शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: 19 जुलाई 2024

मेष:
इस समय किस्मत और परिस्थितियां आपके लिए बेहतरीन समय का निर्माण कर रहे हैं। सामाजिक तथा व्यावसायिक दोनों जगह का दबदबा तथा वर्चस्व बना रहेगा। कोई विशेष कारण बन जाने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। सकारात्मक सोच रखें तथा अपने व्यवहार में और अधिक परिपक्वता लाएं। कभी-कभी आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेंगी। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार का नुकसान होने की आशंका है, इस समय उचित सावधानी बरतना आवश्यक है। किसी भी तरह का रिस्क ना लें। अपने किसी भी कार्य में घर के अनुभवी लोगों की सलाह को सर्वोपरि रखें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी, परंतु किसी मित्र की वजह से घर में कुछ नकारात्मक वातावरण बन सकता है, इस बात का ध्यान रखें। स्वस्थ रहने के लिए उचित आराम और आहार दोनों ही जरूरी हैं। अत्यधिक काम की वजह से थकान व कमजोरी महसूस होगी।

 

वृष:
प्रभावशाली संपर्क बनेंगे और इन संपर्क सूत्रों का आपको बेहतरीन फायदा भी होगा। आज ग्रह गोचर आपके लिए मान सम्मान तथा नई उपलब्धियां उपलब्ध करवाएगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे। आज किसी भी धन संबंधी निवेश में पैसा ना लगाएं, ना ही किसी व्यक्ति को पैसा उधार दें क्योंकि वापसी की उम्मीद भी नहीं लग रही है। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से चिड़चिड़ापन और थकान हावी होंगे। व्यवसाय में पारदर्शिता बना कर रखना बहुत जरूरी है। कोई भी कार्य या धन संबंधी लेनदेन करते समय बिल या कागजी कार्यवाही जरूर करें। नौकरी में किसी अनैतिक गतिविधि की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं। पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठ कर सुलझाएं, तो अवश्य ही सफल होंगे और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।

 

मिथुन:
मिथुन राशि के लोगों के लिए निवेश संबंधी मामलों में फायदा रहेगा। विशिष्ट लोगों के साथ मुलाकात से आपके व्यक्तित्व और विचार शैली में भी नयापन आएगा। बच्चों से संबंधित गतिविधियों में अपना योगदान देना उनके मनोबल को बढ़ाएगा। किसी नकारात्मक गतिविधि की वजह से अपमानजनक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। फिजूल के कार्यों में समय नष्ट ना करें तथा अपने कार्यों पर ध्यान दें। कोई भी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। निजी व्यस्तता की वजह से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज किसी भी प्रकार का व्यवसायिक निवेश ना करें क्योंकि समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कोई भी कार्य करते समय सावधानी बरतें। वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी। बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। इसलिए उचित सावधानी बरतें। नित्य व्यायाम करें।

 

कर्क:
आप हर काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे और कामयाब भी होंगे। आपके अंदर आत्मिक शांति व्याप्त रहेगी। नजदीकी संबंधियों की आवाजाही से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। ध्यान रखें कि गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से आपके कुछ कार्य बिगड़ भी सकते हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में लापरवाही ना बरतें। कर्मचारियों की लापरवाही का असर व्यावसायिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। इस समय कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की भी जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का भावनात्मक सहयोग आपकी कार्य क्षमता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर का माहौल भी सुखद बना रहेगा। वर्तमान मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है।

 

सिंह:
आपकी कार्यप्रणाली बेहतर होगी। जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा तथा आपके कार्यों की भी सराहना होगी। पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास और मेहनत कामयाब रहेंगे। संबंधियों तथा मित्रों के साथ संपर्क में रहें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। किसी संबंधी के साथ छोटी सी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। परंतु जरा सी समझदारी द्वारा संबंध ठीक भी हो जाएंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। समय का सदुपयोग करना आपकी कार्य क्षमता पर भी निर्भर करता है। स्टाफ तथा कर्मचारियों की सलाह पर भी ध्यान दें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कार्यभार बढ़ेगा। इसे समय पर पूरा करना आपके लिए चुनौती रहेगी। घर-परिवार की गतिविधियां व्यवस्थित तथा अनुशासित रहेंगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने दांपत्य जीवन पर ना होने दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु ब्लड प्रेशर और डायबिटीज संबंधी जांच नियमित रूप से करवाते रहें।

 

कन्या:
सकारात्मक रहने से आप ऊर्जावान और प्रफुल्लित रहेंगे तथा इससे आपको कोई भी निर्णय लेने तथा अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। हालांकि आपके सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा योजनाबद्ध तरीके से गतिविधियां होती जाएंगी। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से कोई मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। दूसरों की वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी होने की संभावना है। परंतु गुस्से और आवेश में आने की बजाय धैर्य और संयम से समाधान निकालें। बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने की जरूरत है। लेनदेन संबंधी मामलों को लेकर सचेत रहें। जनसंपर्क को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है। किसी से कोई डील न करें। पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन जैसी स्थिति रहेगी। हालांकि आपकी सूझबूझ और समझदारी द्वारा परिस्थितियां जल्दी ही सामान्य हो जाएंगी। मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रह सकती है। कुछ समय योगा, ध्यान आदि पर भी जरूर लगाएं तथा काम का बोझ अपने ऊपर ना लें।

