शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: मंगलवार, 13 फरवरी 2024

मेष:
किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से आपकी अपनी समस्याओं के उचित समाधान निकलेंगे तथा लाभदायक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा। अगर कोई गाड़ी या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन रही है, तो आज उस पर गंभीरता से अमल करें। आज उधारी संबंधी कोई भी कार्य ना करें। इससे फायदा नहीं होगा बल्कि आपसी संबंधों में खटास ही आएगी। ध्यान रखें कि किसी पड़ोसी से भी वाद-विवाद होने की स्थितियां बन रही हैं। अपनी भावनाओं को संतुलित रखने से ही आप उचित निर्णय ले पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों के बीच आपसी सामंजस्य का कुछ अभाव रह सकता है। इसका असर व्यावसायिक कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने की योजना बना रहे हैं, तो उस पर गंभीरता से अमल करें। नौकरीपेशा व्यक्ति अपना कोई टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। अपनी क्षमता से अधिक कार्य ना करें तथा उचित आराम भी अवश्य लें। थकान और तनाव की वजह से कमजोरी व जोड़ों में दर्द आदि की समस्या रहेगी।

 

वृष:
अपने महत्वपूर्ण कामों को प्राथमिकता दें तथा अपनी प्रतिभा व क्षमताओं को समझें। इससे आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा तथा समाज में भी आपकी छवि निखरेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। विपरीत परिस्थितियों को गुस्से की बजाए शांतिपूर्ण तरीके से हल करना ज्यादा उचित रहेगा। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची भी हो सकती है। लोन या ऋण लेने की योजना है, तो उस पर पुनर्विचार जरूर करें। अपनी व्यावसायिक गतिविधियों में स्टाफ का भी सहयोग लें। इससे व्यवस्था भी उत्तम बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी पर ज्यादा भरोसा न करें, न ही उधार लेनदेन करें। ऑफिस में भी काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ सकता है। नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी कोई प्रोग्राम बनेगा। आपसी मेलजोल खुशी और स्फूर्ति प्रदान करेगा। ब्लड प्रेशर व शारीरिक कमजोरी जैसी समस्या महसूस करेंगे। अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना लादें।

 

मिथुन:
अध्ययन, शोध, लेखन आदि जैसे कार्यों के लिए समय अनुकूल है। पारिवारिक मामलों में आपके सुझाव को प्राथमिकता दी जाएगी। बच्चों को किसी उपलब्धि के मिलने से आप सुकून की सांस लेंगे। जरूरतमंद लोगों की भी मदद करें। बीती हुई नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें, अन्यथा इसका खामियाजा या नुकसान आपको ही भुगतना पड़ेगा। कोई रुके हुए या उधार दिए हुए पैसे की वापसी के लिए विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रहेंगे। व्यवसाय में कार्यभार अधिक रहेगा। मेहनत के अनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। पार्टनरशिप संबंधी गतिविधियों में उचित तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। व्यवसाय में नए लोगों से कॉन्टैक्ट बनेंगे। जिनके द्वारा आपकी उन्नति होगी। गवर्नमेंट से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में शांति और सुखद माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्तियों के साथ व्यवहार करते समय मर्यादा बनाकर रखना जरूरी है। सिर दर्द या पेट दर्द की समस्या रह सकती है। गैस तथा बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज करें। संतुलित दिनचर्या रखें।

 

कर्क:
आज रोजमर्रा की गतिविधियों से हटकर कुछ नया सीखने में समय व्यतीत होगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त में लाभ की बेहतरीन स्थिति बन रही है। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान बढ़ेगा। कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना भी कर सकते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और शांति से अपने अनुकूल बनाएं। अगर भूमि संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, पेपर संबंधी कार्यवाही को बहुत ही ध्यान से करें। व्यावसायिक कार्य यथा समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां कुछ अनुकूल होने के आसार हैं। कमीशन, बीमा आदि जैसे कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपकी कार्य कुशलता से टारगेट उचित समय पर हासिल हो जाएगा। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और शांतिपूर्ण रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात खुशनुमा व्यतीत होगी। थकान और तनाव का असर आपके स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा और इसकी वजह से मानसिक थकान भी महसूस करेंगे।

 

सिंह:
दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण काम संबंधी योजना बना लें, क्योंकि दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में बहुत ही अनुकूल हैं। आपके काम स्वतः ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। योजनाओं को तुरंत क्रियान्वित करने का प्रयास करें। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल सकती हैं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप भी आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा, इसलिए ज्यादा सम्पर्क में ना आएं। कार्यक्षेत्र में ऑर्डर से संबंधित कोई कंप्लेन आने से नुकसान हो सकता है। वहां के कर्मचारियों तथा माल की क्वालिटी पर पूरी नजर रखें। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें, कोई काम गलत होने से उच्च अधिकारी नाराज हो सकते हैं। घर तथा पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। इससे वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें। मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से कंधों में दर्द रहेगा। जिसके लिए व्यायाम और योगा ही इलाज है।

 

कन्या:
अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है। सिर्फ अपने कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से और सोच-समझकर पूरा करने की कोशिश करें। अनुभवी लोगों का भी सानिध्य मिलेगा। घर की व्यवस्था को उचित बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय ना लें। बल्कि धैर्य पूर्वक परिस्थितियों को सकारात्मक बनाएं। छोटी-छोटी बातों पर बुरा मानना ठीक नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यावसायिक व्यवस्था में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं, परंतु आप अपनी योग्यता द्वारा उनका निवारण करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में चापलूस लोगों के प्रभाव में ना आकर अपने कार्य में ही ध्यान दें। युवाओं को कोई बेहतरीन ऑफर मिल सकता है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद बनी रहेगी। विवाहेत्तर संबंध का असर आपकी छवि को खराब कर सकता है। खांसी, जुकाम जैसी परेशानियों को लापरवाही में ना लें। अपना उचित इलाज अवश्य करवाएं।

