शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: रविवार, 13 अक्टूबर 2024

मेष:
अपनी योजनाओं को क्रिया रूप देने के लिए उचित समय है, इसलिए समय का प्रतिबंधन करें और अपने कार्यों को गति दें। पैतृक संपत्ति संबंधी मामले हल करने में किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक मामलों को लेकर कुछ रिश्ते बिगड़ भी सकते हैं। इसलिए लेनदेन संबंधी गतिविधियों में सावधानी बरतें। नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा समय अनुसार कार्यप्रणाली में भी परिवर्तन लाएं। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में समय अनुसार बदलाव करने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी प्रकार की चोरी होने जैसी आशंका बन रही है। सचेत रहें। प्रॉपर्टी का काम करने वालों को फायदा मिलेगा। ऑफिशियल यात्रा का विचार बन सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संयम रखना जरूरी है। स्वस्थ और प्रफुल्लित बने रहने के लिए मेडिटेशन जरूर करें। इससे तनाव डिप्रेशन जैसी स्थिति से राहत मिलेगी।
वृष:
व्यक्तिगत मामलों को सुलझाने में आपकी उदारता सूझबूझ के उत्तम परिणाम सामने आएंगे। आर्थिक स्थितियां बहुत बेहतर होंगी। समय का सही उपयोग करें। बच्चे अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देंगे। व्यक्तिगत मामलों को लेकर कोई दिक्कत आ सकती है, परंतु चिंता ना करें जल्दी ही आप इन पर काबू भी पाएंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके पीछे आलोचना कर सकते हैं। हालांकि इसका आपके ऊपर कोई भी नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों तथा सहयोगियों का काम के प्रति पूर्ण समर्पण बना रहेगा। कोई सरकारी काम आज अटक सकता है। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में छोटी सी गलतफहमी को लेकर कुछ अनबन की स्थिति बनेगी। नौकरीपेशा लोग टारगेट हासिल करने में कामयाब रहेंगे। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ समय व्यायाम और योगा में लगाएं। इस समय घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
मिथुन:
संबंधियों से मिलने और पुराने रिश्तों को तरोताजा करने के लिए अच्छा दिन है। इससे आपसी विचारों का आदान-प्रदान भी होगा और कई समाधान भी निकलेंगे। युवा हिम्मत तथा साहस के बल पर मुश्किल से मुश्किल काम को भी आसानी से निपटा लेंगे। किसी भी बड़े निवेश को करने से पहले उससे संबंधित पूरी जानकारी हासिल करें या अभी टाल ही दें। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। विचारों में संकीर्णता का भाव लाना उपहास का पात्र बना सकता है। कारोबारी मामलों में आपकी गतिविधियां सकारात्मक रहेंगी और उचित परिणाम भी हासिल होंगे। साझेदारी के कार्यों में भी सफलता मिलेगी। परंतु अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह ना रहें। बैंक संबंधी कार्यों को समय पर अवश्य पूरा कर लें। कोई ऑफिशियल यात्रा का आर्डर आ सकता है। दांपत्य जीवन मधुरता पूर्ण रहेगा तथा मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। लव पार्टनर के साथ मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। मौसम के प्रतिकूल आहार लेने की वजह से पेट का सिस्टम बिगड़ सकता है। कुछ समय बिल्कुल हल्का आहार लेने का प्रयास करें।
कर्क:
धनदायक स्थिति बनी हुई है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेना आपके व्यक्तित्व को और अधिक निखारेगा। विद्यार्थियों की एडमिशन अथवा पढ़ाई को लेकर कोई चिंता दूर होगी। गैर कानूनी कार्यों में रुचि ना लें और दूसरों के समक्ष अपनी उपलब्धियों का ज्यादा बखान ना करें। वरना जलन की भावना से कोई आपका नुकसान भी कर सकता है। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखने से सही निर्णय ले पाएंगे।। कार्यस्थल पर अपनी उपस्थिति रखना अनिवार्य है। आपकी लापरवाही की वजह से आपका कोई कर्मचारी ही आपकी कार्यप्रणाली का फायदा उठा सकता है। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक से डील करते समय अपनी मान मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा, परंतु विवाहेत्तर प्रेम संबंध घर की सुख-शांति को नष्ट कर सकते हैं, इसलिए इनसे दूर रहें। कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है। लापरवाही ना बरतें तथा नियमित दवाइयां लें।
सिंह:
आज मनचाही सफलता मिलेगी, लेकिन समय का प्रति बंधन रखना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण रास्ते खोलेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सहयोग करना आपका आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार मिलने वाला है। हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे। सिर्फ धैर्य और शांति बनाए रखें। पारिवारिक लोगों से अपनी परेशानी शेयर करने तथा मदद लेने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। कुछ समय आत्म चिंतन में भी लगाएं। व्यवसाय में कुछ नए प्रस्ताव मिलेंगे और उसके उचित परिणाम भी सामने आएंगे। आज की योजना भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली है। लेकिन खरीद-फरोख्त संबंधी मामलों में लेनदेन को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। ऑफिस में पेपर और फाइलों को सुव्यवस्थित करके रखें। पुराने दोस्तों से ज्यादा मेल-मिलाप रखना आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। इसलिए सावधान रहें तथा घर परिवार का भी ध्यान रखें। खांसी-जुकाम जैसे इंफेक्शन से अपना बचाव रखें। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
कन्या:
दिन की शुरुआत में ही कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिसकी वजह से मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों के प्रति सजग और गंभीर रहेंगे और मन मुताबिक परिणाम भी हासिल होंगे। घर में सुख-सुविधा संबंधी किसी महंगी वस्तुओं की खरीदारी संभव है। मकान या दुकान के रखरखाव जैसे कार्यों पर खर्चा अधिक हो सकता है, जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा जाएगा। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें, वरना किसी प्रिय मित्र की परेशानी की वजह से आप भी डिस्टर्ब हो सकते हैं। कुछ चुनौतियां रहेंगी लेकिन टीमवर्क अथवा सामूहिक गतिविधियों के जरिए सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय पारिवारिक सदस्यों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को कोई अथॉरिटी मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी और खुशनुमा पुरानी यादें ताजा होंगी। लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या दोबारा उठ सकती है। सचेत रहें तथा इलाज लें।
तुला:
दिन शानदार व्यतीत होगा। कोई ऐसा कार्य बन सकता है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर बहुत अधिक मेहनत करेंगे। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनेगी इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। अपनी खास चीजों की संभाल खुद ही करें, दूसरों पर भरोसा रखना नुकसानदायक रहेगा। घर में संबंधियों की आवाजाही से कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक भी सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। किसी नई तकनीक को अपने बिजनेस में अपनाना फायदेमंद रहेगा और चल रही कुछ रुकावटें भी दूर होंगी। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखें। किसी भी ऑफिशियल कार्य को नियत समय पर पूरा करने की कोशिश करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य से बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे। लेकिन घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी।
वृश्चिक:
कोई रुका हुआ कार्य, किसी के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। लेकिन कोई भी निर्णय लेते समय जल्दबाजी के बजाय सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य करें, इससे आप सही नतीजे पर पहुंचेंगे। बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी भी योजना को कार्य रूप देते समय ज्यादा सोचने-विचारने में समय व्यतीत ना करें। अपनी योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु कहीं उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कारोबारी मामलों में कुछ व्यवधान आएंगे परंतु जल्दी ही समाधान भी मिल जाएगा। परंतु अपना ही कोई कर्मचारी योजनाएं बाहर लीक कर सकता है, इसलिए सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में ही करें। फूड एक्सपोर्ट्स संबंधी कोई भी कार्य स्थगित रखें। कोई लीगल समस्या आ सकती है। घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा आपसी विचारों का आदान प्रदान करना सकारात्मकता देगा। प्रेम संबंधों के मामले में खुद को लकी महसूस करेंगे। ब्लड प्रेशर तथा छाती में जलन जैसी परेशानी हो सकती है। एसिडिटी और गैस ना बनने दें। उचित इलाज लें।
धनु:
