शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: रविवार, 21 जुलाई 2024

मेष:
कोई रुका काम पूरा हो सकता है। स्प्रिचुअल कार्यों में भी आपका रुझान रहेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व की लोग सराहना करेंगे। अत्यधिक जिम्मेदारियां लेना आपको थका भी देगा। अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करना भी स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। किसी के साथ व्यर्थ की बहस में पढ़ने से परहेज रखें। सभी व्यावसायिक कार्य सुचारू रूप से चलते जाएंगे। परंतु स्टाफ तथा सहयोगियों के साथ उचित तालमेल रखना जरूरी है। बीमा, कमीशन आदि जैसे व्यवसाय में फायदा होगा। ऑफिस के कार्यभार से आज कुछ राहत मिलेगी। घर की समस्याओं को आपसी सामंजस्य से समझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भी कुछ गलतफहमियां उठ सकती हैं। बदलते मौसम के प्रति लापरवाही रखने से खांसी, जुकाम की समस्या बढ़ सकती हैं। इसलिए व्यवस्थित खानपान तथा दिनचर्या रखें।

 

वृष:
कोई उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों के आगमन से चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। अपने लक्ष्य के प्रति भी फोकस रहना जरूरी है। किसी भी तरह के वार्तालाप में बिना सोचे-समझे विश्वास ना करें तथा अपने निर्णय को भी प्राथमिकता पर रखें। आलस की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास ना करें‌। अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहें। व्यावसायिक क्षेत्र में किसी भी समस्या के समाधान के लिए घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। इस समय कर्मचारियों तथा सहयोगियों पर अधिक भरोसा करने की अपेक्षा सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं। परिवार जनों के साथ मनोरंजन तथा ऑनलाइन शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। घर का वातावरण भी प्रसन्नता पूर्ण रहेगा। ज्यादा तनाव का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मेडिटेशन अवश्य करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें।

 

मिथुन:
संतान के करियर संबंधी कोई सूचना मिलेगी। किसी खास मित्र की सहायता करनी पड़ सकती है और ऐसा करके आपको खुशी की प्राप्ति होगी। आपके किसी लक्ष्य की प्राप्ति भी आज संभव है। नजदीकी रिश्तेदार या मित्र की मदद में आपका समय व्यतीत होगा। दोपहर बाद कुछ दिक्कतें रहेंगी। कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करें। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखें, क्योंकि कुछ लड़ाई-झगड़े होने जैसी आशंका लग रही है। कामकाज के मामले में कुछ ना कुछ मुश्किलें खड़ी रहेगी। अपने प्रतिद्वंदियों से सावधान रहें। लेकिन आप अपने लक्ष्य के प्रति अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से मित्रता लाभदायक रहेगी। पति-पत्नी के बीच किसी वजह से मनमुटाव रहेगा। शांति से काम लें, क्योंकि समस्याएं और बढ़ सकती हैं। लव अफेयर्स के मामले में भी सावधान रहने की जरूरत है। एक्सीडेंट व चोट लगने जैसी स्थितियां बन रही हैं। सावधानी बरतें और तनाव को हावी ना होने दें।

 

कर्क:
आज आपका कोई विशेष कार्य बनने वाला है। कई अन्य नई-नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। निवेश संबंधी सूचनाओं पर संजीदगी से विचार करें। परिवार जनों के साथ शॉपिंग में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। अपनी खास गतिविधियों को सार्वजनिक ना करें। वरना कोई अन्य व्यक्ति आपकी कार्यप्रणाली को कॉपी कर सकता है। दिन के पूर्वार्द्ध में किसी के साथ कहासुनी होने जैसी स्थिति भी बनने की आशंका है। घबराने की बजाए धैर्य और शांति से समाधान निकालें। व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक व्यस्तता रहना आपको थका देगी। स्टाफ और कर्मचारियों के काम को लेकर जो परेशानियां थीं, उनमें सुधार होगा। संपर्क और अधिक बनेंगे। नौकरीपेशा लोग किसी गैर कानूनी कार्य में रुचि ना लें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता और उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेंगी। तनाव और अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर ना लें। सिर दर्द और मानसिक थकान की स्थिति रहेगी।