 

तुला:
इस समय बीमा निवेश आदि जैसे कार्यों में पैसा लगाना लाभदायक रहेगा। अपनी कार्य प्रणाली में भी किया गया परिवर्तन दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आपका आत्म बल और मनोबल बना रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति से वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें और ना ही उलझें। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय ना व्यतीत करें। साथ ही अनावश्यक खर्चों पर भी काबू पाएं और अपने बजट का ध्यान रखें। व्यवसाय में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। हालांकि कुछ भरोसेमंद पार्टियों से आपकी व्यापारिक गतिविधियां चलती रहेंगी। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को लापरवाही के कारण अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। प्रेम संबंधों को जल्दी ही विवाह में परिणित होने का अवसर भी बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। व्यस्तता के कारण थकान और सिर में भारीपन रह सकता है। कुछ समय हल्की-फुल्की मन मुताबिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।

 

वृश्चिक:
आज कुछ नई जानकारियां और उपलब्धियां मिल सकती हैं। आप तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार जनों के साथ किसी मनोरंजक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा और आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना नुकसानदायक रहेगा। घर में आए किसी निकट संबंधी के साथ वाद-विवाद में उलझना ठीक नहीं है, इससे माहौल नकारात्मक हो जाएगा। साथ ही अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना होगा। व्यवसाय में कुछ ना कुछ परेशानियां आएंगी। हो सकता है कि कोई दिक्कत आने पर आपको अपने उसूलों और सिद्धांतों से कुछ समझौता करना पड़े। स्टाफ की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। हर काम में अपना योगदान अवश्य दें। परिवार के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। परंतु किसी विपरीत लिंगी मित्र की वजह से संकट में पड़ सकते हैं। गैस और बदहजमी की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें।

 

धनु:
किसी विशेष प्रोजेक्ट पर निवेश करने की योजना है, तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। पूरी एकाग्रता से इस पर काम करें। वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आपको कई नई बातें सीखने को मिलेंगी। इन बातों पर अवश्य ध्यान दें। धन संबंधी कोई उधारी वाला लेनदेन ना करें। वापस मिलने की संभावना नहीं है और नुकसान ही होगा। विद्यार्थी सोचने समझने में बहुत अधिक समय लगाने से हाथ में आई उपलब्धियां खो सकते हैं। नजदीकी संबंधो में आपसी सामंजस्य बनाने में अपना योगदान अवश्य दें। व्यवसाय से संबंधित सभी पहलुओं पर ध्यान दें तथा अपने महत्वपूर्ण संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। प्रोपर्टी से संबंधित कारोबार में कोई अच्छी डील हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी ऑफिस के सिलसिले में कोई यात्रा करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी के आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर का माहौल भी अनुशासित और मर्यादित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट से संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत होने से अपने खान-पान को संयमित रखें।

 

मकर:
परिवारजनों के साथ कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी तथा घर में उत्साह का माहौल रहेगा। आज कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। परंतु इसके उत्तम परिणाम भी मिलेंगे। इसलिए पूरे मनोयोग से अपने कार्यों को अंजाम दें। कुछ ऐसे खर्चे भी आएंगे कि जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। इसलिए अपने बजट के प्रति लापरवाही ना करें। कभी-कभी आपका गुस्सा और जल्दबाजी आपके तथा आपके परिवार के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देते हैं। अपनी इन कमियों पर अंकुश लगाए। व्यवसाय में बेहतरीन अनुबंध मिलेंगे और लाभ के भी मार्ग प्रशस्त रहेंगे। दूरदराज की पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित होंगे। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से बॉस तथा उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
पारिवारिक मामलों में बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना ही उचित है। तनाव का प्रभाव आपकी पाचन प्रणाली पर भी पड़ेगा। योग का सहारा लें तथा हेल्थी खानपान रखें।

 

कुंभ:
राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों में आप का विशेष योगदान रहेगा तथा आप विशेष मुकाम भी हासिल करेंगे। आर्थिक स्थिति में अप्रत्याशित लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। घर में कुछ रखरखाव और परिवर्तन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। कोई भी हस्ताक्षर करने से पहले दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ लें। आप से कोई भूल हो सकती है या कोई चीटिंग भी कर सकता है। बेहतर तो यही है कि आज इन गतिविधियों को स्थगित रखें। शिक्षा संस्थान तथा बच्चों से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। मेहनत की अधिक आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिस का काम अधिक होने से घर पर भी समय देना पड़ सकता है। पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से पारिवारिक वातावरण मंगलमय रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। एक्सीडेंट या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, बेहतर होगा कि आज स्थगित ही रखें।

 

मीन:
अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन में आपकी किसी समस्या का निवारण होगा, जिससे आप अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ समय रोचक और ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़ने में भी जरूर व्यतीत करें, इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। इस समय अनावश्यक खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। कुछ समय बच्चों के साथ उनकी समस्याओं को सुलझाने में भी जरूर व्यतीत करें। छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने की वजह उनका समाधान ढूंढने में अपनी ऊर्जा लगाएं। कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बहुत अधिक बना रहेगा। किसी अनुभवी अथवा राजनीतिक व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। ऑफिस में नौकरी संबंधी मामले में भी आपको अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख रखना पड़ेगा। वैवाहिक संबंधों में तालमेल के अभाव में कुछ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। तनाव की बजाय आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकालें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु बदलते वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है।

Parvatanchal