शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: सोमवार, 20 मई 2024

मेषः
किसी अनुभवी और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपकी विचारधारा में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। किसी सहयोगी के मुश्किल समय में उसकी मदद करना आपको खुशी प्रदान करेगा। युवाओं को अपने करियर को लेकर कोई खुशखबरी मिलने वाली है।कोई अप्रिय समाचार मिलने से तनाव और भय जैसी स्थिति रह सकती है। कुछ समय मेडिटेशन में व्यतीत करें, इससे सकारात्मकता आएगी। साथ ही व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें और मस्त रहें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखें और एक-दूसरे पर निर्भर रहने की बजाय अपना भरपूर योगदान दें। कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। पारिवारिक सदस्य मिल-जुलकर बैठेंगे और अपने विचार सांझा करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात का अवसर मिलेगा। गर्मी और पोलूशन की वजह से इन्फेक्शन होने की आशंका है। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
वृषः
समय अनुकूल है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता पर रखें। कोई खास समाचार मिलने से आपको तनाव से मुक्ति मिलेगी। आप जिस काम को ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। धर्म-कर्म और समाज सेवा संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपका उतावलापन और गुस्सा ही है। आज मामा पक्ष से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। ये समय अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने का है।कार्यस्थल पर कर्मचारियों और सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। निवेश संबंधी फैसला लेने से पहले उस पर पुनर्विचार अवश्य करें। नौकरी में कुछ नए और अवसर प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी विपरीत लिंग के मित्र से मुलाकात होगी, पुरानी यादें ताजा होंगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। अपनी दिनचर्या और खानपान संतुलित रखें। गैस और एसिडिटी जैसी हल्की-फुल्की समस्याएं हो सकती हैं।
मिथुनः
आज कोई सुअवसर आपको मिलने वाला है। उसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। निजी रिश्तों में मधुरता बनाए रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। वरिष्ठ व्यक्तियों के मार्गदर्शन और परामर्श से आपको निर्णय लेने में मदद मिलेगी। कोई निर्णय लेने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी अवश्य हासिल करें, क्योंकि अनुभव की कमी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। बातचीत करते समय दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें। गलत शब्दों का प्रयोग किसी को आहत कर सकता है।कारोबार में अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता बनी रहेगी। तनाव में आकर उच्चाधिकारियों के साथ बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें, अन्यथा लक्ष्य आपकी आंख से ओझल हो सकता है। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। गलत संबंध से दूर रहें। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की सुख-शांति भंग कर सकता है। पेट खराब होने से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होंगी। कब्ज और गैस की समस्या परेशान करेगी।
कर्कः
कुछ समय एकांत में व्यतीत करें और अपनी दिनचर्या को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करें, इससे आपको कई उलझे हुए सवालों का जवाब मिलेगा। जिससे आप पुनः अपना आत्मविश्वास हासिल कर लेंगे और अपने कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। ये समय बहुत ही संयम और धैर्य से व्यतीत करने का है। व्यर्थ की मौज-मस्ती और घूमने-फिरने में अपना समय नष्ट न करें। कभी-कभी परिवार को लेकर असुरक्षा की भावना रह सकती है। ये सिर्फ आपका वहम ही होगा। व्यापार और कारोबार में आज कुछ ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की योजना बनेगी। प्रॉपर्टी डीलिंग से संबंधित कोई मीटिंग होगी और इसका परिणाम अच्छा मिलेगा। नौकरी में लक्ष्य और टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। कोई सुखद घटना होने से परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध मजबूत होंगे। हार्ट डिसीज और डायबिटीज जैसी परेशानियों से सावधान रहें। नियमित चेकअप कराना अति आवश्यक है।
सिंहः
अधिकतर समय किसी खास व्यक्ति के सानिध्य और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी।आय की अपेक्षा खर्च बढ़ने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। जिसकी वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है। ये समय बहुत ही सावधान और सचेत रहने का है। अनावश्यक यात्रा करने से बचना होगा। व्यापार में अपनी योग्यता और कार्य क्षमता साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरुरत है। इस समय कुछ चुनौतियां सामने आएंगी। मीडिया और मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। आपको नई-नई जानकारियां हासिल होंगी।पारिवारिक मामलों में चल रही समस्याओं को आपसी विचार-विमर्श से सुलझाने की कोशिश करें, निश्चित ही वातावरण सुखद होगा। प्रेम संबंधों में ताजगी बनी रहेगी। दिमागी काम अधिक रहने की वजह से सिर में भारीपन और थकान हो सकती है। पौष्टिक आहार लें। उचित आराम भी करें।
कन्याः
दिन की शुरुआत में अपने महत्वपूर्ण काम की योजना बना लें। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में अनुकूल रहेंगी, आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशी का माहौल रहेगा। अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि चोरी होने के योग बन रहे हैं। आलस, लापरवाही जैसी आदतों में सुधार करें। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। वर्तमान स्थितियों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। कार्य क्षेत्र में कोई कंप्लेन आने से नुकसान हो सकता है। अच्छी व्यवस्था बनाकर रखें और स्टाफ पर कंट्रोल रखें। प्रॉपर्टी संबंधी व्यवसाय में उचित डील हो सकती हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति ध्यान रखें कि कोई काम गलत होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।पति-पत्नी का एक-दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। आपकी सजगता की वजह से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
