शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 16 फरवरी 2024

मेष:
संबंधों को सहेज करें रखने से आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। आपके स्वयं द्वारा लिए गए निर्णय उचित साबित होंगे। अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। सोसाइटी अथवा सामाजिक संबंध किसी विवादित मामले में आपका प्रस्ताव निर्णायक होगा। खुद को साबित करने के लिए और अधिक मेहनत की भी जरूरत है। अपनी गतिविधियों को किसी से भी शेयर ना करें। अगर लोन लेने की स्थिति बन रही है, तो जल्दबाजी ना करें और उससे संबंधित उचित सोच-विचार अवश्य कर लें। नए काम की शुरुआत होगी। उसमें अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें तथा मेहनत करते रहें। निकट भविष्य में जल्दी ही आपको कामयाबी मिलेगी। रिस्क वाले कामों में पैसा न लगाएं। नौकरीपेशा लोग टारगेट अचीव कर लेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में तालमेल रखना जरूरी है। माइग्रेन और सर्वाइकल की समस्या उठने से दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो जाएगी। व्यवस्थित दिनचर्या और आहार से समस्या हल हो जाएगी।
वृष:
कोई मन मुताबिक कार्य बनने से उथल-पुथल भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। युवाओं को जैसा भी रोजगार संबंधी अवसर सुलभ हो, हासिल कर लेना चाहिए। फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में किए गए प्रयासों के उचित परिणाम सामने आएंगे। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें। इस समय ग्रह गोचर इस कार्य के लिए आपके पक्ष में नहीं है। प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित कोई भी निर्णय आज स्थगित ही रखें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कुछ व्यवधान रह सकते हैं। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। इस समय सभी काम अपनी देखरेख में ही निपटाने की कोशिश करें। किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपको परेशान कर सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करना आपसी संबंधों को और अधिक मधुर करेगा। अत्यधिक कार्यभार की वजह से मानसिक तथा शारीरिक थकान रह सकती है। अपने खानपान तथा आराम के प्रति लापरवाही ना बरतें।
मिथुन:
कोई मनोनुकूल कार्य बन जाने से आप अपने आप को बहुत अधिक भाग्यशाली महसूस करेंगे। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखेगा। दूसरों के मामले में दखलअंदाजी ना करें, इसका नकारात्मक प्रभाव आपके मान-सम्मान पर पड़ेगा। अगर प्रॉपर्टी संबंधी अथवा कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो अभी उससे संबंधित कार्य संपन्न होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए शांति बनाकर रखना ही उचित है। व्यावसायिक कार्य मनोनुकूल तरीके से संपन्न होते जाएंगे। इस समय निवेश तथा बैंक के कार्य जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। नौकरी में मनचाहा कार्यभार मिलेगा। वैवाहिक संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी।। किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपको तनाव मुक्त करेगी। खान-पान के प्रति लापरवाही ना रखें। अनियमितता की वजह से आपको पेट संबंधी दिक्कत रह सकती है।
कर्क:
आज कुछ निजी समस्या हो सकती है। आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे, सफल भी रहेंगे। पारिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उल्लास पूर्ण माहौल रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत होंगी। किसी मित्र को आर्थिक मदद भी करनी पड़ सकती है। घर में किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद ना खड़ा होने दें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज को गंभीरता से लेंगे। सिर्फ इस समय यह ध्यान रखना आवश्यक है कि कहीं आपके ट्रेड सीक्रेट लीक तो नहीं हो रहे। पार्टनरशिप संबंधी व्यापारिक गतिविधियों पर नजर रखें। किसी तरह का धोखा हो सकता है। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। संतान की शिक्षा व करियर संबंधी गतिविधियों में भी आप सहयोग दे पाएंगे। खानपान संबंधी लापरवाही रहने से पेट संबंधी दिक्कतें आएंगी, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी आएंगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
सिंह:
धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित होती जा रही है। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। संबंधियों के साथ चल रहा कोई विवाद भी हल होगा। अपनी चीजों को संभालकर रखें, क्योंकि खोने या चोरी होने के योग बन रहे हैं। भावनाओं में आकर कोई निर्णय ना लें तथा वर्तमान स्थितियों पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा फोकस रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में उत्तम डील होने की संभावना है। व्यावसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा सुधार आने की आने की संभावना नहीं है। जरूरत के मुताबिक काम बनते जाएंगे। व्यक्तिगत संपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। पति-पत्नी अपने अपने कार्य में व्यस्त रहने के कारण एक-दूसरे के साथ समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। परंतु एक दूसरे पर विश्वास संबंधों को मजबूत रखेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मौजूदा मौसम की वजह से लापरवाही करना ठीक नहीं है।
कन्या:
समय अनुकूल है। अपनी महत्वाकांक्षाएं पूरी करने के लिए बहुत मेहनत करने की जरूरत है। अपने कर्म पर भरोसा रखें। जमीन जायदाद संबंधी मामला चल रहा है, तो उसे सुलझाने के लिए अनुकूल समय है। मन में अकारण ही कुछ उदासी जैसी स्थिति महसूस होगी। क्रोध जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें । किसी संबंधी अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद जैसी स्थिति बन रही है। बेहतर होगा कि अपने आप को सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें। वर्तमान समय उपलब्धियों वाला है। इस समय अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगा दें। ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति बन सकती है। इसमें अपने गुस्से का आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में खुशनुमा माहौल बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी रोमांटिक नजदीकियां रहेंगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। जुकाम, खांसी जैसी एलर्जी होने की आशंका है।
तुला:
