शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: सोमवर, 19 जून 2023

मेष :
आज कोई भी काम आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में करने से बचें नहीं तो आपको चोट लग सकती है। दफ्तर में अचानक वर्क लोड बढ़ सकता है। ऐसे में आप थोड़ा दबाव महसूस करेंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आप काफी थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे।
वृषभ :
वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर प्रेम और सहयोग मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी मेहनत का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
मिथुन :
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। जीवनसाथी के व्यवहार में रूखापन रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आप को नजरअंदाज कर रहे हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पैरों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
कर्क :
व्यापार से जुड़े लोग कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। नौकरीपेशा जातकों को भी आज दफ्तर में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें।
सिंह :
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादास्पद रहने वाला है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता ना मिल पाने के कारण आज आप काफी निराश हो सकते हैं। बेहतर होगा आप धैर्यवान रहें।
कन्या :
यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग सदस्य हैं तो उनके स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से आपको बचने की सलाह दी जाती है।
तुला :
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी कोई बड़ी चिंता दूर होगी और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। वहीं नौकरी करने वाले जातकों की स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
वृश्चिक :
अचानक किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। दफ्तर में आपको समय का पूरा ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
धनु :
आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
मकर :
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। नौकरी करने वाले जातक एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत में गिरावट आ सकती है।
कुंभ :
संतान पक्ष की सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जाताक यदि कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपकी योजना के बढ़ सकती है। सेहत का मामला ठीक रहेगा।
मीन :
कामकाज के मोर्चे पर दिन सुखद रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। घर में पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन हो सकता है।

