शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: सोमवार, 23 मई 2022

मेष –
पिछले कुछ समय से की गई गलतियों से सीख लें और आगे बढ़ें। इस तरह की कोशिश करने से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा तथा संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत भी करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बनेगी। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। उनका सहयोग आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा। व्यर्थ की बाहरी गतिविधियों में अपना समय नष्ट ना करें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना भी जरूरी है।
ग्रह गोचर अनुकूल है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप लाभदायक साबित होगी और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर स्थानांतरण होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। साथ ही कोई मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। आपको कई बार आगाह किया गया है कि गले से संबंधित किसी भी इंफेक्शन आदि को गंभीरता से लें और तुरंत इलाज करवाएं।
वृष –
आज का ग्रह गोचर आपके लिए भाग्योदय स्थितियां बना रहा है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। साथ ही प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात से लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, जिससे आप का मनोबल भी बढ़ेगा।
आप परिचित लोगों से उनके व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के बाद ही संपर्क बढ़ाएं। इस समय कुछ मायूसी जैसी स्थिति महसूस करेंगे। स्वार्थी मित्रों से दूरी बनाकर रखें। उनके गलत सलाह आपको आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाक़ात से आपको कई नई व्यावसायिक जानकारियां हासिल होंगी और कार्यप्रणाली को गति प्रदान करेगी। पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि की भी संभावना है। इसलिए अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। घर के बड़े बुजुर्ग आपके पथ प्रदर्शक के रूप में सहायक सिद्ध होंगे। परिवार जनों तथा जीवनसाथी के सहयोग से अपने काम पर पूरा ध्यान दे पाएंगे, जिसकी वजह से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी। प्रेम संबंधों में अलगाव की संभावना है।
सिर दर्द व तनाव जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं। मेडिटेशन योगा पर अधिक ध्यान दें।
मिथुन –
प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क में रहें। उनके सानिध्य में आप भविष्य संबंधी कई योजनाओं को साकार कर पाएंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी, जिससे प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आत्मविश्वास आपके लिए नई उपलब्धियां निर्माण कर रहा है। ध्यान रखें कि आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी स्थिति रहेगी, जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। अतः बजट बनाकर चलना जरूरी है साथ ही क्रोध और इगो पर भी नियंत्रण रखें तो परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
व्यवसाय में बाहरी संपर्क आपके लिए आर्थिक रूप से मददगार साबित होंगे तथा आप अपनी योग्यता और काबिलियत द्वारा व्यवसाय को गति देंगे। नौकरी में कुछ परिवर्तन लाने की जरूरत है और आप इसमें सफल भी रहेंगे। जीवन साथी व परिवार के साथ शॉपिंग और मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक सहमति मिलने से और अधिक प्रगाढ़ता आएगी। रक्तचाप संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है, इसलिए दिमाग पर ज्यादा जोर ना दें और समय-समय पर आराम भी लेते रहें।
कर्क –
कॉल या ईमेल से कोई शुभ सूचना मिलने से उमंग और प्रफुल्लित महसूस करेंगे। आप पूरी मेहनत व परिश्रम से हर एक कार्य को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। सफलता मिलेगी साथ ही किसी नजदीकी मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा।
अपने शुभचिंतकों से अपनी समस्याओं के बारे में समाधान लेने से आपकी मुश्किल हल हो सकती है। अगर कोई राजकीय या कोर्ट संबंधी मामला चल रहा है तो आज सावधान रहने की जरूरत है। इनसे संबंधित किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा।