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां आपकी सकारात्मक तथा संतुलित कार्यप्रणाली द्वारा काफी हद तक सुलझ जाएंगी और आप अन्य गतिविधियों पर भी फोकस कर पाएंगे। घर के वरिष्ठ सदस्यों का भी आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। इस समय किसी भी प्रकार के निवेश को फिलहाल टाल दें। पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान देना जरूरी है। इस समय व्यक्तिगत जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी। कारोबार को लेकर जल्दी ही परिस्थितियां आपके पक्ष में होगी और खुद के टैलेंट को साबित करने का भी मौका मिलेगा। व्यावसायिक निवेश करने संबंधी कार्य भी होंगे। नौकरी पेशा लोगों को अपनी ऑफिस की व्यवस्था मनोनुकूल ना होने की वजह से तनाव रहेगा। परिवार को अधिक समय ना दे पाने से परिवार जनों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं की मित्रता में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। गैस और एसिडिटी की समस्या आपकी दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। आयुर्वेदिक इलाज लेना उचित रहेगा।
मकर:
अनुकूल समय है। आज लंबे समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह लेने से जरूर कोई समाधान मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। घर की व्यवस्था को लेकर खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी नामुमकिन होगा। घर के किसी सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही समस्या को लेकर चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें। कारोबार में कुछ ना कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक हो सकता है। आज किसी भी नई योजना को कार्य रूप ना दें। बढ़ती हुई व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपके कार्यों में जीवनसाथी अथवा परिवार जनों का सहयोग आपकी चिंताओं को कम करेगा। आपसी संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना तथा संतुलित खानपान रखना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगा।
कुंभ:
भविष्य को लेकर किसी बनाई गई योजना पर आज कार्य शुरू हो सकता है। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने में भी आपका योगदान रहेगा। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में जाने का निमंत्रण मिलेगा और खास लोगों के साथ मुलाकात भी होगी। पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान बनाए रखें तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन पर भी अमल करें। आय के साथ-साथ खर्चे भी बढ़ेंगे, जिसकी वजह से कुछ तनाव रह सकता है। खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखें वरना आर्थिक तंगी परेशान करेगी। कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए काम किसी अनुभवी और वरिष्ठ व्यक्ति की सहायता से संपन्न हो जाएंगे। किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए भी अनुकूल समय है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिसकी वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। कुछ समय परिवार के लिए भी जरूर निकालें। हालांकि घर में सुख-शांति भरा माहौल बना रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामलों में और अधिक आकर्षण बढ़ेगा। अत्यधिक मेहनत व भागदौड़ की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा उचित आराम भी लें।
मीन:
इस समय परिस्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई हैं। अपनी योग्यता व क्षमता द्वारा किसी भी अवरोध की परवाह न करते हुए आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमानों का आगमन आपकी खुशियों को दुगुना कर देगा। खास मुद्दों पर भी वार्तालाप रहेगा। खर्चों के बढ़ने की वजह से बजट बिगड़ सकता है। हालांकि समय अनुसार चीजें व्यवस्थित होती जाएंगी। किसी भी दस्तावेज अथवा पेपर को दूसरों के हाथ में ना दें। छोटी-मोटी बातों को लेकर वाद-विवाद करने से परहेज करें। कोई नया काम भी आरंभ ना करें। व्यवसाय में आपको अपने प्रयासों के अनुरूप उचित परिणाम मिलेंगे, भरपूर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। साथ ही कर्मचारियों के सहयोग से आपके काम बन जाएंगे। तरक्की के रास्ते नजर आएंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन जैसी सूचना प्राप्त होने की संभावना है। घर के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर खुशनुमा माहौल बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका दोनों एक दूसरे की भावनाओं तथा परिस्थितियों को समझेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। योगा और व्यायाम करना आपको मानसिक और शारीरिक रूप से ऊर्जावान और स्वस्थ रखेगा।

