शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: शुक्रवार, 01 सितंबर 2023

मेष –
आज आप अपनी मेहनत द्वारा किसी कार्य को लेकर सफलता हासिल करेंगे, सिर्फ कोई भी खास निर्णय लेने से पहले वरिष्ठ लोगों की राय अवश्य ले लीजिए। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों तथा मित्रों के लिए समय निकालना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र में भी आपकी आस्था बढ़ेगी। किसी बात को लेकर दिमाग में कुछ उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। जल्दबाजी ना करें, कोई भी कार्य करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार करना जरूरी है। अपनी योजनाएं किसी अपरिचित के समक्ष जाहिर करना आपको नुकसान दे सकता है। व्यावसायिक स्थिति सामान्य रहेगी। बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। व्यवस्था बेहतर करने के लिए अपनी कार्यप्रणाली में भी बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपनी काबिलियत के मुताबिक अच्छे नतीजे हासिल करेंगे। घर के वातावरण को सुखमय बनाकर रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग अपने प्रेम संबंधों के प्रति सजग और ईमानदार रहेंगे। वर्तमान वातावरण के प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव अवश्य रखें। खानपान के प्रति विशेष रुप से सजग रहना होगा।
वृष –
घर में संबंधियों के आगमन से मेहमान नवाजी में समय व्यतीत होगा तथा विशेष मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी रहेगा। रुकी हुई पेमेंट आसानी से हासिल हो जाएगी और आर्थिक स्थिति बेहतर होने से आपके आत्मविश्वास और मनोबल में वृद्धि होगी। समय अनुसार अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है। ज्यादा सोच-विचार करने से परिस्थितियां हाथ से निकल जाएंगी। कुछ अनावश्यक खर्चे सामने आ सकते हैं। युवा वर्ग को अपने करियर के प्रति ज्यादा अलर्ट रहना होगा। राजनैतिक और व्यावसायिक लोगों से आपके संबंध लाभदायक साबित होंगे और आप कोई विशेष निर्णय लेने में भी सक्षम रहेंगे। कोई रुका हुआ सरकारी काम आज हो सकता है। नौकरी में इंक्वायरी होने की स्थिति बन रही है, इसलिए लापरवाही बिल्कुल न करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मनमुटाव का असर घर के वातावरण को भी प्रभावित करेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शारीरिक और मानसिक तनाव की वजह से थकान और ऊर्जा में कमी महसूस होगी। उचित आराम और व्यायाम दोनों पर ध्यान देना जरूरी है।
मिथुन –
कुछ समय से घर में चल रहे तनाव का समाधान मिलेगा और आप तनाव मुक्त होकर अपने अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। व्यक्तिगत संबंधी कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपनी योग्यता और प्रतिभा पर विश्वास बनाए रखें। निश्चित ही आपको फायदा होने वाला है। युवा तथा विद्यार्थी अपने स्वभाव में और अधिक परिपक्वता लाएं तथा गंभीरता से परिस्थितियों का मनन करें। आपकी लापरवाही और मौज मस्ती की वजह से कई बनते काम रुक भी सकते हैं। किसी विशेष वस्तु के खरीदने संबंधी योजना को अभी स्थगित करना पड़ेगा। आज का दिन व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति रखना जरूरी है। वरना किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। मार्केटिंग अथवा बाहरी गतिविधियों को स्थगित रखना उचित रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को प्रमोशन संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे।आपके स्वभाव की भावुकता और मधुरता प्रेम संबंधों में नज़दीकियां लाएगी। वर्तमान मौसम की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और बदन दर्द जैसी स्थिति रहेगी।
कर्क –
आज आपके ऊपर कोई विशेष जिम्मेदारी आ सकती है और आप उसे आसानी से निभा भी लेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। दिन का कुछ समय धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से आपको अद्भुत शांति महसूस होगी। किसी जरूरतमंद संबंधी की मदद भी करनी पड़ सकती है। अपने बजट का भी ध्यान रखना जरूरी है। दूसरों के साथ मेल मुलाकात करते समय अपने मान सम्मान का भी ध्यान जरूर रखें। युवाओं का किसी कोर्स आदि में एडमिशन लेने का विचार है,तो सोच-विचार में ज्यादा समय ना लगाएं। व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में बहुत ही सूझबूझ और सावधानीपूर्वक निर्णय लें क्योंकि इस समय परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हैं। सरकारी कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। नौकरी से संबंधित कोई महत्वपूर्ण ऑफिशियल यात्रा रद्द होने से कुछ निराशा रहेगी। कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ व्यतीत करने से चल रहे तनाव से राहत मिलेगी। युवा वर्ग भी अपनी मित्रता के प्रति ईमानदार रहेंगे। इस समय स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतना उचित नहीं है। अगर आंखों से संबंधित कोई दिक्कत चल रही है, तो तुरंत इलाज लेना उचित रहेगा।