व्यवसाय में आज ज्यादा काम की अधिकता रहेगी, जिसकी वजह से अतिरिक्त समय भी देना पड़ेगा। दूसरों की सलाह पर भी विचार करके सभी निर्णय लें। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान रखें। किसी वजह से अधिकारियों से डांट फटकार सुननी पड़ सकती है। परिवार में सहयोग व सुख- शांति पूर्ण वातावरण रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंध किसी प्रकार की परेशानी का कारण बन सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। कभी-कभी डिप्रेशन जैसी स्थिति महसूस करेंगे, परंतु ध्यान दें तो पता चलेगा कि इतनी गंभीर समस्या नहीं है। आपने व्यर्थ ही तनाव लिया है।
सिंह –
आर्थिक स्थिति तो सामान्य ही रहेगी परंतु आप अपना बजट संतुलित बनाकर रखने में सफल भी रहेंगे। अपनी योग्यता पर विश्वास रखकर आगे बढ़ते रहें। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। शायद कोई दैवीय शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। विपरीत परिस्थिति में अपने मनोबल और आत्मविश्वास में कमी ना आने दें। किसी समय परेशानियां और रुकावट आने से कुछ उदासी महसूस हो सकती है। भूमि संबंधी कोई कागजात या किसी मतभेद को लेकर नोकझोंक संभव है। व्यापार में स्टाफ और कर्मचारियों के बीच उचित अनुशासन और व्यवस्था बनाकर रखें। हालांकि व्यावसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। आर्थिक समस्याएं भी काफी हद तक ठीक हो जाएंगी। ऑफिस में दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें तो उचित है। दांपत्य और व्यावसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बनाकर चलेंगे, जिससे परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी तथा बेहतर वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ ज्यादा काम की वजह से पैरों में दर्द और थकान जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कन्या –
दिन कुछ मिला-जुला व्यतीत होगा। आप विवेक और चतुराई से विपरीत परिस्थितियों को अपने पक्ष में कर लेंगे।विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी तथा अचानक ही किसी मित्र या नजदीकी रिश्तेदार का आगमन होगा।
संबंधियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। कोई पैतृक संबंधी मसले को लेकर तनाव रह सकता है, परंतु आप भी अपने शंकालु स्वभाव को बदलें तथा लचीलापन लेकर आएं और शांतिपूर्ण तरीके से स्थितियों पर विचार विमर्श करें। व्यावसायिक गतिविधियों पर आपका पूर्ण नियंत्रण रहेगा। कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट भी वापस मिल सकती है, परंतु अपनी योजनाएं गुप्त रखें, लीक होने की संभावना है। नौकरी पेशा लोगों की भी अपने स्थल पर मान-सम्मान व साख बनी रहेगी। घर की छोटी-मोटी बातों को तूल ना दें, इससे संबंध बेहतरीन रहेंगे। अपने लव पार्टनर को उसकी महत्व का आभास कराएं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।
तुला –
कुछ राजनैतिक या प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपका लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही कुछ राजनीतिक लोगों से मुलाकात होगी। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
तुरंत निर्णय लेने का अभ्यास करें। ज्यादा सोच-विचार करने से उचित परिस्थितियां हाथ से निकल भी सकती हैं। किसी भी प्रकार का लोन या उधार लेने की योजना ना बनाएं। साथ ही किसी भी व्यक्ति के साथ लेन देन ना करें, ठगी व धोखे का शिकार हो सकते हैं। व्यवसाय में बाहरी गतिविधियों में ही दिन का अधिकतर समय व्यतीत होगा। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को निपटाने के लिए उचित समय है। कुछ ठोस निर्णय भी कामयाब रहेंगे। नौकरी में भी स्थिति मजबूत रहेगी। अधिकारियों का भी सहयोग रहेगा।
घर में अनुशासित तथा सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मौसम की वजह से कुछ आलस भरी स्थिति रह सकती है।
वृश्चिक –
धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि रहेगी। आपका सिद्धांतवादी नजरिया समाज में आपको सम्मानजनक माहौल करेगा। युवाओं को भविष्य संबंधी बनाई गई योजनाओं को कार्य रूप देने में किसी अनुभवी का उचित सहयोग भी मिलेगा। कभी-कभी कुछ पुरानी नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आ जाती है। अपने स्वभाव को पॉजिटिव बनाए रखें तथा वर्तमान परिस्थितियों में ही अपना ध्यान लगाएं। साथ ही नजदीकी रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाकर रखें।
