शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: शनिवार, 02 मार्च 2024

मेष:
ग्रह स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। समय का सदुपयोग करना भी आपकी कार्य क्षमता पर निर्भर करता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में नजदीकी व्यक्ति से सलाह-मशवरा अवश्य करें। निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। आलस तथा तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इससे आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। अपनी योजनाओं तथा गतिविधियों को सीक्रेट रखें। वरना कोई बाहरी व्यक्ति इसका नाजायज़ फायदा भी उठा सकता है। व्यावसायिक गतिविधियां सामान्य ही रहेंगी, इसलिए बिजनेस संबंधी नई नीतियों की भी जानकारी हासिल करना जरूरी है। ऑफिस में अपने पेपर और फाइलें कंप्लीट रखें। काम टालने की वजह से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। किसी प्रिय मित्र से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा तथा पुरानी यादें भी ताजा होंगी। घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रखेगी। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में रहें और मेडिटेशन करें।

वृष:
नया घर या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपका फैसला फायदेमंद रहेगा। पूरी एकाग्रता से इस पर काम करें। कुछ सरकारी रिटायर्ड व्यक्तियों से आपको सहयोग व उचित सलाह प्राप्त होगी। इन बातों पर अवश्य ध्यान दें। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा बन सकता है, जिसकी वजह बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होना है। कभी-कभी आपका मनमौजी स्वभाव भी दूसरों के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। मनोरंजन और कॉस्मेटिक बिजनेस में तरक्की होगी। बिजनेस करने वाली महिलाएं अपने काम पर ध्यान दें। फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। कमीशन संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है। साथ ही विवाहेत्तर संबंध भी परेशानी का कारण बनेंगे। बदलते मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है। खांसी और जुकाम जैसी समस्या परेशान कर सकती है।

मिथुन:
दिन की शुरुआत किसी सुखद समाचार से होगी। विपरीत परिस्थितियों को काबू पाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। कठिन से कठिन कार्य को भी आप अपनी इच्छाशक्ति व दृढ़ निश्चय से पूरा कर पाएंगे। अपनी पर्सनैलिटी को और अधिक निखारने के लिए व्यायाम आदि जरूर करें। कुछ ना कुछ व्यवधान भी रहेंगे परंतु इस समय शांत रहना ही बेहतर है। पैसे संबंधी किसी भी तरह का लेनदेन ना करें। आर्थिक नुकसान होने की स्थिति बन रही है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। सरकारी मामले अभी अटके रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कोई भी डील करते समय कागजात वगैरह अच्छी तरह जांच-परख लें। आज आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूरी होगी। इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। पार्टनर और व्यापारी वर्ग से अच्छा तालमेल रहेगा। नौकरी में मन मुताबिक कार्यभार पाने के लिए अभी सब्र करना होगा। घर में सुख-शांति पूर्ण वातावरण बना रहेगा। पुराने मित्रों से अचानक मुलाकात होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। लापरवाही की वजह से गला खराब रहेगा जिसकी वजह से बुखार रह सकता है। अपना उचित इलाज लें।

कर्क:
कुछ समय अपने मनोनुकूल कार्यों में व्यतीत करने से अपनी दिनचर्या में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करेंगे। आध्यात्म से जुड़े विषयों में आपकी विशेष रुचि रहेगी। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई दिक्कत है, तो किसी की मध्यस्थता से सुलझ सकते हैं। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल भी हो सकती हैं। बेहतर होगा कि दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम पूरे कर लें। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु खर्च की स्थिति बढ़ जायेगी। व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव होगा और यह बदलाव आपके लिए बेहतर परिणाम ही लेकर आएगा। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। ऑफिस में चल रही नकारात्मक गतिविधियों से खुद को दूर ही रखें। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में कुछ भावनात्मक मतभेद हो सकते हैं। असंतुलित दिनचर्या की वजह से मौसमी बीमारियां हावी हो सकती हैं। अपना ध्यान रखना जरूरी है।

