शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: रविवार, 28 मई 2023

मेष :
अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप परमानेंट हो सकते हैं। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आगे बढ़ने का नया रास्ता खुलेगा। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। खर्चों में कमी आएगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।

वृषभ :
संतान की शिक्षा को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। आज उनकी पढ़ाई लिखाई पर आपको काफी पैसा भी खर्च करना पड़ सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातक अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर अपनी स्थिति मजबूत कर पाने में सफल रहेंगे। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। हालांकि आपको किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने में जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहने वाला है।

 

मिथुन :
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। कारोबार आगे बढ़ाने का बढ़िया मौका भी आपको मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज काम का बोझ कुछ अधिक रहे। परिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज परिजनों के साथ घर पर मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन हो सकता है।

कर्क :
आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस आज काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपको छोटी सी भी गलती करने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी तलाश आज खत्म हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी चालकी भरी आर्थिक योजना में फंस सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा देने वाला।

 

सिंह :
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। इसके अलावा शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में असफलता मिलने के कारण आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। व्यापारियों को अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह के क्रोध और अहंकार से बचें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि पैसों को लेकर जीवनसाथी से आपके कुछ कहासुनी हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है।

 

कन्या :
दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज बॉस काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। आपको उनका सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जाता यदि आज यात्रा करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपकी यात्रा टल सकती है। आर्थिक मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच अनबन होने की संभावना है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको देर रात तक जागने से बचने की आवश्यकता है।

तुला :
भाग्य का पूरा सपोर्ट मिलेगा और कठिन कार्य भी सरलता से पूरे होंगे। दफ्तर में आप के प्रदर्शन को सराहा जाएगा। आज बॉस आपकी खूब तारीफ करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। आपके कामकाज में बढ़त होगी। आज आपको बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। परिजनों के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। घर के बड़ों के साथ कुछ घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आप लापरवाही ना करें।

 

वृश्चिक :
आज आप स्वयं को व्यर्थ की चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। बेहतर होगा आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आपको पुराने किसी लंबे चौड़े बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ काम करने की सलाह दी जाती है। आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यान पूर्वक करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है।

धनु :
पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें, खासतौर पर उधार लेन-देन करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। यदि आपने पहले से ही किसी को उधार दिया है तो पैसों के लिए उन्हें एक बार रिमाइंड जरूर करवाएं। कामकाज की बात करें तो नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आपकी धीमी गति के कारण आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। ऐसे में आप खुद पर काबू रखें। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।

मकर :
यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी या योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लें अन्यथा आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरे ही रह जाएंगे। पैसों की स्थिति में गिरावट आने के संकेत मिल रहे हैं। आज धन हानि हो सकती है। आपको पैसों से जुड़ा कोई भी काम करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगा। सेहत में सुधार आ सकता है।

 

कुंभ:
दफ्तर में कंपटीशन काफी बढ़ सकता है। आगे निकालने की होड़ में आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। आप खुद पर जरूरत है ज्यादा काम का दबाव ना डालें और अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।

 

मीन :
नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। हालांकि बड़ा मुनाफा कमाने के लिए आप गलत रास्ता अपनाने से बचें। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहेगा, लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मीठे के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।

Parvatanchal