शुभ प्रभात : जानिए, क्या कहते है़ं आज आपके भाग्य के सितारे
आज का राशिफल: मंगलवार, 30 मई 2023

मेष :
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें अन्यथा नुकसान संभव है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में भावनात्मक रूप से आज आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप खानपान में लापरवाही ना करें साथ ही आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
वृषभ :
जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें। क्रोध और अहंकार से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप उसको सर्दी, जुकाम, खांसी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। अपनी इम्यूनिटी मजबूत रखने का प्रयास करें।
मिथुन :
शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में असफलता मिलने के कारण आज आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। आपको सकारात्मक रहने की जरूरत है और आप कड़ा परिश्रम करें। दफ्तर में आपको कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने का भी निर्णय लेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है।
कर्क :
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। खासतौर पर पिता के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आएं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप प्रयास कर रहे हैं आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
सिंह :
आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपके लिए यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहने वाली है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध रिश्तों में कड़वाहट की वजह बन सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
कन्या :
व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ सकती है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की सलाह दी जाती है। आज आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। हो सकता है बॉस आपकी मेहनत पर गौर करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश ना आएं। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
तुला :
धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। जल्द ही आपको यह यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज घर के सदस्यों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप को किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। पुराना कोई रोग उभरने के आसार हैं।
वृश्चिक :
मन अशांत रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। दफ्तर में जरा सी लापरवाही के कारण भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में बस आप से काफी नाराज होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की कोई व्यवसायिक योजना बीच में अटक सकती है। आज आपका आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप प्यार और सम्मान से पेश आने की कोशिश करें। आपका गलत बर्ताव आपके प्रिय को दुखी कर सकता है। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
धनु :
विद्यार्थियों हाल ही में आपने कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है व्यापारियों की अच्छी तरक्की हो सकती है आपको किसी पुराने कर्ज से भी छुटकारा मिल सकता है नौकरी पेशा जातकों का दिन मिलाजुला रहेगा पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपने काम पूरे करने का प्रयास करें पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप हाथ या पैर से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मकर :
आपको व्यर्थ के क्रोध से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आज आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। घर के किसी सदस्य के अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने से घर का माहौल कुछ ठीक नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने खर्चो का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। कामकाज को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। आज आप काम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसके अच्छे नतीजे जल्द ही आपको मिले। सेहत के मामले में दिन कुछ खास नहीं रहेगा।
कुंभ:
किसी कारणवश आज आपको घर से दूर जाना पड़ सकता है। आज आप अपनों को काफी मिस करने वाले हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को कोई भी कागजी काम करते समय जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों को बहकावे में ना आएं। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है।
मीन :
आज आप काफी उत्साहित और जोश से भरे हुए रहेंगे। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। इसके अलावा आप शॉपिंग आदि भी कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका दिया जा सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों की कोई अटकी हुई डील पक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत का मामला ठीक रहेगा।

