शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

 

आज का राशिफल: सोमवार, 06 नवंबर 2023

मेष:
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आप किसी काम में बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए कुछ नया करेंगे। करियर के लिए दिन मील का पत्थर साबित होगा। किसी काम के पूरे होने पर आपको प्रसन्नता होगी। साथ ही हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। आपके काम में सीनियर्स का पूरा-पूरा योगदान रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आप खुद को ताज़गी से भरा हुआ महसूस करेंगे। व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा है। स्वविवेक से काम लेंगे तो अर्थ लाभ मिलेगा। सेहत को लेकर अच्छा है लेकिन खानपान पर ध्यान दें, पार्टी से बचें। आप का समय बेहतर है, पढ़ाई और नौकरी के लिए बहुत अच्छा रहेगा। प्यार थोड़ा डगमगा सकता है, संभल रहें। पारिवारिक दिन बहुत अच्छा और खुशनुमा रहेगा, चंद्रमा का अष्टम भाव बदलाव के शुभ संकेत दे रहा है। दोस्तों से मिलेंगे और संबंध प्रगाढ़ रहेंगे।

 

वृष:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने अफेयर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे, लेकिन आज उनके परिवार के सदस्य इस रिश्ते को मंजूरी नहीं देंगे। यदि आज ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है, तो आपको अपने मन की प्रसंशा को लोगों को नहीं दिखाना है, नहीं तो आपके शत्रु इसमें कोई बाधा डालने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको कुछ जरूरी सामान की शॉपिंग करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर ही करनी होगी क्योंकि इसमें आपको अपनी आय और व्यय दोनों को ध्यान में रखना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति पर कोई संकट मंडरा सकता है। अशुभ काल में कोई भी व्यावसायिक काम न करें, नहीं तो नुकसान होगा। कुछ नया करने से बचें। सेहत खराब हो सकती है। लापरवाही न बरतें। नौकरी में बेहतर तालमेल बनाएं। बहसबासी से बचें और धैर्य रखें। जीवनसाथी से प्यार व सहयोग मिलेगा और प्रेम में लगाव रहेगा। आप को परिवार का साथ मिलेगा, लेकिन पैतृक संपति से नुकसान हो सकता है। वाहन से सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकता है।

 

मिथुन:
आज वाहन चलाते वक्त थोड़ी सी सावधानी रखें। आज व्यवसाय में धन की प्राप्ति का दिन है। आप उन लोगों की तरफ़ वादे का हाथ बढ़ाएंगे, जो आपसे मदद की गुहार करेंगे। शादिशुदा ज़िन्दगी के तमाम मुश्किल दिनों के बाद आप और आपका हमदम फिर प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं। कार्य स्थल पर आपके कार्य की प्रशंशा कर सकते हैं। सेवा का प्रतिफल मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ कमाएंगे और आय के स्त्रोत के साथ यश-सम्मान और व्यापार मे लाभ मिलेगा। सेहत के लिए दिन बढ़िया रहेगा। नौकरी में आपको कई अच्छे प्रोजेक्ट मिलेंगे। युवाओं के लिए बेहतर समय है। प्यार मिलेगा और प्यारभरी नोंक-झोंक होगी। परिवार में लोगों का प्यार मिलेगा। सम्मान बढे़गा। भूमि वाहन से लाभ मिलेगा।

 

कर्क:
आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आप किसी काम के लिए नई योजना बनायेंगे। आपके आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी तरह के व्यर्थ के झगड़े में पड़ने से आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपको गलतफहमी से भी बचना चाहिए। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। रिश्ते में अपनेपन का एहसास होगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी अच्छा रहेगा। जीवन साथी आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। आज आप की उम्मीद आप के व्यवसाय को आगे बढ़ाएगी, लेकिन विरोधियों से सावधान रहें। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद, पेट और सिरदर्द की समस्या लगी रहेगी। नौकरी का ऑफर मिलेगा, खासकर सरकारी नौकरी मिलेगी या सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अच्छी कंपनी से ऑफर मिलेगा। साथी के साथ रिश्ते को आगे बढ़ाएंगे। परिवार के लोग संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित होंगे और माता-पिता से सहयोग लेंगे। आप के घर में शादी समारोह होगा या खुद शादी में व्यस्त रहेंगे।

