शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शनिवार, 13 जुलाई 2024

मेष:
उलझे रिश्तों में सुधार होगा। खुशियां महसूस होंगी। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो उससे जुड़े काम होने की संभावना है। प्रॉपर्टी संबंधी खरीदी-बिक्री के काम बहुत सावधानी से करें। इन कामों के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। गैर जरूरी खर्चे होंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में नए एग्रीमेंट होंगे। नई योजनाएं बनेंगी। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। ऑफिशियल मामलों में ज्यादा टालमटोल करने से आपको दिक्कत हो सकती है। पति-पत्नी के बीच संबंध अच्छे रहेंगे। दोस्तों से ज्यादा मेलजोल रखने से आपसी संबंधों में परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन अपना रूटीन व्यवस्थित रखें।
वृष:
कुछ समय आत्म मनन करने अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा और भरपूर ऊर्जा से परिपूर्ण सकारात्मक महसूस करेंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी लगन से समर्पित रहेंगे। आज किसी भी धन संबंधी निवेश में पैसा ना लगाएं, ना ही किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार दें, क्योंकि वापसी की उम्मीद भी नहीं लग रही है। अपनी सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से चिड़चिड़ापन और थकान हावी होंगे। बिजनेस में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। कोई भी काम या पैसों के लेनदेन में बिल या कागजी कार्यवाही जरूर करें। नौकरी में किसी अनैतिक गतिविधि की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों को आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर रहेंगे। पेट दर्द व कब्ज जैसी शिकायत रहेगी। सुपाच्य भोजन लें तथा आयुर्वेदिक इलाज करवाएं।
मिथुन:
कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। पिछली कुछ गलतियों से सीख लेकर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अपनी व्यक्तिगत बातें किसी के साथ भी शेयर ना करें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन या झगड़ा हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से आपको बहुत अधिक सुकून मिलेगा। व्यवसाय में काम करने के तरीके में बदलाव संबंधी नीतियों पर गंभीरता से विचार करें। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी। प्रमोशन संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में आपके प्रयास सफल रहेंगे तथा आपसी संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। युवाओं की दोस्ती और अधिक गहरी होगी। आपकी सकारात्मक सोच और संयमित दिनचर्या आपको स्वस्थ ऊर्जावान बनाकर रखेंगे। साथ ही आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।
कर्क:
आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होगी। कुछ समय से चल रही समस्याओं का भी समाधान निकलेगा। जिससे आप अपने अंदर नया जोश और ऊर्जा महसूस करेंगे। परिवार की सुरक्षा के लिए भी आप कुछ बेहतरीन नियम बनाएंगे। कुछ समय बच्चों के साथ व्यतीत करें। आपका सहयोग और सानिध्य मिलने से उनमें सुरक्षा की भावना भी आएगी। आपका कोई सामान खो सकता है या चोरी हो सकता है। अपनी चीजों की स्वयं देखभाल करें। अपने स्वभाव को संयमित रखना बहुत जरूरी है। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली के परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भली-भांति विचार विमर्श करें। पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय अभी कुछ मंद रहेंगे। अभी की गई मेहनत के नतीजे आने वाले दिनों में सफलता दायक होंगे। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। घर में अचानक ही मित्रों का आगमन होगा। खांसी, जुकाम जैसी हल्की परेशानी को भी गंभीरता से लें और अपना उचित इलाज करवाएं।
सिंह:
राजनीतिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें। आपने अपनी कार्यप्रणाली में परिवर्तन संबंधी जो योजनाएं बनाई है, आज उन पर अमल करने का उचित समय है। किसी खास मित्र के साथ मेल मिलाप का भी अवसर बनेगा। सचेत रहें, क्योंकि किसी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको को परेशानी रहेगी। अपनी इन आदतों में सुधार लाएं तथा संबंधों में कटुता ना आने दे। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें। कार्यस्थल पर पिछले समय से चल रही रुकावटें दूर होंगी। स्टाफ और कर्मचारियों का भी सहयोग रहेगा। नए कामों की रूपरेखा बनेगी। नया काम करने से पहले उनके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति लेने के लिए समय अनुकूल है। ज्यादा तनाव और अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। कुछ समय अपने आराम के लिए भी अवश्य निकालें।
कन्या:
अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में समय व्यतीत होगा। संतान की उपलब्धि से मन में सुकून और खुशी रहेगी। आज आप कुछ विशेष कार्य को पूरा करने की योजना बना रहे हैं तो उस पर अमल करें। कोई भी विपरीत परिस्थिति बनने पर तनाव और आवेश में ना आएं। वर्तमान समय में बहुत ही शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है। आपसी सहयोग बनाए रखें तथा घबराने के बजाय हल ढूंढने का प्रयास करें। व्यावसायिक व्यवस्था में कुछ बदलाव करने की जरूरत है और इसके आपको बेहतर परिणाम ही मिलेंगे, लेकिन पैसे के लेनदेन संबंधी कार्यों को आज ना ही करें। कहीं भी निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। आय के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। जीवनसाथी का अनुशासित स्वभाव घर को व्यवस्थित बनाकर रखेगा, जिससे परिवार में पॉजिटिव माहौल रहेगा। कब्ज व गैस जैसी समस्या होने से पेट में दर्द आदि रह सकता है। देसी चीजों का सेवन करें।
तुला:
व्यवस्थित दिनचर्या रहेगी। कुछ समय से चल रही चिंताओं से भी राहत मिलेगी। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ था, उसे पूरा करने का उचित समय है। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा व्यवधान दूर होगा और कार्य नियत समय पर बन जाएगा। अपने व्यवहार में इगो ना आने दें। बच्चों के साथ डांट-फटकार की जगह दोस्ताना व्यवहार रखें। अपनी उपलब्धियों का ज्यादा दिखावा ना करें। मौज मस्ती की वजह से कोई विशेष कार्य बीच में अटक सकता है। व्यवस्थित रहना जरूरी है। व्यवसाय में किसी कर्मचारी की वजह से कुछ नुकसान होने की स्थिति भी बन रही है। इसलिए हर गतिविधि पर अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग अपना काम अच्छे से करेंगे। इस कारण अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा तथा घर में भी सुख-शांति व्याप्त रहेगी, परंतु प्रेम संबंध अपयश या बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। बदलता मौसम आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है।
वृश्चिक:
आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप अपनी योग्यता और प्रतिभा द्वारा कोई विशेष उपलब्धि को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। पिता या पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन का अनुसरण करना आपके लिए हितकर रहेगा। जल्दी सफलता हासिल करने की चाहत में युवा लोग किसी गलत रास्ते को ना अपनाएं। धैर्य रखकर उचित समय का इंतजार करें। पड़ोसियों के साथ किसी भी वाद-विवाद में ना उलझें, क्योंकि इसका असर आपके मानसिक सुकून पर पड़ेगा। पारिवारिक व्यस्तता की वजह से आप अपने कार्य क्षेत्र पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु आपके स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग से व्यवस्था उचित बनी रहेगी। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम घर पर आज भी करना पड़ सकता है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। मनोरंजन, डिनर आदि में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। गैस, कब्ज की समस्या बढ़ने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज लें।
धनु:
पारिवारिक और आर्थिक, दोनों नजरिये से दिन अच्छा है। सिर्फ दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म अवलोकन अवश्य करें। विशेष कार्य को करने में घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भी बना रहेगा। विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिल जाएगा। योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करना भी जरूरी है। ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से भी परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। ज्यादा अभिमान अथवा खुद को सुपीरियर समझना भी ठीक नहीं है। बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी काम निपटाने के लिए अच्छा समय है। आपके सभी काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। परंतु किसी छोटी सी बात पर वाद-विवाद भी होने की आशंका है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में पैसा ना लगाएं। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।
मकर:
घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार तथा समाज में मान-सम्मान बनाकर रखेगा। बच्चों की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी और अन्य गतिविधियों को लेकर भी सजग रहेंगे। कोई तनाव जनक स्थिति होने पर बिना बात ही किसी से उलझ सकते हैं। बनते कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में भी कुछ समय अवश्य लगाएं। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट ना करें। रुकावटें दूर होंगी। रुकी हुई व्यावसायिक गतिविधियों को भी दोबारा शुरू करने का उचित समय है। इस समय नए प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे जो आपके लिए सहायक साबित होंगे। ऑफिस का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। इस समय मौसमी बीमारियों का संकेत मिल रहा है।
कुंभ:
कुंभ राशि के लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहें, इस समय ग्रहों का पूर्ण सहयोग बना हुआ है। पुराने मित्र से मुलाकात आपको तरोताजा करेगी। एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। युवाओं को कोई लक्ष्य पूरा ना होने की वजह से कुछ नकारात्मकता भी रहेगी। अपना मनोबल मजबूत रखें। इस समय रुपए-पैसे संबंधी कोई भी लेनदेन ना करें वरना मुसीबत में फंस सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन पर अमल करना परेशानियों का हल है। इस समय व्यवसाय में बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बाहरी लोगों का अपने कार्य क्षेत्र पर हस्तक्षेप ना होने दें। करियर बनाने के लिए प्रयासरत युवाओं को कोई शुभ सूचना मिलने की संभावना है। घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल रखना बहुत जरूरी है। प्रेमी-प्रेमिका का एक दूसरे के प्रति ईमानदार रहना संबंधों में निकटता लाएगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन:
परिवार में बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद रहेगा। कुछ समय से आप जिस काम को लेकर ज्यादा मेहनत कर रहे थे, उसमें उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलेगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी कार्य भी संपन्न होगा। धन संबंधी मामले को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। परंतु धैर्य रखें, दोपहर बाद ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। इस समय अपने व्यक्तिगत कार्य में व्यस्त रहें। फालतू की गतिविधियों में ध्यान देने से तनाव ही रहेगा। पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया से संबंधित कार्यों में अपना अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। इनसे आपको नई-नई जानकारियां मिलेंगी। अच्छा मुनाफा मिलने की भी संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। घर में भी आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहेगा। घुटनों तथा जोड़ों का दर्द परेशान करेगा। आयुर्वेदिक इलाज इसके लिए सर्वोत्तम है।