तुलाः
ग्रह स्थिति आपका सहयोग कर रही है। सही समय पर सही निर्णय लेने से आपको सफलता मिलेगी। जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ या अटका हुआ है, उसे पूरा करने का समय आ गया है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम पक्ष में मिलेगा।
भावुकता और जल्दबाजी में कोई भी काम न करें। पहले सोच-विचार अवश्य करें, वर्ना कोई आपकी बातों का गलत फायदा उठाया जाएगा। इसलिए विरोधी लोगों से दूर ही रहें। संतानपक्ष की और से कोई नकारात्मक बात पता चलने से तनाव होगा। व्यवसाय में नए काम की शुरुआत करने के लिए अनुकूल समय है। साथ ही किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग आपके कार्यों को आसान कर देगा। सेल्स टैक्स, जीएसटी से जुड़े काम जल्दी ही पूरे कर लें, लेकिन अत्यधिक कार्यभार की वजह से परेशान रह सकते हैं।पति-पत्नी में बच्चों की वजह से विवाद हो सकता है। अपने व्यस्ततम समय में परिवार के लिए भी समय निकालना आवश्यक है।मौसम में अचानक बदलाव की वजह से नजला, जुखाम जैसी परेशानी रहेगी। अपना उचित इलाज अवश्य लें।
वृश्चिकः
आज आप कई गतिविधियों शामिल होंगे। अपनी दिनचर्या और व्यक्तित्व के लिए जागरूक रहें। लाभदायक अनुबंध या संपर्क स्थापित होंगे। इस मौके को हाथ से न जाने दें। अपनी योजनाओं को गोपनीय तरीके से क्रियान्वित करें।अपनी मूल्यवान वस्तुओं को संभालकर रखें, खोने या चोरी होने की आशंका बन रही है। अनावश्यक खर्चों पर भी अंकुश लगाएं। युवाओं को अपने करियर की चिंता रहेगी।व्यवसाय में व्यक्तिगत कार्यों की वजह से व्यवसाय के लिए लापरवाही न करें और हर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। वर्ना नुकसान की स्थिति बन सकती है। नौकरीपेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे।अपने प्रिय जनों और परिवारिक लोगों की परवाह करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे।कभी-कभी घर में कलह होने की वजह से तनाव रह सकता है। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेम संबंधों के मामले में लकी रहेंगे।
धनुः
ग्रह गोचर आपके लिए सकारात्मक उपलब्धियां लेकर आ रहा है। आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे, सफल भी होंगे। घर से संबंधित गतिविधियों में की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। कोई बड़ा निवेश करने से पहले उससे संबंधित पहलुओं पर अच्छी तरह सोच-विचार अवश्य करें। अन्यथा किसी मुश्किल में फंस सकते हैं। किसी नजदीकी मित्र से गलतफहमी की वजह से संबंध खराब होने की स्थिति बन रही है। कार्य क्षेत्र में चल रही किसी दिक्कत को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें, गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। फाइनेंस से संबंधित निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। सरकारी नौकरी में पेपर संबंधी कुछ दिक्कतें आएंगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परिवार के सदस्य आपकी परेशानी समझेंगे और सहयोग भी करेंगे। ज्यादा मेहनत और तनाव की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। योगा और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
मकरः
अपनी कार्यप्रणाली में थोड़ा परिवर्तन करने से व्यवस्था बेहतर हो जाएगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से राहत महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। विद्यार्थियों को अपने किसी विषय को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। सहज तरीके से अपनी गतिविधियां करते रहें। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अपरिचित लोगों को अपनी योजनाएं शेयर न करें। वर्ना कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। बनते हुए कार्यों में अचानक कुछ व्यवधान आ सकते हैं। कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। ऑफिस में पब्लिक डीलिंग करते समय अपने गुस्से पर काबू रखें। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंग में निराशा हो सकती है, इसलिए अपना समय बर्बाद न करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। जिसका असर आपकी मनोस्थिति पर हो सकता है। कुछ समय मेडिटेशन और योगा में भी अवश्य व्यतीत करें।
कुंभः
अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के संपर्क में अधिक से अधिक समय व्यतीत करें। आपको सकारात्मक बातें सीखने को मिलेंगी। संतान के करियर की गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श होगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बिना सोचे-समझे किसी से भी प्रॉमिस न करें, क्योंकि इस वजह से किसी के विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों और युवाओं को अपने करियर पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार में चुनौतियां बनी रहेंगी। इस वजह से बहुत अधिक परेशानियां महसूस होंगी। घबराने के बजाय हिम्मत और साहस से काम लें। कोई समाधान जरूर मिलेगा। ऑफिस में सकारात्मक माहौल रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। पारिवारिक गतिविधियों में आपका पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। किसी भी मशीनरी के उपयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बने हुए हैं।
मीनः
उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी। सही समय पर सही निर्णय लेना आपके भाग्य को मजबूत करेगा। आपसी संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। मनोरंजक प्रोग्राम बनेंगे।मन में कोई दुविधा होने से महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है। सकारात्मक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करें। प्रकृति के सानिध्य में भी रहें। घर की कोई खास वस्तु खराब हो सकती है।
व्यवसाय संबंधी गतिविधियां ऑनलाइन और फोन से व्यवस्थित करने का प्रयास करें। वर्तमान वातावरण की वजह से कार्य प्रणाली में परिवर्तन करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा न होने से उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
वैवाहिक संबंधों में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य के लिए लापरवाही न बरतें। अस्वस्थता की वजह से थकान और सुस्ती रहेगी।