 

सिंह:
आपके प्रयासों से घर में उचित व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश कामयाब रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उसके अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित चल रही कोई समस्या का समाधान मिलेगा। ध्यान रखें कि वार्तालाप करते समय आपके शब्दों से मनमुटाव की स्थिति ना बने। बच्चों को ज्यादा डांट-फटकार से उनके स्वाभिमान को ठेस लग सकती है तथा हीनता की भावना भी आ सकती है। विद्यार्थी वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों में समय ना लगाकर पढ़ाई पर ध्यान दें। बिजनेस में बहुत व्यस्तता रहेगी। मेहनत के परिणाम बहुत ही उत्तम प्राप्त होंगे। कोई भी व्यवधान आने पर किसी अनुभवी से सलाह लेना बेहतर रहेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों को आप अपनी सूझबूझ द्वारा हल करने में सक्षम भी रहेंगे। घर का माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूरी बनाकर रखना अति आवश्यक है। बीपी तथा डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। लापरवाही ना करें और आयुर्वेदिक इलाज लें।

 

कन्या:
आज आप अपनी काबिलियत के बल पर कुछ ऐसा कार्य करने वाले हैं, जिससे आपको भी अपनी उपलब्धि पर गर्व महसूस होगा। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे तथा भरपूर मेहनत करेंगे। संबंधियों के साथ मेल मुलाकात का दौर भी रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अपना मनोबल मजबूत रखें। व्यक्तिगत तनाव की वजह से किसी भी काम को टालने का प्रयास ना करें। अपने ऊपर नकारात्मकता हावी ना होने के लिए खुद को व्यस्त रखें। व्यवसाय में साझेदारी संबंधी कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य कर लें। बाहरी स्त्रोतों से चल रही व्यावसायिक बातचीत का उत्तम परिणाम मिल सकता है। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर आज के दिन भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। कामकाज की अधिकता की वजह से आप अपने परिवार व दांपत्य जीवन पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु पारिवारिक जन आपकी दिक्कत को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। खांसी, जुकाम परेशान करेगा। इंफेक्शन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए व्यवस्थित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है।

 

तुला:
आपका कर्म प्रधान होना स्वतः ही आपके भाग्य का भी निर्माण करेगा। परंतु अपने मान-सम्मान और आदर्शों से किसी भी तरह का समझौता ना करें। समय आने पर आपकी समस्याएं आसानी से हल भी हो जाएंगी। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन का दायित्व भी आप पर रहेगा। घर की कोई महंगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा, जिसकी वजह से अन्य खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। किसी के साथ भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, वरना संबंध खराब होंगे। लाभकारी ग्रह स्थिति बनी हुई है। व्यवसाय से संबंधित मामलों में आपका निवेश करना आपके भविष्य को सुरक्षित रखेगा। सरकारी सेवारत लोग वरिष्ठ व्यक्ति अथवा उच्च अधिकारी से झगड़े जैसी स्थिति में ना पड़ें, अपने आवेश पर काबू रखें। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। दोस्तों के साथ व्यर्थ के घूमने-फिरने में समय नष्ट ना करें। यूरिन संबंधी इंफेक्शन व सूजन जैसी परेशानी होने की आशंका है। इस समय बहुत ज्यादा अपनी देखभाल की आवश्यकता है।

 

वृश्चिक:
निवेश संबंधी कोई भी कार्य करने से पहले इससे संबंधित उचित जानकारी अवश्य हासिल करें। इससे आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, इसका भरपूर सम्मान करें। किसी प्रियजन से मुलाकात सुखद रहेगी। दोपहर बाद कोई नकारात्मक गतिविधि होने से मन व्यथित रहेगा, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। आज खास बात ध्यान रखनी है कि हर किसी पर विश्वास ना करें। बेहतर होगा कि खुद को पूर्ण रूप से व्यस्त रखें। वर्तमान परिस्थितियां आपके व्यवसाय के लिए बहुत फायदेमंद और तरक्कीदायक रहेगी। परंतु व्यवसाय में किसी की तरह की उधारी करते समय उसकी वापसी अवश्य सुनिश्चित करें, वरना नुकसान हो सकता है। ऑफिस में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। दोस्तों तथा पारिवारिक लोगों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। व्यर्थ की मौज मस्ती तथा प्रेम संबंधों में समय ना लगाएं। किसी तरह के इंफेक्शन अथवा एलर्जी की समस्या से परेशान रहेंगे। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्त्व दें।