 

तुला:
युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर और एकाग्रचित्त रहेंगे। आपको रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नई चीजें सीखने का भी मौका मिलेगा। पारिवारिक तथा व्यवसायिक जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाएंगे। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि इनकी वजह से आपका कोई प्रयोजन हल नहीं होगा। आवेश और क्रोध पर काबू रखना जरूरी है। कई बार जल्दबाजी व अति उत्साह में बना बनाया खेल बिगड़ भी सकता है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट हासिल होंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। काम बढ़ जाएगा। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां आएंगी, लेकिन आपकी कार्यकुशलता से उचित समाधान भी मिलते जाएंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता आएगी। प्रेम संबंध भी प्रगाढ़ होंगे। नियमित व्यायाम और योग पर जरूर ध्यान दें इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

 

वृश्चिक:
आज का दिन बहुत अधिक व्यस्तता वाला रहेगा, परंतु अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए किए गए प्रयत्न सफल भी होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका विशेष योगदान रहेगा तथा मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। कभी-कभी आपके अहम की वजह से काम बनते बनते बिगड़ भी सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। कानूनी नियम का उल्लंघन न करें। मौजूद बिजनेस में कुछ नया करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें। कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी कार्यों में लाभदायक स्थितियां बनी हुई हैं। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कार्य में रुचि ना लें। घर की सुख-सुविधा संबंधी खरीदारी करने का प्रोग्राम बनेगा तथा परिवार के साथ समय व्यतीत करके सभी तरोताजा महसूस करेंगे। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से शरीर में कहीं दर्द जैसी शिकायत रह सकती है। व्यायाम और योगा अवश्य करें।

 

धनु:
अपना आत्मविश्वास और मनोबल बनाकर रखें, इससे सभी कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया और संतुलित सोच किसी भी समस्या को सुलझाने में सहायक रहेगी। ध्यान रखें कि प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास भी रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित रखें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उचित व्यवस्था कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। साझेदारी संबंधी कार्यों में आपसी संबंध उचित बनाए रखने के लिए बहुत ही धैर्य और संयम की जरूरत है। परिवारजनों के साथ हास-परिहास और मनोरंजन में सुखद समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका बन सकता है। अपच और गैस की समस्या परेशान करेगी। सात्विक भोजन लें और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें।

 

मकर:
व्यक्तिगत तथा सामाजिक गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करना आपको आत्मिक सुकून देगा। अपने व्यक्तित्व और कार्य प्रणाली को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने से पहले पुनः विचार विमर्श करना जरूरी है। आपकी ही लापरवाही और आलस की वजह से बनते काम बिगड़ भी सकते हैं। अपनी उपलब्धियों का दिखावा ना करें। आज ज्यादातर वक्त मार्केटिंग और बाहर के काम पूरे करने में ही बीतेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में आपके निर्णय सर्वोपरि रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं, सावधान रहें। पारिवारिक मामलों को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें इससे संबंध बेहतर होंगे। प्रेम प्रसंगों में और अधिक नज़दीकियां बनेंगी। अनियमित दिनचर्या की वजह से कब्जियत व गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का व सुपाच्य खानपान लें तथा योगा अवश्य करें।

 

कुंभ:
कुंभ राशि के लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहें, इस समय ग्रहों का पूर्ण सहयोग बना हुआ है। पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा करेगी। एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। अनावश्यक खर्चों की अधिकता आपको चिंतित कर सकती है। ध्यान रखें कि आपकी ही कोई जिद आपके लिए ही मुसीबत खड़ी करेगी। इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार में भी लचीलापन रखें। विद्यार्थी मौज मस्ती में अपना समय ना गवाएं। व्यावसायिक गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए व्यवस्था के साथ-साथ आत्मनिरीक्षण भी करें तथा अधिकतम समय अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को दें। कार्यप्रणाली में परिवर्तन की वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यक्तिगत तथा पारिवारिक गतिविधियों के बीच उचित संबंध से बनाए रखने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नज़दीकियां बढ़ेंगी। योगा और मेडिटेशन करें। कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करना खुशी देगा। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

 

मीन:
पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। प्रॉपर्टी या फाइनेंस संबंधित लिए महत्वपूर्ण फैसलों के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। युवा वर्ग को इंटरव्यू आदि में उचित सफलता मिलने की संभावना है। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद रह सकते हैं, दूसरों के मामले में ना ही पड़ें तो उचित है। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा सामने आएगा कि जिस पर कटौती करना भी असंभव होगा। कार्यस्थल तथा नौकरी में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। किसी साथी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है, इसलिए बेहतर होगा सभी काम अपनी निगरानी में ही करवाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा करने से नुकसान होने की संभावना है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। घर में सभी सदस्यों का आपस में सहयोगात्मक और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है।

Parvatanchal