परिवार के साथ किसी आध्यात्मिक गतिविधि में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। घर की देखरेख और साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। युवाओं को करियर संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा। किसी मित्र अथवा संबंधी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बनने की आशंका है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। खर्चो पर भी काबू रखना जरूरी है। वरना बजट गड़बड़ा जाएगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना ही उचित रहेगा। बिजनेस में काम करने का तरीका पहले की तरह ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां आपको तनाव दे सकती हैं। मुश्किल समय में किसी भी अनुभवी की सलाह लेना उचित रहेगा। नौकरी में स्थिरता आएगी, अधिकारियों से मदद मिलेगी। परिजनों के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। गैस और एसिडिटी की समस्या से परेशान रहेंगे, जिसका असर जोड़ों के दर्द को भी बढ़ा सकता है।
वृश्चिक:
संतान को किसी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने से ही घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। फाइनेंस से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय पर विचार होगा और आपको इसके सकारात्मक परिणाम भी हासिल होंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित भी काम बनने की संभावना है। इस समय भाइयों के साथ किसी प्रकार की मनमुटाव की स्थिति बन रही है। अतः रिश्तों को कायम रखने के लिए समझदारी व धैर्य रखने की जरूरत है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई से ध्यान हटाकर व्यर्थ की मौज मस्ती में समय खराब ना करें। व्यवसाय में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। परंतु स्टाफ और कर्मचारियों की गतिविधियों पर भी उचित नजर रखें। किसी सहयोगी का नकारात्मक रवैया परेशानी भी खड़ी कर सकता है। नौकरी में टारगेट पूरा करने से प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के आपसी सहयोग से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल जाएगी। उत्तम दिनचर्या और खानपान को अपनाकर शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
धनु:
अपनी कार्यशैली में परिवर्तन लाने से आप बेहतरीन तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दे पाएंगे। अगर आप प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य करने जा रहे हैं, तो समय अनुकूल है। नजदीकी संबंधियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। दिन का कुछ समय एकांत अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे कुछ उलझे हुए सवालों का जवाब भी मिलेगा। किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव रह सकता है। बेहतर होगा कि धैर्य और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें। व्यवसाय में बेहतरीन व्यवस्था रहेगी तथा उचित आर्डर भी मिलेंगे परंतु मेहनत की अधिकता रहेगी। व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। नौकरी में कुछ नई संभावनाएं मिलेंगी, साथ ही कोई विशेष अथॉरिटी भी मिल सकती है। पारिवारिक वातावरण व्यवस्थित और खुशनुमा बनाए रखने के लिए अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी अवश्य निकालें। अविवाहितों के लिए कोई रिश्ता होने की संभावना है। एक्सीडेंट या चोट लगने की स्थिति बन रही है। बहुत अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है।
मकर:
ग्रह गोचर बहुत ही अनुकूल है। योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करें। अपने संपर्कों को बढ़ाएं। निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण भी मिलेगा। खर्चों के मामले में संभलकर चलने की जरूरत है। घर में किसी भी प्रकार का परिवर्तन करते समय वास्तु सम्मत नियमों का भी प्रयोग अवश्य करें। दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। व्यावसायिक मामलों में कोई निर्णय लेते समय असमंजस की स्थिति रह सकती है। इस अवस्था में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। मशीनरी, फैक्ट्री आदि से जुड़े व्यवसाय में लाभ होगा। ऑफिस में बॉस तथा उच्चाधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें।
पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। मित्रों के साथ कोई पारिवारिक गेट-टुगेदर भी संभव है। लव पार्टनर के साथ मुलाकात हो सकती है। पॉल्यूशन और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से इंफेक्शन हो सकता है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ:
अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों का सानिध्य मिलेगा। कई बेहतरीन जानकारियां हासिल होंगी और इससे आपका व्यक्तित्व भी निखरेगा। व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने के लिए समय आपके पक्ष में है। महिलाओं के लिए समय अनुकूल है। ध्यान रखिए कि घर के लोगों पर ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। सबको अपनी इच्छा अनुसार स्वतंत्रता देने की आवश्यकता है। इससे घर का माहौल नहीं खराब होगा तथा बच्चों में आत्मविश्वास भी जागृत होगा। अगर आज कोई यात्रा का प्लान है, तो उसे स्थगित रखना ही उचित रहेगा। बिजनेस से संबंधित सरकारी मामला अटका हुआ है, तो किसी खास व्यक्ति की मदद से हल होने की संभावना है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में कुछ गलतफहमी अथवा वैचारिक मतभेद होने से काम में अवरोध आएगा। सरकारी ऑफिस में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। अपना प्रेम पक्ष जाहिर करने का अनुकूल समय है। खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
मीन:
समय बहुत ही सकारात्मक है। परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत कर के आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।आत्मविश्वास और मेहनत आपको आपके कार्यों में सफलता देगी। आपकी योग्यता और काबिलियत की भी तारीफ रहेगी। घर के वरिष्ठ सदस्य के साथ वाद विवाद में उलझना उन्हें आहत कर सकता है। जोखिम पूर्ण कार्यों में पैसा लगाने से नुकसान होने की आशंका है। युवाओं तथा विद्यार्थियों को सकारात्मक बने रहने के लिए कुछ समय मेडिटेशन, योगा आदि में भी समय व्यतीत करना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं परंतु चिंता ना करें, समय रहते उनका निवारण भी हो जाएगा। आय का कोई नया साधन भी बनेगा। ऑफिस में किसी तरह की राजनीति चल सकती है। चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आएं तथा अपने कार्य पर ही ध्यान बनाकर रखें। परिवार वालों के साथ शॉपिंग और मस्ती भरा समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में और अधिक मधुरता बढ़ेगी। गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान कर सकती है। अपने खान-पान के प्रति बहुत ही सजग रहने की जरूरत है।

