शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 05 जुलाई 2024

मेष:
आज दिनचर्या बहुत ही व्यस्त रहेगी। कई तरह की गतिविधियों में आप उलझे रहेंगे, हालांकि किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आज आपके प्रयासों से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के परिणाम कुछ देर से मिल सकते हैं, लेकिन इस बात को लेकर तनाव में ना आएं। क्योंकि परिणाम बेहतर ही होंगे। सरकारी कार्यों को लापरवाही की वजह से अधूरा ना छोड़ें। किसी तरह की पेनल्टी लग सकती है। दूरदराज के क्षेत्रों से व्यावसायिक गतिविधियों को करते समय सावधानी बरतें, आपके साथ धोखा होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों पर बहुत भरोसा न करके सभी गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। किसी भी तरह का बड़ा रिस्क लेने से अभी परहेज रखें। दांपत्य जीवन में किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से कुछ दिक्कतें बढ़ सकती हैं। ठंडे दिमाग से इनका समाधान निकालें तथा इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर ना पड़ने दें। काम तथा व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से मानसिक और शारीरिक तनाव रहेगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्थित करने का प्रयास करें।

 

वृष:
प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। उनके मार्गदर्शन का उचित सदुपयोग करें। फालतू की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों पर उचित ध्यान दें। सफलता निश्चित है। पड़ोस में किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ मेल मिलाप बढ़ेगा।आय की अपेक्षा बढ़ते खर्चे परेशान करेंगे। आप अपनी सूझबूझ से समस्याओं का समाधान तो निकाल ही लेंगे। अपने निर्णय प्राथमिकता पर रखें। दूसरों की बजाए अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखना जरूरी है। इस समय सफलता दायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्लान है, तो उस पर तुरंत अमल करें। स्त्री वर्ग से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। नौकरी पेशा स्त्रियों के लिए भी कुछ नई उपलब्धियां बन रही हैं। दांपत्य संबंधों में खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेमी युगल मुलाकात के लिए अवसर निकाल लेंगे। पेट संबंधी दिक्कतों से राहत पाने के लिए अपने खान-पान व दिनचर्या को संयमित रखना जरूरी है। योगा, व्यायाम आदि भी जरूर करें।

 

मिथुन:
दिन कुछ मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। पारिवारिक वाद-विवादों को सुलझाने का अनुकूल समय है। किसी अनुभवी व्यक्ति का भी उचित सहयोग मिलेगा। घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आएगा, जिससे घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। अपने मान-सम्मान और साख का ध्यान रखें। कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों के प्रयोग करने से परहेज रखें। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में ध्यान देकर अपने करियर के साथ खिलवाड़ ना करें। व्यापार में आपको अपनी मेहनत के अनुसार भरपूर परिणाम हासिल होंगे। कुछ नई गतिविधियों पर भी विचार विमर्श होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिशियल यात्रा पर जाने का आर्डर आ सकता है। तरक्की भी संभव है। वैवाहिक संबंध मधुर और सामंजस्य पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी वजह से अलगाव की स्थिति बन सकती है। कभी-कभी ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। योगा, मेडिटेशन के लिए भी दिन में कुछ समय निकालना जरूरी है।

 

कर्क:
घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन से आपका कोई कार्य हल होने की संभावना है। कामकाज व परिवार में बेहतरीन तालमेल भी बना रहेगा। बच्चे तथा युवा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र चित्त रहेंगे। कोई संपत्ति संबंधी मामला किसी अधिकारी की मदद से हल हो जाएगा। इस समय किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन ना करें। अनावश्यक खर्च की अधिकता पर रोक लगाना जरूरी है। आलस के हावी होने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकते हैं। विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी ध्यान से करें। कारोबार में अपनी योग्यता के दम पर उपलब्धि हासिल करने में समर्थ रहेंगे। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट को लेकर तनाव बना रहेगा। किसी भी पारिवारिक समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने का प्रयास करें। बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर-परिवार पर ना होने दें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है।

 

सिंह:
कुछ समय अपने खुद के लिए भी निकालें। इससे आपको सुकून मिलेगा और आपका ध्यान आध्यात्म संबंधी किसी बात को गहराई में जानने के लिए उत्सुक रहेगा और इससे आपको आत्मिक खुशी भी प्राप्त होगी। कभी-कभी आपका शंकालु स्वभाव आपके तथा अन्य लोगों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर देता है। इसलिए समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। इस समय लेनदेन संबंधी मामलों को भी स्थगित ही रखें। व्यावसायिक व्यवस्था बनाए रखने में आपके प्रयास कामयाब रहेंगे, साथ ही स्वजनों का सहयोग भी आपके कार्यों में सहायक रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों की तरक्की के लिए ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल बनी हुई हैं। इनका सदुपयोग करें। परिवार जनों के बीच उचित से सामंजस्य और प्रेम रहेगा। विवाहेत्तर संबंध से पारिवारिक जीवन में कुछ हलचल होगी इसलिए सावधान रहें। अत्यधिक पोल्यूशन तथा भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें, त्वचा संबंधी एलर्जी होने की आशंका है।

 

कन्या:
आज का दिन सुखद रहेगा। कहीं निवेश करना है, तो आप को किसी मित्र द्वारा कोई बेहतरीन सुझाव मिल सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आज आप कुछ बेहतरीन नीतियों पर विचार करेंगे। पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग बना रहेगा। अचानक घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। समय का उचित प्रतिबंधन करना जरूरी है। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही रहेगी, जो कि उचित नहीं है। बिजनेस में रिस्क लेना फायदेमंद साबित होगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। कोई नजदीकी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, परंतु यह यात्रा आपके लिए लाभदायक ही रहेगी। नौकरी में बदलाव चाह रहे लोगों के लिए कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। परिवार वालों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। ब्लड प्रेशर तथा हार्ट पेशेंट वर्तमान मौसम में अपना विशेष ध्यान रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी।