 

सिंह:
आज आपके ऊपर ढेरों जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज घर के सभी पुराने व लंबे समय से लटके हुए कार्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की सलाह की आवश्यकता होगी। आज आप अपने व्यापार में धन आगमन की योजनाओं को किसी से शेयर ना करें। यदि ऐसा किया, तो वह आपके कार्य की प्रगति में बाधा डाल सकते हैं। बिजनेस में आपको किसी भी तरह के जोखिम को उठाने से बचना होगा, तभी फायदा मिलता दिख रहा है। आज आप को सम्मान और सफलता मिलेगी, नया व्यवसाय शुरू करने के लिए दिन बेहतर रहेगा। सेहत से संबंधित परेशानी कम होगी। बच्चों का ख्याल रखें। आज आप नौकरी में समर्पित रहेंगे। पढ़ाई में कठिन परिश्रम करेंगे। प्यार के लिए इंतजार करना पड़ेगा। आप का पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज माता-पिता के लिए खरीदारी करेंगे।

 

कन्या:
आज आप अपने दोस्तों के साथ अहम पल बिता सकते है। आपकी रुचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी जिसके चलते दान-पुण्य और धार्मिक आयोजनों में धन खर्च होगा। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा-देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। बच्चे दोस्तों के साथ पिकनिक या छुट्टी की योजना बना सकते हैं। जुए और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें, तो अच्छा होगा। प्यार तथा रोमांस का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें और व्यवसाय में दोस्तों की मदद से बचें। आज बच्चों का ख्याल रखें, नहीं तो परेशान रहेंगे। करियर उंचाई पर रहेगा, लेकिन डील करने से पहले अच्छे से जांच परख करें, पढ़ाई पूरी करेंगे। प्यार में साथी का साथ मिलेगा और रोमांटिक रहेंगे। आज माता-पिता की सेवा करें और बच्चों के साथ अच्छे से पेश आएं। लोगों से सहयोग नहीं मिलेगा। जमीन की खरीद कर सकते हैं। कर्म प्रधान बनें।

तुला:
आज का आपका दिन मिला-जुला रहेगा। पारिवारिक कार्यों को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई सहपाठी आपसे अपनी बात शेयर कर सकता है। आपको सबकी मदद करके चलना चाहिए। आगे आपको भी मदद की जरूरत पड़ सकती है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सामान्य रहेगा। आप अपने कठिन विषय पर शिक्षकों से चर्चा कर सकते हैं। आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए। दिन की अच्छी शुरुआत होगी, व्यवसाय अच्छा आर्थिक लाभ दे रहा है। आज सेहत को लेकर कम परेशान रहेंगे और खानपान पर ध्यान दें। नौकरी में शनि की वजह से लाभ मिलेगा। आप के प्यार की चर्चा हर तरफ होगी, इससे आप सतर्क रहें। अब कोई आप का बुरा नहीं कर पाएंगे, लेकिन दोस्त व परिवार सबकी असलियत सामने आएगी। भगवान की विशेष कृपा बरसेगी।

वृश्चिक:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपकी आपके जीवन साथी से कुछ नोंकझोंक हो सकती है, जिसके कारण वह आपसे नाराज हो सकते हैं। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी चाहिए, तभी आपको सफलता मिलती दिख रही है। आज आपको अपने घर व नौकरी में सतर्क रहना होगा और अपने मन का भेद किसी को नहीं बताना होगा, नहीं तो आज आपके परिवार का कोई सदस्य ही आपकी प्रगति में बाधा डाल सकता है। पिताजी को यदि आंखों से संबंधित कोई रोग चल रहा है, तो आज उनके कष्टों के कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। व्यवसाय के लिए दिन शानदार है। आर्थिक लाभ, यश और विस्तार सब गुरु की वजह से लाभ मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन योग, ध्यान करना न भूलें। नौकरी-शिक्षा के लिए बेहतर समय है। अच्छे ऑफर और परिणाम मिलेंगे। आप का शुक्र, मंगल के साथ है तो रिश्तों पर असर पड़ेगा। आज का दिन परिवार के साथ बेहतर रहेगा। पार्टी मनोरंजन और यात्रा करेंगे। आज का दिन अचानक लाभ देकर जाएगा।

