शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 12 जुलाई 2024

मेष:
कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आप दोबारा आत्मविश्वास और ऊर्जा से अपने काम में लग जाएंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। युवा लोग सोशल मीडिया और फालतू बातों में न पड़े। करियर और पढ़ाई पर ध्यान दें। यात्रा से परहेज करें क्योंकि कोई लाभ नहीं होने वाला है। बिजनेस में नया काम शुरू करने या विस्तार संबंधी योजनाएं बन रही हैं, तो उन पर दोबारा विचार करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए खास उपलब्धियों वाला दिन रहेगा। साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंग में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी। तनाव अवसाद और मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। आयुर्वेदिक चीजें खाने से सेहत ठीक रहेगी।
वृष:
अपनों से मदद मिलेगी। धन लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी या व्हीकल से संबंधित महत्वपूर्ण काम हो सकता है। युवा लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। नजदीकी दोस्त के नकारात्मक कामों से आपको धक्का लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागज संभालकर रखें। किसी खास विषय पर गहराई से जानने की इच्छा आपको लक्ष्य से भटका सकती है। कार्यक्षेत्र में परेशानियां महसूस होंगी। उनसे उबरने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। किसी अनुभवी की मदद से समस्याएं सुलझ जाएंगी। युवाओं को नौकरी से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक अपोजिट जेंडर वाले से मिलकर पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है। तरल पदार्थ का ज्यादा सेवन करें।
मिथुन:
अपनी सकारात्मक और संतुलित सोच से सभी काम योजना बनाकर अच्छे से व्यवस्थित कर लेंगे। इससे आप ताजगी महसूस करेंगे। कोर्ट केस का फैसला आपके हक में होने की संभावना है। समय पर अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। सफलता के लिए मर्यादा का भी ध्यान रखें। घर से जुड़े कामों में खर्चे ज्यादा हो सकते हैं। बच्चों की समस्याएं सुलझाने में आपको मदद मिलेगी। मीडिया और मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। बिजनेस में आसपास के लोगों के साथ चल रहे कॉम्पिटीशन में सफलता के लिए मेहनत करनी होगी। नौकरी में अपने काम पर ध्यान दें। दोस्तों से मदद मिलेगी। घर के लोगों का भी सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में लकी रहेंगे। मेडिटेशन, एक्सरसाइज करने से तनाव और डिप्रेशन में राहत मिलेगी।
कर्क:
दिनचर्या में नयापन लाने की कोशिश करें। इससे आपका जोश और उत्साह बढ़ेगा। घर के सदस्य के विवाह संबंधित तैयारियों की प्लानिंग होगी। शॉपिंग में अच्छा दिन बीतेगा। पारिवारिक मामलों में ज्यादा दखल न दें। कभी आपका चिड़चिड़ापन और दखल परिवार वालों के लिए परेशानी बन सकता है। फिजूलखर्ची के कारण पैसों से संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। बिजनेस की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। सरकारी कामों में सफलता के योग बन रहे हैं। युवाओं को मेहनत के सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों को सीक्रेट रखना जरूरी है। परिवार के सदस्यों का आपस में प्रेम पूर्ण और उचित सामंजस्य रहेगा। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। नकारात्मक लोगों और गलत आदतों से बचें।
सिंह:
प्रॉपर्टी से संबंधित मामला अटका हुआ है तो उसके हल होने की संभावना है। आर्थिक योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा समय है। घर के बुजुर्गों से भी आशीर्वाद और कीमती चीज गिफ्ट में मिलेगी। इनकम की स्थिति अच्छी रहेगी। खर्चे उससे ज्यादा होंगे। बड़ा निवेश करने से पहले उससे जुड़े पहलुओं पर अच्छे से विचार-विमर्श कर लें। नजदीकी दोस्त से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। सावधान रहें। बिजनेस में बहुत मेहनत होगी और समय भी ज्यादा देना होगा, लेकिन अनुकूल फायदा नहीं मिल पाएगा, हालांकि अपनी व्यवहार कुशलता से नकारात्मक परिस्थितियों पर जल्दी ही काबू पा लेंगे। इस समय पार्टनरशिप संबंधी प्रोजेक्ट मिल सकता है। पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंधों और मौज मस्ती में समय खराब न करें। किसी भी तरह का रिस्क न लें। चोट लगने की स्थितियां बन रही हैं। ब्लड प्रेशर की भी जांच करवा लें।
कन्या:
अनुभवी लोगों का सानिध्य मिलेगा। अपनी कमजोरी दूर करने की कोशिश करेंगे। सफल भी रहेंगे। मनचाहा काम पूरा होने से सुकून और खुशी मिलेगी। स्टूडेंट्स और युवा अपनी पढ़ाई और करियर पर फोकस रहें। इस समय उधारी न करें। वापसी मुश्किल है। पुरानी बीती बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें। इस कारण किसी दोस्त से संबंध खराब होने की आशंका है। घर के वरिष्ठ लोगों के सम्मान का ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। बिजनेस में उपस्थिति बनाए रखें। सभी काम अपनी देखरेख में करवाएं। मशीनरी, स्टाफ से जुड़ी छोटी-मोटी समस्याएं आ सकती हैं। गंभीरता और संजीदगी से इनका समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। अपने विचारों को सकारात्मक रखें। गलत विचारों से आप में डिप्रेशन जैसी स्थिति बन सकती है।
तुला:
चुनौतियों को स्वीकार करना आपकी तरक्की के रास्ते बनाएगा। पूरी ऊर्जा से अपने कामों पर ध्यान दें। कोर्ट केस संबंधी कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। फालतू खर्चों पर कटौती करने से आप अपने बजट को बेहतर कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियां आ जाने से विचलित और निराशा हो सकती है। धैर्य और संयम रखें। रुपए-पैसों के लेनदेन में किसी पर भी भरोसा न करें। बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों से समस्याएं रहेंगी। गतिविधियों में थोड़ा सुधार होगा। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं, इसलिए कहीं इन्वेस्टमेंट करने की न सोचें। मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रहे लोगों को तरक्की की खुशखबरी मिलेगी। परिवार और जीवनसाथी से पूरी मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सेहत संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए प्राकृतिक तरीके अपनाएं।
वृश्चिक:
खास लोगों से आपके संपर्क बन सकते हैं। भूमि संबंधी कामों में निवेश करने की प्लानिंग चल रही है, तो उसे क्रियान्वित करने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है। कभी-कभी आपका शक्की स्वभाव आपके व परिवार वालों के लिए परेशानियां पैदा कर सकता है। किसी भी तरह की फिजूलखर्ची न करें। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। बिजनेस संबंधी कार्य प्रणाली और गतिविधि दूसरों से शेयर न करें। इसमें आपको नुकसान हो सकता है। प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। लोन या कर्जा लेने से बचें। परिवार वालों का सम्मान बनाए रखें। इससे घर के लोगों में सामंजस्य बना रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहना जरूरी है। एलर्जी और खांसी जुकाम जैसी परेशानियां रहेंगी। लापरवाही न करें।
धनु:
निजी और सामाजिक कामों में व्यस्तता रहेगी। कुछ लोग आपके कामों में रुकावटें डाल सकते हैं, लेकिन किसी की भी परवाह न कर के अपने मुताबिक कामों पर ध्यान दें। युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। अपने व्यवहार को सहज रखें। इगो और जिद जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू रखें। बच्चों को आपकी जरूरत पड़ेगी, इसलिए थोड़ा समय उनके लिए भी निकालें। बिजनेस में सभी गतिविधियों पर निगरानी रखें, क्योंकि कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोग पूरी निष्ठा से काम करें। तरक्की होने की संभावना है। घर का माहौल खुशनुमा और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेमी युगल एक दूसरे के लिए सम्मान की भावना रखें। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग लापरवाही न करें। तनाव से खुद को दूर रखें।
मकर:
संतान से संबंधित चिंता दूर होने से राहत रहेगी। घर में मांगलिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। थोड़ा समय धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर जरूर बिताएं। रुका पैसा मिलने की पूरी संभावना है। बीती बातों पर परेशान होने की बजाय वर्तमान पर फोकस रखें। गैर जरूरी खर्चो से बजट बिगड़ सकता है। आलस्य के कारण किसी भी काम को टालने की कोशिश न करें। कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा रह जाएगा। कारोबार संबंधी खास फैसले लेने से पहले घर के बड़े या किसी अनुभवी इंसान की सलाह लें। बैंक संबंधित मामला अटका हुआ है, तो आज हल होने की संभावना है। ऑफिस में अच्छी व्यवस्था रहेगी। पति-पत्नी के आपसी कोशिशों से दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में गंभीरता रखें। गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसका असर जोड़ों का दर्द बढ़ा सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के लोग रूटीन में बदलाव करने की कोशिश करेंगे। इससे कार्य क्षमता में सुधार होगा। रुके कामों में तेजी आएगी। आज काम औ मेहनत, दोनों ही ज्यादा होंगी। मन मुताबिक सफलता मिलने से उत्साह रहेगा। मौजूदा माहौल से कॉन्फिडेंस में कमी हो सकती है। पैसों से जुड़े कामों में सावधानी रखें। अपने गुस्से पर काबू रखें। इस समय वर्तमान पर जो बेहतर मिल गया है उसी में संतोष रखें। नौकरी और कारोबार में दिन सामान्य रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियां अपरिचित लोगों से शेयर न करें। कोई फायदा उठा सकता है। साझेदारी संबंधित बिजनेस में उचित काम चलता रहेगा। सरकारी नौकरी में एक्स्ट्रा काम मिलने से परेशानी हो सकती है। गृहस्थी के मामले में अच्छा दिन बीतेगा। समय के अनुसार अपने स्वभाव में बदलाव करें। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत अच्छी रहेगी, अशुभ समाचार से मन परेशान हो सकता है। ध्यान और मेडिटेशन करें।
मीन:
कुछ दिनों से जिस काम में मेहनत कर रहे थे, उसका फल मिलने की उम्मीद है। कोई भी काम करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर कर लें। किसी से सहयोग की ज्यादा उम्मीद न रखें। अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर भरोसा रखें। शेयर बाजार में रिस्की डिसीजन न लें। इस समय बड़ा नुकसान होने की आशंका है। फालतू गतिविधियों में समय न लगाएं। व्यावसायिक मामलों में अन्य इंसानों पर भरोसा न करें। सारे फैसले खुद लें। पूरी शिद्दत से अपने कामों के लिए मेहनत करें। फायदे के रास्ते खुलेंगे। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोगों को तनाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर मतभेद रहेंगे। घर के सदस्य की शादी की योजनाएं बनेंगी। काम का बोझ न लें। सर्वाइकल और कंधों के दर्द की समस्या हो सकती है।

