शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज़ आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज़ का राशिफल: बुधवार, 09 मार्च 2022

मेष –

 आज कुछ सामाजिक संपर्क बनेंगे। और आपसी विचारों का आदान-प्रदान से उत्तम जानकारियां मिलेंगी।अगर प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी किसी कार्य के लिए प्रयासरत हैं। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे।
 घर में उचित सामंजस्य बनाए रखने के लिए कुछ अनुशासन रखना भी जरूरी है। अपने गुस्से और आवेश पर काबू रखें तथा शांतिपूर्ण तरीके से व्यवस्था बनाएं। ध्यान रखें कि, दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची हो सकती है।
 अपने व्यवसाय में गति लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा एडवरटाइजमेंट करने की जरूरत है। पिछले कुछ समय से आर्थिक समस्या की वजह से प्रोडक्शन के काम रूके हुए थे, अब वो दोबारा शुरू हो सकते हैं। कोई राजकीय मामला भी हल हो सकता है।
 पति-पत्नी के बीच आपसी सहयोग और सामान्य से बना रहेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है।
 कोई पुराना रोग दोबारा उठ सकता है। लापरवाही ना बरतें और उचित इलाज लेते रहे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृष –

 नजदीकी मित्रों एवं संबंधियों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे। पारिवारिक वस्तुओं के लिए ऑनलाइन शॉपिंग में भी मस्ती भरा समय व्यतीत होगा। कुछ समय नई-नई जानकारियां हासिल करने में भी जरूर व्यतीत करें। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा।
 दिन की शुरुआत में ही किसी नजदीकी संबंधी से कहासुनी हो सकती है। गुस्से और आवेश में ना आए तथा शांतिपूर्ण तरीके से बातचीत करें। आय और व्यय में समानता बनाए रखने के लिए अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना जरूरी है।
 कार्यक्षेत्र में कोई फैसला अकेले न लें। टीम बनाकर काम करने से व्यवस्था अच्छी रहेगी। सभी गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। ऑफिस में किसी के साथ फालतू विवाद में न पड़ें।
 पारिवारिक वातावरण सुकून भरा रहेगा। सभी सदस्यों का एक साथ समय व्यतीत करना संबंधों में और अधिक निखार लाएगा।
 थकान और बेचौनी जैसी स्थिति रह सकती है। अपना ब्लड प्रेशर तथा शुगर लेवल जरूर चेक करवाएं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन –

 कुछ समय से चल रहे पारिवारिक समस्या का समाधान निकलेगा। साथ ही आप किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक प्रयास करेंगे, और सफल भी होंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद आपके जीवन की बड़ी पूंजी रहेगी।
 बातचीत के लहजे में थोड़ी नरमी बनाकर रखें, आवेश में आने से संबंध बिगड़ भी सकते हैं। सिर्फ योजनाएं बनाने में ही समय नष्ट ना करें, उन्हें कार्य रूप देना भी जरूरी है। बच्चों की समस्याएं सुने और उनका समाधान करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।
 कुछ समय से व्यवसाय पर ज्यादा ध्यान ना दे पाने की वजह से व्यवस्था थोड़ी अस्त व्यस्त रहेगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। क्योंकि इसकी वजह से कोई आर्डर हाथ से निकल सकता है या डील कैंसिल हो सकती है।
 वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगे। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग के अवसर मिलेंगे।
 स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योगा और व्यायाम पर अपना विशेष रुप से ध्यान केंद्रित रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क –

 विद्यार्थियों तथा युवाओं को किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलने की उचित संभावना है। उचित समय में किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित मिलते हैं। इसलिए प्रकृति के संदेश को समझें, और अपनी योग्यता प्रतिभा को सही दिशा में लगाएं।
 घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से सोच विचार अवश्य करें। किसी संबंधी से पैसे की लेनदेन को लेकर कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। थोड़ी सावधानी बरतें।
नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे। जो आपके बिजनेस के लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। वर्तमान व्यवसायिक मामलों में थोड़ा अलर्ट रहना जरूरी है। कुछ विरोधी आपका नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं।
 घर में किसी वजह से तनाव की स्थिति रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी।
 अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। उस समय ध्यान मेडिटेशन आदि के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह –

 किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है। काफी समय बाद घर में किसी संबंधी के आगमन से चहल पहल भरा माहौल रहेगा। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा।
 अपनी कोई भी योजना किसी के समक्ष जाहिर ना करें। वरना कोई इसका फायदा उठा सकता है और बैठे-बिठाए आप मुसीबत में भी आएंगे। कोई अप्रत्याशित खर्चा सामने आ सकता है। जिसकी वजह से बजट भी गड़बड़ा जाएगा।
 प्रॉपर्टी संबंधी बिजनेस में बेहतरीन डील फाइनल हो सकती हैं। व्यावसायिक कामों में बहुत चौकन्ना रहने की जरूरत है। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि आय का कोई स्त्रोत बनने की भी स्थिति बन रही है।
 विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेतर संबंधों का खुलासा होने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें।
 किसी भी तरह के जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या –

 किसी निकट संबंधी द्वारा कोई शुभ सूचना मिलने से मन उल्लासपूर्ण रहेगा। आपको अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा। बच्चों की शिक्षा अथवा कैरियर से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज निपट सकते हैं। साथ ही इससे संबंधित कोई हेल्प भी मिलेगी।
 छोटी सी छोटी बात भी बहुत बड़े विवाद का कारण बनेगी। इसलिए व्यर्थ की बातों में ध्यान ना दें। तथा शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को सुलझाएं। अकस्मात कुछ खर्चे ऐसे आएंगे, जहां कटौती करना संभव नहीं होगा।
 व्यवसाय में खुद को व्यवस्थित करने के लिए संघर्ष और मेहनत की जरूरत है। समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ कुछ मनमुटाव होने की आशंका है।
 अपने पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस से मधुर रखें तथा किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। प्रेम संबंध मर्यादा पूर्ण रहेंगे।
 जोड़ों में दर्द एवं वायु विकार संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी। अपना खान-पान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

तुला –

 इस समय आप पर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी भी काम को सहज तरीके से करने की कोशिश करें। आपको फायदेमंद नतीजे मिलेंगे।
 कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेते समय अच्छे बुरी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। यात्रा का प्लान बनेगा, परंतु इससे कोई लाभ नहीं होगा। इसलिए बेहतर होगा कि स्थगित कर दें। आलस छोड़कर पूरी मेहनत से अपने कार्यों के प्रति सजग रहें।
 बिजनेस संबंधी रिस्क न लें। इस समय कोई भी भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली पर योजना बनाना उचित नहीं है। क्योंकि परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल ही हैं। नौकरी पेशा लोगों पर कार्यभार आज कुछ हल्का रहने से राहत मिलेगी।
 पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंध मधुर रहेंगे। परीजनों के लिए कुछ उपहार लाना तथा उनके साथ समय व्यतीत करना माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेगा।
 छाती से संबंधित कुछ परेशानी जैसे खासी कफ आदि रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें, राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक –

 वरिष्ठ तथा अनुभवी लोगों के अनुभव तथा मार्गदर्शन से आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी खास काम को पूरा करने में आपकी मेहनत कामयाब होगी।
 इस समय प्रॉपर्टी संबंधित कोई लोन या कर्जा लेने की योजना बन रही है, अभी उस पर और अधिक सोच-विचार करना जरूरी है।अपनी कामयाबी को लोगों के समक्ष जाहिर ना करें, कोई जलन की भावना से आपके प्रति गलत नजर रख सकता है।
 व्यवसायिक मामलों में किसी भी तरह का महत्वपूर्ण फैसला न लें। मौजूदा कामों पर ही ध्यान देना उचित रहेगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। ऑफिशियल इश्यूज में कुछ सुधार आएगा।
 काम के साथ-साथ परिवार की देखभाल तथा सहयोग में ध्यान देना जरूरी है। इससे घर का माहौल सुखद बना रहेगा।
 बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना जरूरी है। लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

