शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे

शुभ प्रभात: जानिए, क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे
Spread the love

आज का राशिफल: शुक्रवार, 05 मई 2023

मेष :
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपकी शिक्षा में आ रही बाधा दूर होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की का संकेत मिल रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने से आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। मानसिक रूप से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे।

वृषभ :
किसी कारणवश यदि आप घर से दूर रहते हैं तो आज आपको अपनों की याद सताएगी। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। दफ्तर में सहकर्मियों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचें नहीं तो छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज आपको सिर दर्द और अनिद्रा जैसी शिकायत हो सकती है।

मिथुन :
जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आज आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। इसके अलावा किसी गंभीर घरेलू मुद्दों को सुलझाने में भी आज वह आपकी सहायता कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूत होगी। आपकी आमदनी बढ़ने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको बिना सोचे समझे कोई भी आर्थिक निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है। कामकाज से जुड़े प्रयास सफल होंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा रहेंगे।

 

कर्क :
इस राशि के बेरोजगार जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ता नजर आ रहा है। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। खासतौर पर यदि आपको पहले से ही भी कोई बीमारी है तो आप अपना अधिक ध्यान रखें।

 

सिंह :
आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा क्रोध आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो सकता है। इसके अलावा इसका बुरा असर आपके रिश्तो पर भी पड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन मिलाजुला रहने के आसार हैं। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। दफ्तर में काम का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन समय की कमी के कारण आपका कोई कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है।

 

कन्या :
व्यापारी यदि किसी बदलाव का विचार कर रहे हैं तो आपको अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लेनी चाहिए। जल्दबाजी नुकसानदेह साबित हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।

 

तुला :
विद्यार्थी इधर-उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट न करें। आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। दफ्तर में आज काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा। आज आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। आप अपनी भावनाओं पर काबू रखने का प्रयास करें और काम के प्रति ज्यादा लापरवाही न करें। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज कोई भी जोखिम उठाने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको खान-पान का ध्यान रखने की आवश्यकता है और आप नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

वृश्चिक :
घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आज आपके बड़े बुजुर्ग आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं ऐसे में आप उन्हें निराश न करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को कोर्ट कचहरी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। यदि कोई कानूनी मामला आपको परेशान कर रहा है तो वकील से सलाह लेने के लिए दिन उचित है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

 

धनु :
दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे और आप काफी ऊर्जावान भी रहेंगे। यदि आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे हैं तो आज आप उन्हें पूरा करने का प्रयास करेंगे। मुमकिन है आपको सफलता मिले। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि जोश में आकर जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग तोलमोल कर करें। आपके गलत शब्द आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं।

मकर :
कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कठिन परिश्रम के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। काफी दिनों बाद आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्चे बढ़ सकते हैं। आपको अपना बजट पहले ही तय कर लेना चाहिए। दिन के दूसरे हिस्से में आज आपको दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन मिलेगा।

कुंभ
धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप घर पर ही पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज आपकी कहासुनी हो सकती है। आपके प्रिय के कड़वे शब्द आपको दुखी कर सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। उचित समय आने पर सब कुछ सामान्य हो जाएगा। दफ्तर में आज बॉस काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आप छोटी सी भी गलती करने से बचें। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहेगा।

 

मीन :
आज आप किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं और आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ आज आप अतिरिक्त वक्त बिता पाएंगे। पिता की ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई बढ़िया प्रस्ताव भी आ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन बेहतर रहेगा।

Parvatanchal