सिंह –
आज मीडिया अथवा फोन के माध्यम से कोई खास जानकारी मिलेगी,जो कि भविष्य में लाभदायक साबित होगी। आध्यात्म तथा धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। ससुराल पक्ष के साथ चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय खराब न करवाते हुए भविष्य की गतिविधियों का प्लान करें। अहम और गुस्से के कारण बिना वजह की नोकझोंक और वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। इस समय आमदनी के अनुपात में खर्चों की अधिकता रहेगी। इसलिए बजट बनाकर चलें। घर के रखरखाव संबंधी कार्यों में बड़ा खर्च होने की आशंका है। कारोबार में आपकी योग्यता की वजह से कोई बड़ी डील हो सकती है। वर्किंग महिलाएं अपने कार्यस्थल पर बेस्ट परफॉर्मेंस देंगी। ऑफिस में बॉस व अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना करें। नौकरी बदलना चाहते हैं तो दिन अच्छा है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। ध्यान रखें कि प्रेम प्रसंग आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं। वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती है। अपना उचित बचाव करें।
कन्या –
प्रॉपर्टी संबंधी खरीद-फरोख्त की कोई योजना चल रही है, तो से संबंधित निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। घर के वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन और आशीर्वाद आपके लिए वरदान रहेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं हेतु वस्तुओं की खरीदारी में समय व्यतीत होगा। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे अधिक रहने की वजह से समस्या आ सकती हैं, इस बात का अवश्य ध्यान रखें। गुस्से और चिड़चिड़ेपन जैसे स्वभाव पर काबू रखें। घर के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रहेगी। उनकी उचित देखभाल करना आपका दायित्व है। बिजनेस में नई उपलब्धियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस समय फायदेमंद स्थिति बनी हुई है, परंतु इस समय व्यवसाय में कुछ आंतरिक सुधार या स्थान में कुछ बदलाव भी लाने की जरूरत है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग सावधानी से अपनी ड्यूटी निभाएं। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनके स्वास्थ्य तथा परिवार का ध्यान रखना आपका दायित्व है। ज्यादा भीड़-भाड़ और उमस वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। इंफेक्शन आदि की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
तुला –
आज आपके अधिकतर काम निर्विघ्न पूरे हो जाएंगे। घर के वरिष्ठ लोगों के सहयोग और मार्गदर्शन से घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। किसी मांगलिक समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। अपनों का मार्गदर्शन आप को किसी मुश्किल से निकालने में भी सहायक रहेगा। धन की सेविंग से संबंधित भी कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। नये संपर्क बनाते समय सावधानी बरतें वरना आपके साथ धोखा भी हो सकता है। बच्चों पर ज्यादा अंकुश ना लगाएं तथा सहयोगात्मक व्यवहार रखें। ध्यान रहे कि घर के बड़े बुजुर्गों का मान-सम्मान बना रहे। कारोबार में किसी नए काम को लेकर भ्रमित न हों और उस पर पूरे मनोयोग से कम करें, निश्चित ही आप सफल रहेंगे। लेकिन किसी भी पेपर्स वगैरह में हस्ताक्षर करने से पहले जांच-पड़ताल करना जरूरी है। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग भी आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति दायक रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से राहत मिलेगी। थकान और नींद ना आने की वजह से कमजोरी महसूस करेंगे, जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
वृश्चिक –
आज आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। आप निश्चित समय में अपना काम पूरा करने की पुरजोर कोशिश करेंगे तथा आपके पारिवारिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन भी होगा। निवेश संबंधी कार्य में आशातीत लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। बच्चों से संबंधित कोई दिक्कत होने पर अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है तथा उनके मार्गदर्शन में भी बिल्कुल कमी ना आने दें। जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आप अपनी सूझबूझ से कोई ना कोई हल अवश्य निकाल लेंगे। व्यावसायिक गतिविधियों का विस्तार संबंधी योजना पर कार्य होगा तथा आपकी तरक्की की भी संभावना है। साझेदारी संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता रखना आपको सफल बनाएगा, परंतु भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी। नौकरी में किसी भी नकारात्मक स्थिति में सहज बने रहें। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कोई मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बन सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। मानसिक और शारीरिक थकान भी हावी रहेगी।