 

तुला:
परिवार से संबंधित कोई लाभदायक सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर किसी पॉलिसी अथवा प्रॉपर्टी वगैरह में निवेश करने की कोई योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है। अपनी तथा परिवार संबंधी सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। छोटी-छोटी बातों पर आहत होने जैसे स्वभाव को सुधारें और परेशानियों का हल निकालने का प्रयास करें। विद्यार्थी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहें। कार्यक्षेत्र में कोई भी कार्य संबंधी कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। अनिर्णय की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का काम करेगी। कमीशन संबंधी व्यवसाय लाभ की स्थिति में रहेंगे। ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण बना रहेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने के अवसर बनेंगे। दिमागी काम करने की वजह से सिर में भारीपन और थकान महसूस हो सकती है। कुछ समय मनोरंजक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं।

 

वृश्चिक:
किसी मीटिंग अथवा समारोह में जाने का मौका मिलेगा। उत्तम जानकारियां भी हासिल होंगी। इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें, तो ज्यादा अनुकूल परिणाम हासिल करेंगे। किसी धार्मिक अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो गिले-शिकवे चल रहे थे, उनका समाधान निकालने का प्रयास करें वरना स्थिति और बिगड़ सकती है। इस समय उधारी या लेनदेन करना नुकसान में डाल सकता है। आज रुकी हुई या फंसी हुई पेमेंट हासिल करने के लिए उत्तम समय है। कोई नया ऑर्डर या डील भी फाइनल हो सकती है। अपनी कोई भी योजना दूसरों से शेयर ना करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को पब्लिक संबंधी कार्य में परेशानी आ सकती है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को उचित बनाकर रखने में भी सफल रहेंगे। गैस व बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। खासतौर पर महिला वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।

 

धनु:
अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। इससे अपने कार्यों को संपन्न करने में सहायता मिलेगी। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कार्य भी संपन्न होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और यादें ताजा कर देगी। वरिष्ठ सदस्यों का आदर और सम्मान बनाए रखें। जल्दबाजी की बजाए सहज तरीके से सोच-समझकर ही अपने कार्यों को अंजाम दें। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। व्यावसायिक व्यवस्था बेहतर रहेगी। कामों में तेजी आएगी। कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर बनेंगे। सरकारी नौकरी में अपने सम्मान को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है। परिवार के साथ खुशनुमा शाम व्यतीत होगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं भी बनेगी। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। लेकिन मधुमेह और ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

 

मकर:
आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है, इसलिए पूरी शिद्दत से अपने कार्य जुट जाएं और अपनी क्षमता पर विश्वास रखें। बहुत सी परेशानियों का हल मिलेगा। रिश्तेदारों से संबंधित किसी विवाद के सुलझने से रिश्तो में भी दोबारा मधुरता आएगी। खर्च करते समय बजट का भी ध्यान जरूर रखें। किसी पारिवारिक सदस्य के वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों को लेकर चिंता रह सकती है। परंतु इस समय धैर्य और विवेक द्वारा समस्या को सुलझाएं। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिलने की बेहतरीन संभावना है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस के कार्य की अधिकता की वजह से अतिरिक्त समय देना पड़ सकता है। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। प्रेम माधुर्य भी बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।

 

कुंभ:
आपका योजनाबद्ध तरीका आपके कार्यों को गति देगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह से आपकी कोई पुरानी समस्या का हल निकलेगा। मार्केटिंग तथा मीडिया संबंधी जानकारी को और अधिक बढ़ाएं। कुछ कार्य यथा समय पर पूर्ण हो जाने से व्यस्तता से राहत मिलेगी। पड़ोसियों से व्यर्थ के वाद-विवाद में ना पड़ें तथा अपने क्रोध और आवेश पर काबू रखें। किसी पारिवारिक सदस्य की नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से कुछ चिंता की स्थिति रहेगी। हालांकि समय अनुसार समाधान भी निकल आएगा। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के साथ किसी वजह से मनमुटाव हो सकता है। संबंधों को बेहतर बनाकर रखें अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके व्यवसाय पर भी पड़ेगा। नौकरी में आपके द्वारा कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने से कंपनी को फायदा होगा। घर-परिवार को प्राथमिकता देने से सुखद वातावरण बना रहेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय व्यर्थ करने की वजह अपने परिवार तथा करियर पर ध्यान दें। अनियमितता की वजह से जोड़ों व घुटनों का दर्द बढ़ सकता है। गरिष्ठ तथा वादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें।

 

मीन:
इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही उत्तम बनी हुई है। कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू करेंगे तो वह जरूर पूरा हो जाएगा। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स की अपने करियर को आगे बढ़ाने की मेहनत सफल रहेगी। किसी संबंधी अथवा मित्र की मदद करनी पड़ सकती है, जिससे कुछ कार्य अधूरे भी रह सकते हैं। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही नुकसान दायक रहेगी और खर्चा भी बढ़ेगा। व्यवसाय में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे लेकिन आपकी मेहनत से साथ ही साथ समाधान भी मिलते जाएंगे। पार्टनरशिप करने की योजना है, तो पुनर्विचार जरूर करें। नौकरी में अधिकारियों के सामने अपनी बात व्यवस्थित तरीके से रखना जरूरी है। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनाकर रखेगा। विपरीत लिंगी लोगों से मेल मिलाप रखना आपकी मान-हानि का कारण बन सकता है। बदन दर्द और नसों में खिंचाव जैसी समस्या महसूस होगी। व्यायाम करें तथा आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करना उचित रहेगा।

Parvatanchal