शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज़ का राशिफल: शुक्रवार, 17 नवंबर 2023

मेष:
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ ठगी और धूर्त लोगों से सावधान रहना होगा और आप जल्दी किसी की बातों में ना आएं, नहीं तो कोई आपके धन का इस्तेमाल कर सकता है। लेनदेन के मामलों में आप सावधानी बरतें। कामकाज में सक्रियता बनी रहेगी और किसी महत्वपूर्ण काम को करने में आप धैर्य रखें, तभी वह पूरा हो सकेगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपनी मेहनत से अधिकारियों को प्रसन्न करेंगे। किसी कार्य को पूरा करने के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आज सेहत सामान्य रहेगी। नौकरी में किसी अधिकारी से वाद-विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती करेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।
वृष:
आज का दिन आपके लिए अध्ययन और आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी बड़े लक्ष्य पर आपको फोकस बनाए रखना होगा। आपसी सहयोग की भावना आपमें बनी रहेगी और पारिवारिक मामलों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। बड़ों की बातों को सुनें और उनका पूरा सम्मान करें। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपके चारों तरफ का वातावरण सुखमय रहेगा। आज संभल कर काम करने की जरूरत होगी। काम की वजह से थकान महसूस करेंगे। आज कुछ नया सीखने का भी अवसर मिलेगा। व्यर्थ के व्यय से बचना होगा। प्रेम में धोखा और छल से दिल दुखेगा। अपने परिवार के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। शादी में कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी।
मिथुन:
आज का दिन आपके लिए लेनदेन के मामले में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में यदि किसी समझौते पर हस्ताक्षर करें, तो उसमें सावधानी बरतें। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको कई जगहों से धन की प्राप्ति होगी और आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना आज पूरा हो सकता है। कुछ नवीन विषयों में आज गति आएगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। अपने काम धंधे को लेकर भी मन में कुछ नई योजना बनाएंगे। सेहत के प्रति आज सतर्क रहने की जरूरत है। आज नौकरी में कुछ नया करने की सोचेंगे और उसका लाभ भी अवश्य होगा। प्रेम संबंध में आपका वर्चस्व बना रहेगा। शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग आज आप को प्राप्त होगा।
कर्क:
आज के दिन जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। सोच समझ के फैसला लें। आपको अपने करीबियों का सहयोग मिलेगा और आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। परिवार से आपकी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। यदि आपने कामों में जल्दबाजी दिखाई, तो आप का काम खराब हो सकता है और समस्या उत्पन्न कर सकता है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं। अचानक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस के साथी सम्मान करेंगे। आज प्यार के अधूरे ख्वाब पूरे होंगे। माता पिता को आप की तरक्की प्रसन्नता देगी।व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आएगा।
सिंह:
आज का दिन आपके मान सम्मान को बढ़ाएगा। रचनात्मक कार्य में भी आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन आप अपने किसी महत्वपूर्ण मामले में बहुत ही सूझ बूझ दिखाएं। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपको खुशी होगी और अपनी सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर भी आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और करिबियों का साथ और सहयोग आज बना रहेगा। आप किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। समाज में आप का नाम होगा। आज स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। ऑफिस में कोई नया काम मिल सकता है। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते मजबूत होंगे। लम्बे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में दोस्तों की मदद मिल सकती है। राजनीतिक क्षेत्र वाले लोगों के लिए का दिन अच्छा है।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे और आपके घर आज किसी मेहमान का आगमन होने से आपका खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य में तेजी दिखानी होगी, तभी वह पूरे हो सकेंगे। आप अपने घर में कुछ कीमती सामान भी इकट्ठा कर सकते हैं। परंपरागत कार्यों में आप आगे बढे़ेंगे। आज का दिन आपके भौतिक संसाधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। काम की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय में पुराना अनुभव काम आ सकता है। स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम संबंध में आज अपने रूठे हुए साथी को मनाने की कोशिश करेंगे। आज के दिन कोई रिश्तेदार शुभ समाचार दे सकता है। आज किसी की बुराई से बचें और सद्मार्ग पर चलें। घर में खुशियों का माहौल बनेगा।
तुला:
आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिससे परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे और आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। दोस्तों के साथ आपका विश्वास बना रहेगा। कुछ नए लोगों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी और रक्त संबंधी रिश्तों पर आपका पूरा जोर रहेगा। आप अपने विभिन्न कार्यों को समय रहते पूरा करेंगे, तो समस्या नहीं होगी। आज कानूनी कामों में ना पड़ें। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। ऑफिस का काम आज जल्द ही पूरे हो जायेंगे। आज के दिन अपनी निजी बातों को घरवालों से बताएंगे। काम का बोझ अधिक होने से बच्चों को टाइम कम दे पाएंगे। आज आपका रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है।
वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। पारिवारिक रिश्तों में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा और प्रेम में सहयोग की भावना आज आपके अंदर बनी रहेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा, तभी आप उसका फायदा ले सकेंगे और किसी से अहंकार भरी बातें ना करें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और किसी निवेश को करते समय आप सावधानी बरतें। आज धन लाभ के नये रास्ते भी नजर आएंगे। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। ऑफिस में अधूरे कामों को देख अधिकारी आप से नाराज हो सकते हैं। नव विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप घर पर अपनी माता से कुछ अच्छा और नया सीख सकते हैं। आज के दिन लोगों की परवाह किये बिना अपने काम पर ध्यान दें।
धनु:
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग अपनी योजनाओं पर पूरा फोकस बनाए रखें और खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपकी सेहत खराब हो सकती है। मित्रों से संबंधों में घनिष्ठता आएगी। आपने यदि किसी से वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करना होगा। माताजी को आप किसी से मेल मिलाप करने घर से बाहर लेकर जा सकते हैं। आपको किसी दूर रह रहे परिवार के सदस्य से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। तरक्की में आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी। सेहत पहले से बेहतर रहेगी , लेकिन बाहर का खाना न खाएं। आज कोई सहकर्मी आपकी तारीफ़ भी करेगा। निजी रिश्तोंं में आयी कड़वाहट दिन को खराब करेगी। परिवार के लोग घर के काम में सहायता करेंगे। आप किसी नयी जमीन को लेने का प्लान बना रहे हैं तो आज का दिन अच्छा है।
मकर:
आज के दिन कोई भी लेनदेन ना करें। ऐसे मामलों से बचकर रहें, नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपके निरंतर किए गए प्रयास आज सफल रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी कुछ योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा और परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो उसके लिए आज आप परिजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें, तभी वह पूरे हो सकेंगे और किसी सरकारी काम में उसकी नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है। बिजनेस में साहस के साथ काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज आप थकान व भागदौड़ से परेशान रहेंगे। ऑफिस के काम मे आज अच्छा काम देखकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। दोस्त की वजह से आपको बेहतरीन साथी मिलेगा। आज भाई- बहन के रिश्ते बेहतर होंगे। आपको ऑनलाइन पैसा कमाने का मौका मिलेगा।
कुंभ:
आज का दिन कारोबार के मामले में कुछ कमजोर रहने वाला है। व्यक्तिगत मामलों को गति मिलेगी और आप किसी बड़े लक्ष्य को तेजी से पूरा करेंगे। घर के बड़े सदस्यों का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से आप हर मुश्किल से आसानी से बाहर निकल जाएंगे। जीवनसाथी के करियर में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन उनसे आपको घबराना नहीं है। आपकी प्रगति की राह में आपके कुछ शत्रु बीच में टांग अड़ाएंगे और आपका विरोध भी कर सकते हैं। आज आप आपने दोस्तों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में भी बिताएंगे। व्यवसाय के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सर्दी-जुकाम से परेशान रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन कुछ नया सिखने वाला है। प्यार भरे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी दूसरे का हस्तक्षेप कम रखें। आज आप दोस्तों के साथ बात करके पुराने मामले सुलझा सकते हैं। आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा।
मीन:
आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आप भावनाओं में बहकर किसी से कोई वादा ना करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता से किसी काम को समय से पहले पूरा कर देंगे। करियर को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है और यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत किसी को ना बताएं। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके अंदर बना रहेगा। आज सोचा हुआ काम पूरा होगा, आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। शुगर के मरीज हैं तो आज सावधान रहें। नये काम को आज आप समझदारी से पूरा कर लेंगे। आज दांपत्य जीवन फूलों की सेज से सजा होगा। बच्चों की खिलखिलाहट से घर का महौल खुशनुमा रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहेगा।