धनु –
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। घर के रखरखाव संबंधी योजनाओं पर विचार होगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होगी। किसी धार्मिक स्थल पर भी जाने का प्रोग्राम बन सकता है। वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें वरना दूसरों के सामने शर्मिंदा भी होना पड़ सकता है। वाहन या कोई भी मशीनरी संबंधी उपकरण बहुत ध्यान पूर्वक इस्तेमाल करें। किसी रिश्तेदार से संबंधित कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिलने से मन में कुछ उदासी भी रहेगी। व्यवसाय संबंधी राजकीय कार्य यथा समय पूरे हो जाएंगे। अपने व्यावसायिक प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें, वे लोग आपकी कार्यप्रणाली की नकल भी कर सकते हैं। कहीं से रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा भी प्राप्त हो सकता है। घर परिवार पर समय देना परिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाए रखें। खांसी, जुकाम,कफ़ जैसी दिक्कत रह सकती है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
मकर –
ग्रह स्थिति अनुकूल है। सिर्फ सूझबूझ से कोई भी निर्णय लेने की जरूरत है, आपको इसके मनोनकुल परिणाम ही मिलेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से सुकून और खुशी मिलेगी। घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। आपका सहयोगात्मक व्यवहार परिवार तथा समाज में मान-सम्मान बनाकर रखेगा। दिखावे की प्रवृत्ति से दूर रहें। कभी-कभी आप अपने गुस्से तथा इगो की वजह से अपने बनते कार्य खराब भी कर सकते हैं। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। प्रॉपर्टी अथवा वाहन से संबंधित लोन लेने से पहले पुनः विचार विमर्श करना जरूरी है। व्यवसाय में पिछले कुछ समय से आर्थिक दिक्कतों की वजह से जो काम रुके हुए थे, उन्हें दोबारा शुरू करने का उचित समय है। इस समय नए प्रभावशाली संपर्क भी बनेंगे जो आपके लिए सहायक साबित होंगे। ऑफिस का माहौल भी सकारात्मक रहेगा। घर की व्यवस्था सुचारु और व्यवस्थित रहेगी। विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने की भी संभावना है। अनियमित दिनचर्या की वजह से कब्ज व गैस की समस्या बढ़ सकती है। हल्का व सुपाच्य खानपान लें तथा योगा अवश्य करें।
कुंभ-
आज की ग्रह स्थिति अच्छे लाभ के संकेत दे रही है। कोई सरकारी अथवा विवादित मामला अटका हुआ है, तो आज किसी की मध्यस्थता से हल होने के उत्तम आसार हैं। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर संबंधी कुछ बेहतर जानकारियां मिलेंगी जो कि फायदेमंद होंगी। ध्यान रखें कि वित्तीय मामलों में हिसाब-किताब करते समय कुछ गलतियां हो सकती हैं। किसी पर आंख मूंदकर बिना सोचे-समझे विश्वास करना आपके लिए परेशानी का भी कारण बन सकता है। इसलिए बहुत अधिक सावधानी बरतें। कहीं भी आने जाने से परहेज करें। आज व्यवसाय से संबंधित किसी भी तरह का जोखिम ना लें तथा यथावत स्थिति पर ही ध्यान दें। अत्यधिक निवेश करने से भी परहेज करें। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बनेंगी। सिर्फ मार्केटिंग तथा प्रोडक्ट की क्वालिटी में ज्यादा ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, परंतु अपने व्यवहार और दिनचर्या के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें।
मीन –
अनुभवी तथा सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के अनुभव आपके लिए सहायक रहेंगे तथा विपरीत परिस्थितियों में समाधान ढूंढने की भी क्षमता मिलेगी। आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान के भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं को साकार करने के लिए किसी अनुभवी का मार्गदर्शन मिलेगा। किसी कारण की वजह से महत्वपूर्ण कार्य में व्यवधान आए तो तनाव ना लें। गुस्से व आवेश पर काबू रखें। किसी नजदीकी संबंधी अथवा मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। दूसरों को सलाह देने की अपेक्षा अपने स्वभाव को बदलना ज्यादा जरूरी है। व्यवसाय में इस समय फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। आपने पिछले कुछ समय में जो परिवर्तन किए हैं, उनका उचित परिणाम हासिल होने वाला है। साथ ही कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व भी बना रहेगा, परंतु अत्यधिक मेहनत करने की भी आवश्यकता है। ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा। घर में शांतिपूर्ण व्यवस्था रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए योजनाओं में रुकावटें आ सकती हैं। गलत खानपान की वजह से गला खराब हो सकता है। लापरवाही ना बरतें। नसों में खिंचाव जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