धनु:

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम फलदायी रहेगा। आज आपके आसपास के कुछ लोग तनाव से बाहर आने में आपकी मदद कर सकते हैं। केवल पैसा कमाने में ही न लगे रहें, बल्कि अपनी जरूरी जिमेदारी भी पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं कर पाएंगे। इस राशि के विवाहितों का भविष्य उज्ज्वल रहेगा। कोई जरूरी प्लानिंग कर सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आज आप के लिए व्यापारिक लाभ का दिन है। दशम भाव के प्रभाव से आप को आर्थिक लाभ मिलेगा। आज स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नौकरी के लिए दिन सामान्य और कठिन परिश्रम से भरा रहेगा। साथी का प्यार बना रहेगा, लेकिन पूरा विश्वास न करें। घर- परिवार को समाज में सम्मान मिलेगा, लेकिन अपने राज शेयर ना करें। आंख मूंद कर विश्वास ना करें।लेकिन वाहन योग बन रहे हैं।

 

मकर:
आज किसी से मतभेद हो सकता है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं। हृदय संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। बच्चे अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे। व्यवसाय धीमा रहेगा, लेकिन शेयर मार्केट में निवेश न करें। आज सेहत का ध्यान रखें। दिल-दिमाग से काम लें। पढ़ाई को हल्के में न लें, लेकिन ऑफिस में अपनी बातें रखेंगे तो लोग समझेंगे। अपने साथी के साथ रोमांटिक यात्रा करें। आज अहम पर काबू रखें और धन का लेन-देन न करें। आज सार्वजनिक कल्याण के लिए काम करेंगे।

 

कुंभ: 
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा। परिवार में सबके साथ बेहतर संबंध स्थापित होंगे। रिसर्च के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। आपके बच्चे आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। आपको उन पर गर्व होगा। काम के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी। आज अपनी सोच में बदलाव करेंगे तो लाभ मिलेगा। व्यवसाय में मुनाफा होगा। सेहत में सुधार होगा, लेकिन परिवार में किसी की तबियत खराब हो सकती है। पढ़ाई वालों को परिश्रम से ही लाभ मिलेगा। नौकरी करने वाले अधिकारी से सामंजस्य बिठाएं। अपने प्यार के रिश्तों को संभाल कर रखें। आज जीवनसाथी की वजह से आर्थिक लाभ मिल सकता है। विदेश से सूचना और लाभ मिलेगा।

 

मीन: 
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रहने वाला है। आज आपके परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में कमी आ सकती है, इसके कारण आपको भागदौड़ भी करनी पड़ेगी, उसमें कुछ धन भी व्यय होगा। आज आप अपने निवेशों पर भी रोक लगाएंगे। भाइयों के साथ जो भी आपके संबंधों में विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आप मिलकर प्रेम से रहेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया हुआ है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आपको किसी आस-पड़ोस में विवाद में नहीं पड़ना है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आज आपका व्यवसाय अच्छा रहेगा, गुरु आपको धन देगा साथ में रचनात्मक लाभ मिलेगा। योग और मेडिटेशन करें, नहीं तो नींद की समस्या हो सकती है। सेहत थोड़ी खराब रहेगा। पढ़ाई में जातक का मन लगेगा और नौकरी करने वाले जातक गुरु की वजह से दोगुना फायदा होगा। वैवाहिक जीवन में जो परेशानियां थीं वो अब खत्म होगा। आज साथी को प्रपोज करेंगे तो अच्छा रहेगा। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। संतान से भी सुख मिलेगा। हर परेशानी का निदान होगा और संतान को खुद से दूर भेजेंगे।

Parvatanchal