनुकूलता बनी रहेगी. भूले-बिसरे साथियों व रिश्तेदारों से मुलाकात होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. व्यापार में नए कार्यों को क्रियान्वित करने का योग है, धन लाभ, आशानुकूल सफलता, लाभदायक योजना की प्राप्ति. यह दिन विद्यार्थियों के लिए सामान्य रहेगा. इष्ट मित्रों का सहयोग आपके मनोबल को उंचा रखेगा.

 

मकर:
बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं. प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. विवाद से दूर रहें. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. जीवन सुखमय व्यतीत होगा. भाग्य का साथ बना रहेगा. अप्रत्याशित लाभ की संभावना है. स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, अतः खान-पान में विशेष सावधानी रखें. व्यापार में अनावश्यक खर्च हो सकता है, अतः जहां भी खर्च करें, सोच-विचार कर ही करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है. विद्यार्थियों के लिए अनुकूल समय.

 

कुंभ:
किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. फालतू खर्च होगा. विवाद को बढ़ावा न दें. आय में निश्चितता रहेगी. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है. कुसंगति से हानि होगी, बचें. स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी. व्यावसायिक क्षमता का विस्तार होगा, विचाराधीन योजनाओं  क्रियान्वित करने का प्रयास करें. विद्यार्थियों के लिए सफलतादायक रहेगा.

 

मीन:
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा. पारिवारिक चिंता में वृद्धि संभव है. अपना काम प्रसन्नता व उत्साह से कर पाएंगे. स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी. जिस अनुपात में आप व्यापार-व्यवसाय के लिए परिश्रम करेंगे, लाभ प्रदान करेंगे. कन्या राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी अतः विद्यार्थियों को आज के दिन पूर्ण लाभ उठाना चाहिए.

Parvatanchal