सिंह:
मौजूदा परिस्थितियों में सुधार होगा। नकारात्मक परिस्थितियों से परेशान होने की बजाय समस्या का हल निकालने की कोशिश करेंगे और सफल भी होंगे। विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद होने से इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था तथा आपसी संबंधों पर भी पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को स्वयं ही व्यवस्थित करने का प्रयास करें, साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आपके कामों का क्रेडिट कोई और ले सकता है। ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की संभावना है। वैवाहिक संबंधों में चल रही गलतफहमियों का असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करके अपने करियर पर ध्यान दें। वर्तमान नकारात्मक परिस्थितियों से अपना बचाव करना जरूरी है। सुरक्षा संबंधी नियमों का गंभीरता से पालन करें।

कन्या:
फाइनेंस संबंधी कोई मामला हल हो सकता है, इसलिए अपना ध्यान उस पर केंद्रित रखें। नजदीकी संबंधियों के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श होगा और उसके बेहतर परिणाम भी सामने आएंगे और सामाजिक स्तर पर आपको नई पहचान मिलेगी। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने की योजना है तो इस विषय पर पुनर्विचार अवश्य करें। अपने स्वभाव में और अधिक परिपक्वता लाएं तथा गंभीरता से परिस्थितियों का मनन करें। आपकी लापरवाही और मौज मस्ती की वजह से कई बनते काम रुक भी सकते हैं। व्यवसाय में होलसेल के साथ ही रिटेल संबंधी कामों पर भी ध्यान दें। कर्मचारियों पर निगरानी रखना भी जरूरी है। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन पक्के बिल द्वारा ही करें। किसी प्रकार की चोरी होने की स्थिति बन रही है। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से दिक्कत आ सकती है। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। आपके स्वभाव की भावुकता और मधुरता प्रेम संबंधों में नज़दीकियां लाएगी। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी। साथ ही बदलते मौसम से भी अपना बचाव रखें।

तुला:
परिवार वालों के साथ खास मुद्दों पर विचार विमर्श होंगे, जो कि घर और व्यवसाय दोनों के लिए ही बेहतर साबित होंगे। आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आपको सशक्त महसूस करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। व्यक्तिगत जीवन में चल रही हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके अधूरे काम संपन्न हो जाएंगे। पड़ोसियों के साथ किसी भी मतभेद से बचने के लिए औपचारिक व्यवहार ही रखना ठीक है। लेनदेन के मामलों में दरियादिली ना रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए आप के अथक प्रयास सफल रहेंगे। परंतु अभी कोई भी व्यावसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। शेयर, तेजी-मंदी आदि जैसे कार्यों में सावधानी बरतें। सरकारी नौकरी में पब्लिक प्लेस पर किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। घर-परिवार में ही अपना अधिकतर समय व्यतीत करें। इससे पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन सामान्य से बनेगा। त्वचा से संबंधित कोई एलर्जी की समस्या बढ़ सकती है। बदलते वातावरण से अपना बचाव करें।

वृश्चिक:
रुके हुए कार्य में गति आएगी तथा समय अनुसार कार्य संपन्न भी होंगे। बच्चों की व्यवस्थित गतिविधियों से आपको खुशी महसूस होगी। ससुराल पक्ष से कोई खुशी भरा समाचार मिल सकता है। परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित फैसले बेहतर रहेंगे। बनते कार्यों में व्यवधान आने से मन में बेचैनी रह सकती हैं। भाइयों के साथ संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। संतान की किसी परेशानी में आपके सहयोग से उचित समाधान मिलेगा। अनुभवी लोगों की सलाह को नजरअंदाज ना करें। व्यवसाय में ज्यादा सोच-विचार में समय न लगाकर तुरंत फैसले लें। किसी के साथ व्यवसाय में साझेदारी की बात चल रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें। यह साझेदारी फायदेमंद रहेगी। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में अनबन रहेगी। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले, आपस में ही बैठकर सुलझा ले तो उचित रहेगा। व्यस्तता की वजह से खुद के प्रति लापरवाह रहेंगे। इस कारण पेट दर्द व गैस की समस्या बढ़ेगी। परंपरागत इलाज लेने से जल्दी स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

