शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: बुधवार, 31 मई 2023

मेष :
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है और आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा।आज आप काफी सकारात्मक और संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
वृषभ :
यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किए हैं तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। हो सकता है जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहे, लेकिन आपके सभी काम बिना किसी बाधा के और तय समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आपके प्रिय की समझदारी से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
मिथुन :
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। विशेष रूप से अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं तो आप बड़े फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ जरूरी कटौती कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहालरहेगा। पिता की ओर से लाभ संभव है। सेहत की बात करें तो आपको छोटी मोटी समस्या हो सकती है।
कर्क :
काफी दिनों बाद आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने की योजना बन सकती है। पैसों की आवक अच्छी रहेगी और आप सोच समझकर खर्च करेंगे। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी बड़ी ग्राहक के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपको अपनी वाणी का पूरा ध्यान रखना होगा अन्यथा हाथ में आया हुआ मौका निकल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
सिंह :
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक तंगी के कारण आज दैनिक खर्चे पूरे करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। दफ्तर में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। बेवजह के क्रोध और अहंकार से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि भविष्य में आप कोई भी आर्थिक लेन देन जल्दबाजी में ना करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है।
कन्या :
आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपकी थकान बढ़ेगी साथ ही आपका पैसा और समय नष्ट होगा। पारिवारिक जीवन में स्थित सुखद रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से आज अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज को लेकर आप कोई लापरवाही ना करें। विशेष रूप से यदि बॉस में आपको कोई जिम्मेदारी दी है तो आप उसे बिना किसी गलती के पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
तुला :
घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। अपनों का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न और सकारात्मक रहेंगे। घर के किसी सदस्य की ओर से आज आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आप उनकी सलाह अनुसार ही चलें, इसमें आपका ही फायदा है। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप देर तक भूखा रहने से बचें।
वृश्चिक :
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। मानसिक रूप से भी आज आप बेहतर महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप कुछ नई व्यवसायिक योजनाएं बना सकते हैं। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आज बॉस आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आप तो ज्यादा जल्दबाजी ना करें।
धनु :
कार्यस्थल पर आपको काफी संभलकर रहना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, ऐसे में वह आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि हाल में आपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो अपने फैसले सोच समझकर लें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
मकर :
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपके गलत शब्द आपके बीच कड़वाहट की वजह बन सकते हैं। ऐसे में अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें। दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको काफी थकान महसूस हो सकती है।
कुंभ:
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप सारी नाराजगी भूलकर अपने रिश्ते को सुधारने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। ज्यादा दिखावे में ना रहें अन्यथा आने वाले समय में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरी होया व्यापार, आज आप पर वर्क लोड अधिक रहने वाला है। ऐसे में यदि आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। सेहत आपकी कमजोर रहेगी।
मीन :
विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की का योग बन रहा है।आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आज आपको कोई जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।

