शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज़ का राशिफल: शनिवार,17 फरवरी 2024

मेषः
अपनी मेहनत से महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा कर पाएंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो आज उसके हल होने की संभावना है। युवा अपने करियर के लिए एकाग्र रहेंगे और सफल भी होंगे। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा, किसी के साथ व्यर्थ के वाद-विवाद में न करें। इससे आपके मान-सम्मान पर आंच सकती है। आर्थिक मामलों में नुकसान की स्थिति बन रही है। लेनदेन सावधानी से करें। व्यावसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली बेहतर रहेगी। किसी भी गैर कानूनी काम से बचें, अन्यथा फंस सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऑफिस के कार्य में सकारात्मक बदलाव आएगा। क्लाइंट्स के साथ बहस न करें। पारिवारिक वातावरण प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होगा। वर्तमान मौसम की वजह से शरीर में दर्द और हल्के बुखार की स्थिति रह सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

 

वृषः
व्यस्त रहेंगे। सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों के साथ मुलाकात होगी और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में निखार आएगा। जीवन की वास्तविकता समझें। विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल बनाए रखें। अपने मन मुताबिक कोई बात न होने से क्रोध न करें, शांति और धैर्य से अपनी बात रखें। व्यावसायिक स्थल पर दिक्कतें रहेंगी। किसी बाहरी व्यक्ति की सलाह आपके लिए नुकसानदायक रहेगी, बेहतर होगा कि निर्णय स्वयं ही लें। अपनी फाइल्स और पेपर संभालकर रखें। नौकरीपेशा लोग कार्य की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। पति-पत्नी के प्रयासों से घर में खुशहाली रहेगी। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। अपने स्वास्थ्य के लिए सजग रहना होगा। ऊर्जावान रहेंगे। वर्तमान वातावरण से सेहत का बचाव करें।

 

मिथुनः
अपनी समस्या पारिवारिक सदस्यों की सहायता से सुलझाना आसान होगा। लंबे समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी। बीमा, निवेश आदि गतिविधियों में व्यस्तता बनी रहेगी। शुभ समाचार मिलेगा। अनजान लोगों के संपर्क से परहेज करें। अभी आय के साथ-साथ व्यय की भी अधिकता रहेगी। अनावश्यक खर्चे आपको परेशान करेंगे। किसी रिश्तेदार की वजह से आप परेशानी में भी आ सकते हैं। इसलिए जरूरत से ज्यादा मेल-मिलाप से बचें। व्यावसायिक गतिविधियों में पारिवारिक सदस्यों का उचित योगदान रहेगा। किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल है। दैनिक आय में वृद्धि होगी।आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। परिवार से प्रेम संबंध में विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेगी। आप खुद को प्रफुल्लित और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

 

कर्कः
ये समय ऊर्जा, जोश और उमंग से भरपूर रहेगा। बच्चों के साथ धैर्य रखते हुए व्यवहार करें। खर्चों का समय है, लेकिन आप मैनेज कर लेंगे। अपनों के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपको अपने गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पर अत्यधिक भरोसा या विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। बेहतर होगा कि अपना निर्णय ही सर्वोच्च रखें। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। व्यापार में नई पार्टियों और नए लोगों से व्यावसायिक संबंध स्थापित करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। किसी की बातों में आकर आपका नुकसान हो सकता है। नौकरी में सहकर्मी आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। किसी नजदीकी मित्र के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होगा। ब्लड प्रेशर और डायबिटिक व्यक्ति अपना विशेष ध्यान रखें। नियमित योग, व्यायाम करें।

 

सिंहः
आपका कोई सपना साकार होने वाला है, इसलिए खूब मेहनत करें। ग्रह स्थिति आपके लिए शुभ अवसर बना रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में उचित परिणाम हासिल होंगे। अनावश्यक गतिविधियों पर खर्चा बढ़ेगा, इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही न करें। आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके के लिए परेशानियां बढ़ा देंगे। वाद-विवाद से बचें। इस समय व्यवसाय के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी दिलचस्पी लेना जरूरी है। बाहरी स्रोतों से लाभदायक परिणाम मिलेगा और कई शुभ अवसर मिलेंगे। नौकरी में बॉस और अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा। आप अपना टारगेट कर लेंगे। घर-परिवार में उचित व्यवस्था बनाने में आपकी प्राथमिकता रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही न करें। समय अनुसार अपना चेकअप करवाते रहें।

 

कन्याः
भूमि, जायदाद से संबंधित कोई काम पूरा हो सकता है। किसी विश्वसनीय व्यक्ति की सलाह और सहयोग से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लेनदेन संबंधी कार्यों में सावधानी रखें, क्योंकि इससे रिश्ते बिगड़ सकते हैं। अपनी सफलता के लिए मर्यादाओं का ध्यान रखना जरूरी है। फिजूलखर्ची से बचें। यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा। कारोबारी गतिविधियां यथावत चलती रहेंगी। व्यवसाय से संबंधित निर्णय लेने में ज्यादा सोच-विचार न करें और तुरंत ही कार्य शुरू करें। नए अनुबंध मिलने की संभावना है। सरकारी सेवारत लोगों को कोई अथॉरिटी मिलने से तनाव रहेगा। पारिवारिक मसला बैठकर सुलझाएं। बाहरी लोगों की वजह से घर में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। सर्वाइकल और कंधों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। योगा और व्यायाम में ध्यान दें।

