शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: गुरुवार, 01 जून 2023

मेष :
यदि संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। आप अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। पैसों के मामले में आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने का दबाव भी आप पर बढ़ेगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपकी थकान बढ़ सकती है।

 

वृषभ :
अनुचित लोगों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा आप बेवजह के झंझटों में फंस सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आज डॉक्टर और दवाइयों पर आपका काफी पैसा भी खर्च हो सकता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में अपना कोई भी काम आज आप अधूरा ना छोड़ें। बॉस आपके साथ काफी सख्ती से पेश आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में परिजनों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आप अपनों से अपने मन की बात साझा कर पाएंगे।

 

मिथुन :
यदि कुछ दिनों से काम को लेकर आप काफी व्यस्त हैं और आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अपने लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपके सैर सपाटे पर जाने का भी मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

 

कर्क :
आज पैसों से जुड़ा लेन देन करते समय आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। रोमांटिक लाइफ में एक नया मोड़ आएगा। आपके पार्टनर आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आपकी सकारात्मकता और ऊर्जा बॉस को काफी प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। बाहर के भोजन से परहेज करें।

 

सिंह :
किसी पुराने मित्र से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को को दफ्तर में पूरी तेजी के साथ अपने सभी काम पूरे करने की आवश्यकता है। आपकी धीमी गति आज बॉस का मूड खराब खराब कर सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या :
कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आपकी आमदनी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कारोबार आगे बढ़ाने का विचार कर रहे हैं आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कपड़ों का व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही ना करें।

 

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। सबसे पहले बात करते हैं आपके काम की, दफ्तर में आज वर्क लोड कुछ कम रहने वाला है। इसके अलावा उच्च अधिकारियों की ओर से आपको काम से जुड़ा कोई अच्छा सुझाव भी मिल सकता है। व्यापारी यदि कोई बड़ी डील करने वाले हैं तो हो सकता है किसी कारणवश आपका यह काम आज बीच में ही अटक जाए, लेकिन आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। काम के साथ आपको अपनों के लिए भी समय निकालने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

 

वृश्चिक :
यदि घर के बड़े बुजुर्ग किसी बात को लेकर आप से नाराज हैं तो क्षमा मांगकर आप अपनी गलती खुले दिल से स्वीकार करें। इससे रिश्तों की मधुरता बनी रहेगी। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए नया अवसर लेकर आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

धनु :
व्यापारियों के लिए छोटी दूरी की यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपको ओवरकॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। शौक मौज पर आपका जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो सकता है। घर के किसी सदस्य की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई काम ना करें नहीं तो आपको चोट लग सकती है।

मकर :
यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके कारोबार में बड़ा सकारात्मक बदलाव आएगा। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो ऐसे मामलों में आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

कुंभ:
बैंकिंग सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। इसके अलावा आमदनी में भी वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। छोटे व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो यह समय उचित है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने खर्चों में कटौती करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय के स्वभाव में उग्रता रहेगी। सेहत के मामले में दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।

 

मीन :
वैवाहिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में भी रहेंगे। कामकाज से जुड़े प्रयास में सफलता मिलेगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों की स्थिति में उछाल आने की संभावना है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि लंबे समय से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज आप को कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि आपको समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।

Parvatanchal