 

धनु:
आप अपने दम पर हर काम को करने की क्षमता रखेंगे। अगर घर के रखरखाव संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो वास्तु सम्मत नियमों का भी पालन करना उचित रहेगा। अपने किसी खास हुनर को निखारने का प्रयास करेंगे। दूसरों के मामलों से खुद को दूर ही रखें। व्यर्थ की बहसबाजी में पड़ने से आप शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो जाएंगे। इस समय युवाओं को भी अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। व्यवसाय में चल रही समस्या काफी हद तक दूर होंगी। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। गैस और बदहजमी की समस्या बढ़ेगी। इस समय हल्का और सुपाच्य आहार लेने की जरूरत है।

 

मकर:
मकर राशि के लोग खुद को आत्मविश्वास और प्रफुल्लता से भरा महसूस करेंगे। साथ ही आप की किसी योजना के क्रियान्वित होने से उत्साह बढ़ेगा। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आपको आत्मिक और मानसिक खुशी मिलेगी। अपने महत्वपूर्ण पेपर्स और डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें। इस समय कोई महत्वपूर्ण वस्तु खोने जैसी स्थिति बन रही है। कोई भी निर्णय तुरंत लें, क्योंकि अधिक सोच-विचार करने की वजह से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल सकती हैं। व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। आपका प्रभुत्व बना रहेगा। अधिकतर काम खुद ही निपटाने का प्रयास करें। ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत करते समय अपनी मानसिक स्थिति को नियंत्रित रखें। इस समय परिस्थितियों को शांति से सुलझाएं। परिवार में आपसी विचार विमर्श द्वारा संबंधों को पुनः मधुर बनाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों के मामले में भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। उत्तम खानपान लें तथा तनाव मुक्त होने के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेना उचित है।

 

कुंभ:
मित्रों तथा अनुभवी लोगों से मुलाकात के अवसर मिलेंगे और सकारात्मक विचार-विमर्श भी होंगे। रुकी हुए प्रॉपर्टी संबंधी मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है। कोई महत्वपूर्ण समाचार भी मिलेगा। वाहन संबंधी खरीदारी के भी उचित योग हैं। रुके हुए कार्यों को व्यवस्थित करने में बहुत अधिक मेहनत रहेगी। कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे, जिन में कटौती करना भी संभव नहीं होगा। इस समय कोई भी फाइनेंस संबंधित काम करते समय शांतिपूर्ण तरीका अपनाएं। कारोबार में कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। उच्चाधिकारियों का भी सहयोग और मार्गदर्शन बना रहेगा, लेकिन रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूरी बनाकर रखें। ऑफिस में आज काम की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होने से परिवार में खुशी व उमंग भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिलेगी। अपनी क्षमता से अधिक मेहनत ना करें। बेहतर होगा कि उचित आराम लें और खान-पान व्यवस्थित रखें।

 

मीन:
आपकी सकारात्मक सोच जैसे भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए स्वाभाविक ही उत्तम परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। आपके प्रयासों से आपसी संबंधों के बीच चल रही खटास दूर होगी। पब्लिक प्लेस पर कोई भी वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें, वरना आप की मान-हानि की स्थिति बन सकती है या आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी विशेष कार्य को लेकर उचित जानकारी हासिल करना जरूरी है। व्यवसाय में कुछ विशेष परिवर्तन होंगे और उसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत हो जाएगी। किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए उधार भी लेना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। विवाहेत्तर संबंध आपके लिए मुश्किलें उत्पन्न कर सकते हैं। एलर्जी व खांसी, जुकाम जैसी छोटी सी परेशानी भी होने पर लापरवाही ना बरतें। तुरंत इलाज करवाएं।

Parvatanchal