धनु –

 प्रकृति के संकेतों को समझने की कोशिश करें। समय में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। आपको उचित समय पर उचित समाधान मिलता जाएगा। धर्म कर्म तथा आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि बनी रहेगी।
 किसी की सुलाह पर विश्वास करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य कर ले।नजदीकी संबंधियों के साथ मनमुटाव होने से संबंधों में खटास आ सकती हैं। दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ प्रतिकूल रह सकती है।
 व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार होगा। कार्य स्थल पर आपका दबदबा बना रहेगा। बीमा शेयर्स आदि से जुड़े व्यवसाय में काम की अधिकता बनी रहेगी। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। ऑफिस में सहयोगीयों के बीच सामंजस्य का अभाव रह सकता है।
 किसी भी परेशानी में जीवनसाथी तथा परिजनों की सलाह अवश्य लें। आपको उचित समाधान मिलेगा। तथा संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगे।
 अत्यधिक कार्यभार की वजह से आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा। जिससे आपका तनाव बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

मकर –

 अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन से पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों का हल निकलेगा। कोई शुभ समाचार के मिलने से घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।
रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन को आज स्थगित रखना उचित है। क्योंकि कुछ गलती होने जैसी स्थिति बन सकती हैं। जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आप अपना नुकसान भी कर सकते हैं। अपने आवेश पूर्ण व्यवहार पर काबू रखें। सहज तरीके से कार्यों को संपन्न करें।
 कोई व्यवसायिक डील फाइनल करते समय बहुत समझदारी और सूझबूझ की जरूरत है। इस समय विस्तार संबंधी गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान ना दें। वर्तमान कार्यों में ही कुछ बेहतर होने की संभावना है। ऑफिशियल टूर का भी प्लान बनेगा।
 जीवनसाथी कि किसी समस्या को दूर करने में अपना उचित सहयोग देना जरूरी है। इससे आपसी संबंधों में नज़दीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
 थकान की वजह से सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्या रहेगी। आराम ले तथा गर्मी से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2

कुंभ –

 पिछली गलतियों से सीख कर आप वर्तमान को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आत्ममनन और चिंतन द्वारा कई समस्याओं का हल भी निकालने में सफल रहेंगे। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी तथा संबंधों में मधुरता आएगी।
 अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। इस समय बच्चों की गतिविधियों तथा संगति पर पैनी नजर रखना जरूरी है। फिजूल की बातों में समय व्यर्थ ना करके कुछ समय अपने पारिवारिक और व्यक्तिगत कार्यों को बेहतर बनाने में लगाएं।
 नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनेंगी और सफल भी होंगी। दैनिक आय में कुछ इजाफा होगा। इस समय शेयर तथा स्टॉक मार्केट की तरफ़ बिल्कुल भी रुख ना करें। नुकसान होने की आशंका है। नौकरी पेशा लोगों के लिए कोई शुभ समाचार आ सकता है।
 वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है।
 आपका आत्मविश्वास तथा सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे। अपने अंदर उचित एनर्जी महसूस करेंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन –

 पिता या पिता समान किसी व्यक्ति के मार्गदर्शन में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता महसूस करेंगे। आज अधिकतर समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा।
 युवा वर्ग दोस्तों तथा ऑनलाइन गतिविधियों में अपना ज्यादा समय व्यतीत ना करें। किसी निकट संबंधी के साथ मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करना भी जरूरी है।
 व्यवसाय से संबंधित है एडवर्टाइजमेंट को बढ़ाने की जरूरत है। इससे व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना ज्यादा बनेगी। आज मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में ज्यादा ध्यान दें। तथा व्यावसायिक पार्टियों के संपर्क में भी रहे।
 दांपत्य जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस से रखने से नज़दीकियों बढ़ेगी।
 तनाव और थकान जैसी परिस्थितियों से दूर रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

Parvatanchal