धनु:
आय का कोई रुका हुआ स्त्रोत शुरू होने से राहत मिलेगी। मित्रों तथा सहयोगियों के साथ आपसी मेल मिलाप द्वारा कुछ शुभ समाचार भी मिलेंगे। अध्ययनरत लोगों के लिए अच्छे तथा संतोषजनक परिणाम आएंगे। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। अहम और गुस्से के कारण बिना वजह की नोक-झोंक और वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। इस समय आमदनी के अनुपात में खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए बजट बनाकर चलें। व्यवसाय में आप अपने प्रयासों से किसी भी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे। वर्किंग महिलाएं अपने कार्यस्थल पर बेस्ट परफॉर्मेंस देंगी। ऑफिस में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो समय अनुकूल है। घर में आप शांति और सुकून महसूस करेंगे। मेहमानों की आवाजाही होगी तथा उपहारों का भी लेनदेन प्रसन्नता दायक रहेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। इस समय आपको शारीरिक और मानसिक रूप से आराम की भी जरूरत है।

मकर:
पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपसी संबंधों में जो दूरियां आई हुई थीं, किसी अनुभवी सदस्य की सहायता से हल हो जाएंगे और रिश्तों में दोबारा मधुरता आएगी। प्रतिष्ठित लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। वक्त के अनुसार खुद को भी ढालने की कोशिश करें, इससे परेशानियां जल्दी हल होंगी। किसी भी योजना पर कार्य करने से पहले उस पर अच्छी तरह विचार कर लें। घर में सुधार संबंधी कुछ कार्य होंगे। सोशल गतिविधियों में आपका योगदान बना रहेगा। व्यवसाय के विस्तार संबंधी कुछ योजनाएं बनी हैं, तो आज उस कार्य को गंभीरता से अंजाम दें। मार्केटिंग संबंधी कार्यों में कुछ नुकसान होने की भी स्थिति बन रही है। नौकरी में नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। उच्च अधिकारियों का सहयोग भी मिलेगा। घर-परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध के भी विवाह में परिणित होने के योग बन रहे हैं। त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने जैसी समस्या से परेशान होना पड़ सकता है। आयुर्वेदिक इलाज उपयुक्त रहेगा।

कुंभ:
कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना संबंध बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर ना लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। ध्यान रखें कि अति आत्मविश्वास होना भी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। किसी भी कार्य को सहज व शांतिपूर्ण तरीके से करने की कोशिश करें, आप अवश्य ही सफल होंगे। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव में बदलाव लाना ज्यादा उचित है। व्यवसाय में कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। आप अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगा सकेंगे। परिवार जनों का सहयोग भी आपके लिए उचित रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से घर में भी ऑफिस का काम करना पड़ेगा।
जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित करने के लिए कुछ रुकावटें आ सकती हैं। असंतुलित खान-पान का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। लापरवाही ना बरतें। हल्का तथा सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

मीन:
निकट संबंधियों के आगमन की वजह से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी बेहतरीन प्रस्ताव आ सकता है। आपसी वार्तालाप द्वारा घर से संबंधित कोई मसला भी हल होगा। रुपए-पैसे संबंधी लेनदेन करते समय लापरवाही नुकसान दायक रहेगी। अगर घर की रखरखाव संबंधी गतिविधियों में कुछ परिवर्तन लाने की योजना है, तो उस पर गंभीरता से सोच-विचार अवश्य करें। व्यर्थ की आवाजाही करना उचित नहीं है। व्यावसायिक कार्यों में बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। इस समय वर्तमान व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी ध्यान केंद्रित रखें, क्योंकि आय का कोई स्त्रोत बनने की भी स्थिति बन रही है। स्टाफ के सहयोग से रुका हुआ काम शुरू होगा। विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का खुलासा होने से आप मुसीबत में पड़ सकते हैं, इसलिए सावधान रहें। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। कुछ समय ध्यान, मेडिटेशन आदि के लिए भी निकालना जरूरी है।

Parvatanchal