 

तुलाः
आज रचनात्मक कार्यों में बेहतर समय व्यतीत होगा। कोई समस्या आने पर आप घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। धार्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। युवाओं की कोई व्यक्तिगत समस्या दूर हो जाएगी। सावधान रहें, दोपहर बाद नुकसान होने की स्थिति बन रही है। ये समय धैर्य और संयम रखने का है। अपने नजदीकी संबंधियों के साथ सकारात्मक बातचीत करें। कारोबार संबंधी परेशानी आने पर नजदीकी मित्र की सलाह फायदेमंद रहेगी, उस पर जरूर अमल करें। ऑफिस में सहयोगियों की मदद से कोई टारगेट हासिल करने में सक्षम रहेंगे। कोई ऑफिशियल टूर का प्रोग्राम बन सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस्य बनाए रखने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। सुस्ती और थकान रहेगी। एलर्जी होने की आशंका है।

 

वृश्चिकः
लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। प्रॉपर्टी की खरीदी संबंधी कार्य में गति आएगी। आपकी संतुलित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से सभी कार्य समय अनुसार व्यवस्थित होते जाएंगे। आर्थिक निवेश संबंधी मामलों में ज्यादा ध्यान केंद्रित करें। समय अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन करें। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। न ही पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी होने दें। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। व्यवसाय संबंधी लेनदेन या निवेश करते समय बहुत सावधानी बरतें। धोखा होने की आशंका है। अगर कोई व्यवसायिक यात्रा का प्रोग्राम बन रहा है तो इसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में फाइनेंस संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर-परिवार में खुशी भरा वातावरण बना रहेगा। तनाव और थकान की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। उचित आराम करें और पॉजिटिव माहौल बनाकर रखें।

 

धनुः
दिन की शुरुआत में कुछ समस्याएं आएंगी, लेकिन आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे। रोजमर्रा की व्यस्तता से सुकून पाने के लिए कुछ समय अपनी रुचि के कार्यों में लगाएं। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। किसी कानूनी विवाद में न फंसें, खासतौर पर ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने से परेशान रहेंगे। वार्तालाप करते समय सावधानी बरतें। व्यावसायिक कार्यप्रणाली में अनुभवी की सलाह पर अमल करने से अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आर्थिक मामलों में अधिक चिंतन करने की जरूरत है। अगर कोई विभागीय जांच चल रही है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में ही आने की संभावना है। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में अतिरिक्त प्रयासों की जरूरत है। युवाओं को अपने प्रेम संबंधों में दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। एसिडिटी और अनियमित खानपान की वजह से सिर दर्द हो सकता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें।

 

मकरः
घर में सुकून और शांति भरा वातावरण बनेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव का समाधान मिलेगा। किसी मुश्किल काम को आप अपने परिश्रम से हल करेंगे। आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नजदीकी संबंधी को लेकर कुछ हताशा या भ्रम जैसी स्थिति हो सकती है। कुछ समय आत्म मनन में जरूर लगाएं। धैर्य रखें। फाइनेंस संबंधी गतिविधि को स्थगित रखें या सोच-समझकर आगे बढ़ें। व्यावसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से क्रियान्वित करने में किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत हो सकती है। आंतरिक व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें। ऑफिस का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक सदस्य को विशेष सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसंगों में रिश्ते संभालना जरूरी है। तनाव और अत्यधिक थकान की वजह से सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या हो सकती है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

 

कुंभः
आज किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। समय खुशनुमा और मनोरंजक होगा। बच्चों और व्यक्तिगत दिनचर्या से संबंधित समस्या का समाधान मिलने की उम्मीद है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कुछ अनहोनी होने जैसी आशंका का भय रहेगा, लेकिन यह आपका वहम ही है। खर्चों की अधिकता की वजह से चिंता रह सकती है। इस समय धैर्य बनाए रखना उचित है। अपनी भविष्य संबंधी योजनाओं को सीक्रेट रखें। कारोबार में आपकी मेहनत और योग्यता के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि प्रोडक्शन बढ़ाने के चक्कर में बहुत अधिक उधारी न करें। वरना आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। ऑफिस में फाइलें और पेपर्स सुव्यवस्थित और कंप्लीट रखें। घर में सुख-शांति बनी रहेगी और पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य की भावना रहेगी। बदलते मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।

 

मीनः
पिछली गलतियों से सीख लेकर अपनी दिनचर्या में सुधार करें। भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आज आप आराम और सुकून पाने के मूड में रहेंगे और परिवारजनों के साथ समय व्यतीत करने से संबंधों में मधुरता आएगी। लापरवाही और आलस से घर के वरिष्ठ लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। किसी सामाजिक या राजनैतिक गतिविधि का खुलेआम विरोध न करें, मानहानि हो सकती है। व्यवसाय में नए संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों का उचित सहयोग बना रहेगा। अभी आय की स्थिति मध्यम रहेगी। प्रतिद्वंद्वियों के बीच चल रही राजनीति से खुद को अलग रखें। परिवार के साथ मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां हो सकती हैं। तनाव और चिंता से बचें और सकारात्मक रहें। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी।

Parvatanchal