शेयर्स अथवा रिस्क प्रवृत्ति वाले कार्यों को अभी स्थगित ही रखें। आपके साथ धोखा या विश्वासघात होने की स्थिति बन रही है। आय की स्थिति बेहतर होगी परंतु साथ ही खर्चे भी बने रहेंगे। नौकरी में किसी प्रकार के परिवर्तन या तबादले की स्थितियां बन रही हैं।पारिवारिक वातावरण में किसी प्रकार का तनाव उत्पन्न हो सकता है, जिसकी वजह आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन ही होगा। इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। गरिष्ठ खानपान की वजह से पेट संबंधी परेशानी महसूस हो सकती है। बेहतर होगा कि आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
धनु –
आपके लिए कुछ सम्मानजनक तथा धनदायक स्थितियां बनेंगी। इस लाभदायक ग्रह स्थिति का भरपूर लाभ लें। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा। घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
साथ ही व्यावहारिक रहना भी जरूरी है। बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मनोस्थिति कुछ विचलित रहेगी तथा संतान का अपनी पढ़ाई पर ध्यान ना देना भी आपको परेशान कर सकता है। व्यक्तिगत तथा पार्टनरशिप संबंधी व्यवस्थाओं में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भी सहयोगात्मक रवैया रहेगा, परंतु कानूनी या निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी मिलकर बच्चों तथा घर परिवार संबंधी मसलों पर विचार करें। किसी अन्य व्यक्ति का अपने परिवार पर हस्तक्षेप ना होने दें। पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत अनुभव हो सकती है, जिसकी वजह सिर्फ भारी खानपान ही है। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।
मकर –
आज ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। कुछ लोग जो आप के खिलाफ थे, आज आपकी बेगुनाही उनके सामने साबित होगी। संबंध पुनः मधुर हो जाएंगे। हाथ में आई उपलब्धियों को तुरंत हासिल करें, ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। साथ ही अगर किसीसे कोई वादा किया है तो उसे पूरा अवश्य करें अन्यथा आप की छवि बिगड़ सकती है। व्यवसाय में अपनी कार्य योजना में कुछ बदलाव लाना जरूरी है जिससे कि और अधिक बेहतर परिणाम हासिल हो सकें। हालांकि गतिविधियां सुचारू रूप से ही चलती रहेंगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के आसार बन रहे हैं। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। आज किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यह संबंध प्रेम संबंधों में भी परिणित होने की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है।
कुंभ –
आज कुछ दिक्कतें आने के बावजूद सकारात्मक नजरिये और संतुलित सोच के साथ आगे बढ़ते जाएंगे और अपने कामों को समय पर पूरा करने में सक्षम रहेंगे। भावुकता की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। किसी भी नए माहौल में अपना आत्मविश्वास खोने की बजाए स्ट्रांग होकर रहें। किसी भी प्रकार के नए निवेश को फिलहाल टाल दें। नुकसान हो सकता है। भाइयों के साथ चल रहे किसी संपत्ति या बंटवारे संबंधी विवाद को किसी की मध्यस्थता से हल करें। व्यावसायिक गतिविधियों में परिवार के वरिष्ठजनों की सलाह अवश्य लें, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी और काम में बढ़ोतरी देगी। लेन-देन संबंधी कामों में अचानक ही कोई फायदा होगा। सरकारी सेवारत लोगों को दूरदराज के क्षेत्रों में जाना पड़ सकता है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। नजदीकी व्यक्तियों के साथ कोई मेल मिलाप जैसा प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
मीन –
कोई उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे की वापसी होगी। आर्थिक समस्या के हल हो जाने से सुकून मिलेगा तथा किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी और दुबारा से अपने आपको तरोताजा महसूस करेंगे।
किसी भी विपरीत परिस्थिति में सकारात्मक बने रहें तथा अपना मनोबल गिरने ना दें। कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कार्यों की ओर प्रेरित हो सकता है जिसकी वजह से समाज में अपयश और मानहानि की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी तरह का परिवर्तन करना उचित नहीं है। यह समय निवेश करने के लिए आप के पक्ष में है। साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी।
बच्चों से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा और घर में मेहमानों का भी आगमन से वातावरण और अधिक खुशनुमा बन जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें परंतु अपना ध्यान अवश्य रखें।

